Blog

  • आज का राशिफल, 16 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 16 जनवरी 2026

    दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

    मेष: आज आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्चे अधिक रहेंगे, जिसके चक्कर में आप कुछ सेविंग भी खर्च कर सकते हैं। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आप अपने सरकारी मामलों को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

    वृषभ: आज आपकी कार्यकुशलता बेहतर रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप जिस काम में हर डालेंगे, उसमें आपको अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।

    मिथुन: आज आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आप किसी पारिवारिक मामले को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और बिजनेस को लेकर आप कोई टेंशन न लें। पार्टनरशिप भी आपकी बेहतर रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप यदि किसी दूसरे के मामले में बोले, तो आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती हैं।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके सामने आज कुछ मनचाहे खर्च आएंगे, जो आपकी राह में कांटे बनेंगे। आपको घर परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिताजी के सेहत को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें किसी काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

    कन्या: आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। माता-पिता का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप पर मौसम का भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आप स्वस्थ को प्राथमिकता दें। कहीं घूमने-फिरने जाने के लिए आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को पूरा करने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी।

    तुला: आज का दिन आपके लिए लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका धन यदि कही फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। बिजनेस को लेकर आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिसको लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो आप अपनी संतान को कुछ नयी चीज दिला सकते हैं और उनको कहीं घूमने भी जाएंगे। आपको अपने सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आप दिल के बजाय दिमाग की सुने, नहीं तो लोग इसे गलत समझ सकते हैं।

    वृश्चिक: आज आपको कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। आप अपनी संतान की नौकरी को लेकर यदि परेशान थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी रहने के कारण भी बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।

    धनु: आज का दिन आपके लिए आप अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर आप थोड़ा सचेत रहें। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप आसानी से पूरी करेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी आगे हो सकती हैं।

    मकर: आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं, जो आपके किसी मित्र की मदद से पूरा होगा।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है और आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधानी से करना होगा, नहीं तो कोई चोट चपेट भी लग सकती है। आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, जहां आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    मीन: आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके मन में काम को लेकर नये-नये आईडिया आएंगे, जिन्हें आप तुरंत बिजनेस में लगाए और आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। आपको कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की भी आप योजना बनाएंगे।

  • Punjab News: कनाडा में Study Visa पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: कनाडा में Study Visa पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले में जंडियाला गुरु के पास देवीदास पुरा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जिससे पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां, कनाडा में स्टडी वीजा पर पढ़ाई करने गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान देवीदास पुरा गांव के रहने वाले सिमरनजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

    परिवार वालों ने बताया कि सिमरनजीत सिंह साल 2023 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी करेगा और अपना भविष्य सुधारकर परिवार का नाम रोशन करेगा। सिमरनजीत अपने मेहनती स्वभाव और सादी जिंदगी के लिए जाना जाता था और गांव में भी उसकी अच्छी इमेज थी। परिवार ने रोते हुए बताया कि आज उन्हें कनाडा से फोन पर यह दर्दनाक जानकारी मिली कि सिमरनजीत सिंह को अनजान लोगों ने गोली मार दी है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग, रिश्तेदार और दोस्त परिवार से दुख बांटने पहुंच रहे हैं। सभी की आंखें आंसुओं से भरी हैं और लोग इस बेरहमी से हुई हत्या की निंदा कर रहे हैं। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार ने कनाडा सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। यह घटना एक बार फिर विदेश में रह रहे पंजाबी युवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

  • Haryana News: युवक की किडनैपिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक की किडनैपिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: युवक अपरहण मामले में गुरुग्राम पुलिस की ओर से 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। 2 दिसंबर को संदीप नाम का युवक मनसा देवी कॉम्पेलक्स में रात को खाना खाने के लिए गया।

    वीटा बूथ के पास पांच युवकों के द्वारा संदीप का अपहरण किया गया और हथियारों के बल पर उसके साथ मारपीट भी हुई। पहले संदीप को रात को हरियाणा के नीलोखेड़ी में ले जाया गया। फोन से पेट्रोल पंप के कैशियर को ज्यादा कमीशन देने का लालच देकर 75 हजार उसको गूगल पे करके उससे कैश लिया गया।

    इसके बाद अगले दिन संदीप की गाड़ी में मारपीट की गई। मारपीट करके उसके दोस्त से 50 हजार रुपये मंगवाए गए। मुजफ्फरनगर से भी संदीप के नाम पर उसके अकाउंट में 20 हजार डलवाए। इसके बाद युवक संदीप को गाड़ी की डिकी में मुंह पर कपड़ा बांधकर हरिद्वार ले गए।

    हरिद्वार में उसके अकाउंट से आईसी आईसीएआई बैंक के खाते में 3 लाख निकलवाए। इस दौरान अंकित सागवान नाम का युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे बैंक ले गया। इसके बाद संदीप के द्वारा शोर मचाने पर सभी अपहरणकर्ता फरार हो गए।

    इसके बाद युवक हरिद्वार से दिल्ली तक सभी बेरिकेडिंग तोड़ते हुए गुरुग्राम पहुंचे। अगले दिन संदीप ने बैंक में शोर मचा दिया। इसके बाद अंकित सागवान बैंक से भागकर सीधा गाड़ी में अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

    रास्ते में तीन नाके तोड़ते हुए गाड़ी गांव के अंदर दाखिल होकर गुरुग्राम पहुंची। अगले दिन एक बिल्डर के बेटे के भी गुरुग्राम से किडनैपिंग हुई। युवक किडनैपिंग में काली रंग की स्कॉर्पियो बिना नंबर की प्लेट इस्तेमाल करते थे। सभी किडनैपरों की पहचान अंकित सागवान उर्फ गोलू, अजय दीपेश उर्फ दीपू, रवि चोपड़ा के तौर पर हुई है।

    सभी आरोपी हरियाणा के भिवानी के चोपा गांव के रहने वाले हैं। किडनैपरों ने पंचकूला से हरिद्वार तक युवक के साथ मारपीट की। उसके गुप्तांग में बोतल भी डाल दी। इसके बाद रस्सियों से बांधकर मारपीट की गई। संदीप पंचकूला का रहने वाला है।

    गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से अंकित सागवान इनका मुखिया है। वो अभी भी फरार चल रहा है बाकी एक आरोपी रवि को पंचकूला पुलिस ने रामगढ़ से गिरफ्तार किया था। बाकी के तीन आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस पंचकूला में लेकर पहुंची थी जहां पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। गुरुग्राम पुलिस और पंचकूला पुलिस आरोपियों को लेकर पहुंची थी।

     

  • Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    दुकान में बैठे दोस्त लखविंदर सिंह पर भी हमलावारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल

    होशियारपुर। जिले के मियानी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में दुकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बलविंदर सिंह सतकरतार के रूप में हुई है, जिनकी मियानी गांव में हार्डवेयर की दुकान है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर शाम के समय दुकान के बाहर पहुंचे। हमलावरों में से एक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो नकाबपोश बदमाश सीधे दुकान के अंदर घुस गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    हमलावारों ने कई राउंड की फायरिंग
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान में घुसते ही बिना कोई बातचीत किए बलविंदर सिंह और उनके दोस्त लखविंदर सिंह पर पिस्तौल से करीब 7 राउंड गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सीने में गोली लगने से बलविंदर सिंह की मौत
    गोली बलविंदर सिंह के सीने के आर-पार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लखविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, लखविंदर सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    घटना की सूचना मिलते ही टांडा के डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

    फिलहाल, पुलिस हमले के कारणों की भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

     

  • Nupur की शादी के बाद इमोशनल हुई Kriti Sanon, बहन के लिए शेयर किया Special Post

    Nupur की शादी के बाद इमोशनल हुई Kriti Sanon, बहन के लिए शेयर किया Special Post

    मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने 5 साल डेट करने के बाद स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग 11 जनवरी को उदयपुर में हुई। कपल ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद कपल ने मुंबई में भी रिस्पेशन की जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स शामिल हुए। शादी और रिसेप्शन दोनों में ही कृति की बड़ी बहन अपना फर्ज निभाती नजर आई। पूरे वेडिंग फंक्शन में कृति ने अपनी छोटी बहन को बहुत अच्छे से संभाला। अब नुपूर की विदाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई अनसीन तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ कृति ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी है।

    ‘मेरा दिल भर गया है’

    कृति ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘शब्द काफी नहीं होते मेरी भावनाओं को बयान करने के लिए अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा छोटा सा बच्चा शादी कर चुका है। जब मैं 5 साल की थी तब तुम्हें पहली बार गोद में लेने से लेकर अब तुम्हारी चादर पकड़ने और तुम्हें अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन के रुप में देखने तक मेरा दिल तुम्हारे लिए खुशी, प्यार से भरा हुआ है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Kriti Sanon (@kritisanon)

    ‘ये देखकर दिल इतना भर आया कि तू इतनी खुश है प्यार में डूबी हुई और अपनी जिंदगी के सबसे हसीन चैप्टर की शुरुआत कर रही है। बेस्ट लाइफ पार्टनर के साथ जैसा हम तेरे लिए चाहते थे’। कृति सेनन ने स्टेबिन को परिवार में स्वागत करते हुए लिखा कि – ‘तू हमारा फैमिली मेम्बर बन गया है। 5 साल से ज्यादा हो गया और हर साल हमारा बॉन्ड और मजबूत होता गया। आई लव यू स्टेबू और मुझे लाइफटाइम का भाई और दोस्त मिल गया जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी और वाउज बोलते देखान मेरी जिंदगी का सबसे इमोशनल और ब्यूटीफुल मोमेंट्स में से एक था और क्या कीमती यादें है तुम दोनों हमेशा खुश रहो वो मेरी जान है और मुझे पता है तेरी भी पूरी उम्र के लिए मैं उसे कभी सच में खुद से दूर नहीं जाने दूंगी तो वेलकम टू द सेनन फैमिली’।

    ‘तेरी हंसी के बिना घर सूना है’

    ‘नुपूर भले ही तू 20 मिनट दूरी पर रहेगी और घर आती रहेगी पर घर तेरे बिना सच में खाली लग रहा है पर खुशी है कि अब तू दो घरों में खुशियां बांटेगी। छोटी बहन के लिए कृति का ऐसा प्यार देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे है’। फैंस ने कृति को बेस्ट सिस्टर का टैग भी दे दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी कृति सेनन को उनकी छोटी बहन की शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं कृति के चेहरे की खुशी से यह साफ पता चल रहा है कि वो अपनी बहन के लिए कितनी खुश हैं।    
  • Himachal News: हितेश लखनपाल का तबादला रद्द, ऊना में ही रहेंगे

    Himachal News: हितेश लखनपाल का तबादला रद्द, ऊना में ही रहेंगे

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने होमगार्ड विभाग में किए गए तबादलों में संशोधन करते हुए  साल 2010 बैच के एचपीपीएस  अधिकारी एवं होमगार्ड कमांडेंट हितेश लखनपाल का तबादला रद्द कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार अब हितेश लखनपाल ऊना में ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

    सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में जारी आदेशों के तहत कमांडेंट हितेश लखनपाल को 12वीं होमगार्ड बटालियन ऊना से 7वीं होमगार्ड बटालियन कुल्लू में स्थानांतरित किया गया था, जिसे अब जनहित में तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

    उधर, सरकार ने एक अन्य अधिसूचना में 12वीं होमगार्ड बटालियन ऊना के कमांडेंट विकास सकलानी को 6वीं होमगार्ड बटालियन मंडी में तैनात किया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

     

  • Punjab News: थाने के बाहर पीड़ित महिला सहित जत्थेबंदियों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर पीड़ित महिला सहित जत्थेबंदियों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डिवीजन नंबर 3 के बाहर महिला ने रोष प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का जेठ के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। महिला के अनुसार जेठ और पड़ोसियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है और उसे परेशान करके घर से निकालने की नियत से डराता-धमकाता है।

    महिला ने आरोप लगाया कि 2 महीने पहले भी जेठ और पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले को लेकर उसने डिवीजन नंबर 3 में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने बिना किसी सूचना के उस पर ही धारा 751 का मामला दर्ज कर दिया। इस दौरान उसके पड़ोसी और जेठ ने महिला और उसकी बेटियों के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की, जिसकी वीडियो उसने पत्रकारों को दिखाई।

    इस पूरे मामले में निहंग सिंह जत्थेबंदियां भी पहुंचीं। जिन्होंने थाने डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ नामदेव को इसकी शिकायत की और कहा कि इस महिला के साथ अन्याय हुआ है और जल्द से जल्द पूरे मामले की सुनवाई की जाए तथा उचित इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी ओर जब पत्रकारों ने डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ नामदेव से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने महिला की बात सुनी है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: तस्कर की Mercedes सहित लग्जरी गाड़ियां और 2.4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    Punjab News: तस्कर की Mercedes सहित लग्जरी गाड़ियां और 2.4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

    बठिंडाः जिले में पुलिस ने नशे तस्करी से बनाई आरोपी की 2.4 करोड़ मूल्य की संपत्ति फ्रीज किया है। वहीं पुलिस ने मर्सिडीज कार और जीप को भी फ्रीज कर लिया है। डीएसपी (एनडीपीएस) गुरप्रीत सिंह के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा, निवासी गली नंबर 11, पटेल नगर, मलोट के खिलाफ मुकदमा नंबर 132, दिनांक 8 जुलाई 2025, धारा 21सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने उससे 40 किलो हेरोइन बरामद की थी।

    इसके बाद उसकी चल और अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए केस सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली को भेजे गए थे। आदेश मिलने पर पहले चरण में 2 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई थी। वहीं, वीरवार को आरोपी के 2 महंगे वाहनों में से मर्सिडीज कार और जीप को फ्रीज किया है। दोनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 48 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले से एनडीपीएस एक्ट के कुल 24 केस सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे, जिनमें से 23 केस कन्फर्म किए जा चुके हैं।

    यह पंजाब पुलिस की ओर से नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिला पुलिस प्रमुख ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचा जा रहा हो या कोई व्यक्ति नशे का आदी हो, तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 75080-09080 पर व्हाट्सएप या फोन कॉल के माध्यम से दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में नशा तस्करी पर सख्त प्रहार करने के लिए कई संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

  • लश्कर-ए-तैयबा ने माना: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘हमें तो अल्लाह ने बचा लिया’

    लश्कर-ए-तैयबा ने माना: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ था अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘हमें तो अल्लाह ने बचा लिया’

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उसके खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला था। यह कबूलनामा खुद लश्कर के शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया है।

    मरकज़-ए-तैयबा में कबूलनामा, बोला— हमला बेहद घातक था
    मुरीदके स्थित लश्कर के मुख्यालय मरकज़-ए-तैयबा में आयोजित 29वें दीक्षांत समारोह के दौरान अब्दुल रऊफ ने कहा कि 6-7 मई को जो हुआ, वह बहुत बड़ा और घातक हमला था। मस्जिद को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया, लेकिन अल्लाह ने हमें बचा लिया। रऊफ के इस बयान से साफ हो गया है कि भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में आतंक के ढांचे को गहरा झटका लगा था।

    पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
    भारत ने यह सैन्य कार्रवाई 6-7 मई 2025 को की थी। यह ऑपरेशन अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सीधा जवाब देने का फैसला किया।

    भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर किया था सटीक मिसाइल हमला
    ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें शामिल थे लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मरकज़-ए-तैयबा (मुरीदके),  जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित ठिकाना था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इन हमलों में LeT और JeM के कई बड़े आतंकी मारे गए।

    मारे गए आतंकियों में लश्कर का बड़ा चेहरा भी शामिल था
    इन हमलों में मारे गए आतंकियों में मुदस्सर खडियान खास उर्फ अबू जंदाल जैसे बड़े नाम शामिल थे, जो मुरीदके में लश्कर का प्रमुख माना जाता था। इससे लश्कर की कमर टूट गई थी।

    आतंकियों के जनाजे में पाक सेना की मौजूदगी भी हुई थी उजागर
    लश्कर कमांडर अब्दुल रऊफ,  जिसे अमेरिका पहले ही वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है, ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे की अगुवाई भी की थी। इस जनाजे में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिससे पाकिस्तान और आतंकियों के बीच सांठगांठ एक बार फिर उजागर हो गई।

    रऊफ ने कहा: बच्चों को पहले ही हटा लिया गया था
    अपने भाषण में रऊफ ने यह भी कहा कि बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। उनके शुभचिंतकों ने पहले ही उन्हें हटा लिया था। इस बयान से यह साफ होता है कि आतंकी संगठन को पहले से हमले की आशंका थी।

    पाक का जवाबी हमला रहा नाकाम
    भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान घबरा गया और उसने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस दौरान तुर्की के ड्रोन और चीन की मिसाइलें व फाइटर जेट्स पूरी तरह असफल साबित हुए।

    भारत का करारा पलटवार, 11 पाक आर्मी बेस तबाह
    इसके बाद भारत ने जबरदस्त पलटवार करते हुए ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया और उसकी सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ।

    पाक ने लगाई सीजफायर की गुहार
    भारतीय सेना की इस सख्त कार्रवाई के बाद पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से सीजफायर की अपील करने लगे। इसके बाद भारत ने अपना ऑपरेशन स्थगित कर दिया।

     

  • Himachal News: ठठल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

    Himachal News: ठठल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत ठठल में आज श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह पावन आयोजन गांव ठठल में होशियार सिंह ठाकुर एवं सीता राम ठाकुर के निवास पर आरंभ हुआ, जहां क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

    इस शुभ अवसर पर होशियार सिंह ठाकुर, सीता राम ठाकुर सहित समस्त जम्बाल परिवार के सदस्यों ने कथा का आयोजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम पॉल, बीडीसी ठठल राजेंद्र कुमार, बीडीसी टकारला तरसेम सिंह, हरि नाम संकीर्तन मंडली हनुमान मंदिर ठठल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण किया।

    श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का यह धार्मिक अनुष्ठान 15 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक चलेगा। कथा का विमोचन एवं वाचन प्रसिद्ध कथावाचक एवं भागवत रसिक आचार्य सुमित भारद्वाज द्वारा किया जाएगा, जो सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से जुड़े प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन करेंगे।

    कथा के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया और आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।