Blog

  • 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    देवघरः जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीती देर रात पड़रिया गांव में हुई। गुरुवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं जांच के बाद मृतक की पहचान चपरिया गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। जसीडीह थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात एक महिला समेत 3 लोगों ने रोहित को किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाया था, जिसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने उन्हीं तीनों पर हत्या का शक जताया है। जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा बताए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • ASI संदीप कुमार का हुआ पोस्टमार्टम, आज जुलाना होगा अंतिम संस्कार

    ASI संदीप कुमार का हुआ पोस्टमार्टम, आज जुलाना होगा अंतिम संस्कार

    IAS अमनीत कुमार सहित अन्य पर मामला दर्ज

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में साइबर पुलिस में तैनात एएसआई संदीप कुमार की मौत मामले में केस दर्ज होने और परिजनों से सीएम और उनके दूतों की मुलाकात के बाद मामला सुलझ गया। दरअसल, बुधवार रात को परिजनों और पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद अब एएसआई संदीप कुमार के पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल, अब उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव जींद के जुलाना ले जाया जाएगा और आज वहीं, पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए लाढ़ोत, पीजीआई और जुलाना में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं। एएसआई संदीप अंतिम संस्कार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्रुति चौधरी व डीजीपी ओपी सिंह भी पहुंचेंगे। परिजनों की मांग थी कि पहले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो। बुधवार देर रात परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए, जिसके बाद शव को लाढ़ोत गांव से पीजीआई के शवगृह में स्थानांतरित किया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह शुरू हुई और अब अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को लाठर के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि एएसआई की पत्नी को सरकारी नौकरी और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी। बता दें कि एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के बाद उनके तीन पेज के सुसाइड नोट और छह मिनट के वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों ने हरियाणा पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने आईपीएस वाई. पूरण कुमार और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और सिस्टम में हेराफेरी के आरोप लगाए थे। इसके आधार पर पुलिस ने आईएएस अमनीत कुमार, विधायक अमित मान के भाई, पीएसओ सुशील कुमार और डीआईजी ऑफिस रोहतक में तैनात एसआईएस सुनील कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में उनके परिवार ने बड़ा बयान दिया है। संदीप के चाचा कुलवंत लाठर ने कहा कि संदीप को इस पूरे प्रकरण में ‘बलि का बकरा’ बनाया गया। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड सिटिंग जज से कराई जाए ताकि ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो सके और किसी निर्दोष को फंसाया न जाए। कुलवंत लाठर ने बताया कि संदीप ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संदीप की यही गलती थी कि उसने अपनी बात परिवार के सामने नहीं रखी। अगर वह हमें बताता, तो हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को पहले ही उजागर करते। परिवार का कहना है कि संदीप ने अपनी जान देकर देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिसाल कायम की है। कुलवंत ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है, जितनी निंदा की जाए कम है। संदीप ने अपनी जान की आहुति देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ पहल की। परिवार ने बताया कि चार दिन पहले संदीप अपने पैतृक गांव जींद के जुलाना आया था। उसने परिवार से बातचीत में कहा था कि भ्रष्टाचार बहुत फैल चुका है, बचा सको तो बचा लो। उनके चेहरे पर दबाव साफ नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। परिवार का कहना है कि संदीप के सुसाइड नोट और छह मिनट के वीडियो में लगाए गए आरोपों की गहन जांच होनी चाहिए।  
  • Haryana News: दर्दनाक हादसा, रोड़ी से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: दर्दनाक हादसा, रोड़ी से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः गुरुग्राम के व्यस्त और अहम माने जाने वाले गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सेक्टर 49/50 की रेड लाइट के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार रोड़ी से भरी ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और बगल से गुजर रही कार पर पलट गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और सामने से गुजर रही एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार बुरी तरह पिचक गई और लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

    हादसे में कार सवार एक व्यक्ति, जिसकी पहचान नीतीश के रूप में हुई है, की मौके पर ही मौत हो गई। नीतीश विप्रो कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। कार में उस समय कंपनी का अन्य स्टाफ भी मौजूद था, जिन्हें पिकअप करने के लिए यह कैब जा रही थी। हादसे में कार में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, ट्रॉली चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। बाद में क्रेन की मदद से कार को रोड़ी से बाहर निकाला गया और कार की छत को काटकर घायलों को निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रॉली चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे का कारण ट्रॉली का असंतुलित होना बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे तकनीकी खामी थी या लापरवाही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • तेज रफ्तार थार ने दो बहनों को मारी टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार थार ने दो बहनों को मारी टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। जहां सेक्टर 45 के देव समाज कॉलेज के सामने थार चालक ने दो बहनों को कुचल दिया। घटना कल दोपहर लगभग 3 बजे की है। इस हादसे में घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए 32 सेक्टर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी का डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थार चंडीगढ़ नबंर की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सोजेफ निवासी बुरैल के रूप में हुई है।

    जबकि हादसे में घायल 24 वर्षीय ईशा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची सेक्टर 34 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया हैकि उक्त थार के 16 चालान हुए पड़े हैं। वहीं पुलिस ने इंडस्ट्री एरिया से थार को बरामद कर लिया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। दूसरी ओर घटना को लेकर मृतक के पिता सेवद ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

    फिलहाल अपने परिवार के साथ वह चंडीगढ़ में रहता है। उसकी दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। मृतक बेटी 22 साल की थी और सेक्टर 46 के देव समाज कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी बड़ी बेटी ईशा 24 साल की है। दोनों बहनें सेक्टर 46 कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़ी एक ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। अचानक एक तेज रफ्तार थार आई और उन्हें टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह है कि थार के 16 चालान होने के बावजूद वह सड़कों पर दौड़ रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले थार चालक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, जोकि चिंता का विषय बना हुआ है।

  • Punjab News: मंडी पहुंची फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की टीम, धान की फसल के सैंपल लिए, देखें वीडियो

    Punjab News: मंडी पहुंची फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की टीम, धान की फसल के सैंपल लिए, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की मंडी में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की टीम ने धान की फसलों के सैंपल की जांच की। टीम ने मंडी में पहुंचे विभिन्न किसानों से धान के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

    जानकारी के अनुसार, पंजाब में हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ के कारण धान की फसल पर हल्दी रोग और दाने के अधूरे पकने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पूरे पंजाब की मंडियों से धान के सैंपल लेकर जांच शुरू की है, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। टीम के अधिकारियों ने मंडी कमेटी के सदस्यों, आढ़तियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फसल की गुणवत्ता, तौल और भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी। इस मौके पर मंडी बोर्ड, कृषि विभाग और फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    मोगा मंडी में आए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अधिकारी पुनीत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एक टीम पंजाब में भेजी गई है, ताकि बारिश और बाढ़ के कारण हुई फसलों के नुकसान का आकलन किया जा सके। इस टीम ने मोगा मंडी से भी धान के सैंपल लिए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजी जाएगी। अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट लगभग एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगी।

    आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान समीर जैन ने बताया कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने धान की फसल के सेंपल लिए हैं और फसल देखर साफ देखा जा सकता है कि काफी नुक्सान हुआ है और दाने काले हो गए हैं जिससे मंडियों में काले दाने वाली फसल आने की उम्मीद है जो आढ़तियों, किसानों सहित कई लोगों को नुक्सान पहुंचाएगी। खासकर हल्दी रोग फसल को नुक्सान पहुंचा रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह किसानों व आढ़ती को राहत दे और जल्द से जल्द नुक्सान का मुआवजा दिया जाए।

  • भारतीयों की डाइट में Protein की कमी, ICMR ने रिपोर्ट में किया खुलासा

    भारतीयों की डाइट में Protein की कमी, ICMR ने रिपोर्ट में किया खुलासा

    सेहत: भारतीय खाना अपने स्वाद के लिए सारी दुनिया में मशहूर है परंतु इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की नई रिपोर्ट ने इस स्वाद के पीछे सेहत पर होने वाले खतरे के बारे में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और प्रोटीन की मात्रा कम है। इसी कारण देश में मोटापा, डायबिटीज और मसल वीकनेस जैसी दिक्कतें तेजी के साथ बढ़ रही हैं।

    भारतीयों की डाइट का किया गया विश्लेषण

    आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की ओर से की गई इस रिसर्च में भारतीय लोगों की डाइट का विश्लेषण किया गया। इस रिपोर्ट में यह सामने आया है कि भारतीयों के खान-पान में 65 से 70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है वहीं इसमें प्रोटीन की मात्रा सिर्फ 10 प्रतिशत होती है। इसका अर्थ है कि लोग अपना पेट तो भर लेते हैं लेकिन शरीर को जरुरी पोषण नहीं मिलता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय थाली में चावल, रोटी और आलू जैसे कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। आईसीएमआर के अनुसार, उनकी मात्रा शरीर में शुगर लेवल बढ़ाती है और फैट जमा करती है। इसके कारण वजन बढ़ना, थकान और डायबिटीज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

    प्रोटीन की कमी का शिकार

    इस रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति को रोज करीबन 60 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है परंतु ज्यादातर भारतीय सिर्फ अपने खाने में 35 से 40 ग्राम प्रोटीन लेते हैं। दाल, दूध, अंडा और सोया जैसे प्रोटीन भारतीय थाली में से लगभग गायब हो चुके हैं। ऐसे में इसका असर सीधा इम्यूनिटी और मसल स्ट्रेंथ पर होता है। आईसीएमआर की रिसर्च के अनुसार, दक्षिण भारत में लोग चावल पर निर्भर हैं लेकिन उत्तर भारत में गेंहू का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। वहीं पूर्वोत्तर और तटीय इलाकों में फिश और नारियल से थोड़ा अच्छा प्रोटीन मिल जाता है लेकिन कुल मिलाकर पूरे देश की डाइट में संतुलन की कमी पाई गई है।

    आईसीएमआर ने दी लोगों को चेतावनी

    आईसीएमआर ने लोगों को चेतावनी देते हुए अपने डाइट में सुधार लाने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि लोग अपनी डाइट में अनाज के साथ हेल्दी फैट और प्रोटीन शामिल नहीं करेंगे तो आने वाले समय में बीमारियां बढ़ जाएगी। इस रिपोर्ट में यह सुझाव भी दिया गया है कि थाली में 25% प्रोटीन, 50% कार्ब्स और 25% हेल्दी फैट्स का संतुलन बनाए रखना जरुरी है। ऐसे में आप रोज थाली में दाल, दूध, अंडा, दही, सोया और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
  • बस स्टॉप के पास पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    बस स्टॉप के पास पलटा सेब से भरा ट्रक, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    पंचकूलाः पंचकूला के पिंजोर नेशनल हाईवे पर नगर परिषद कालका एरिया के अंतर्गत सूरजपुर बस स्टॉप पर सेब से भरा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में सड़क पर सेब की पेटियां बिखर गई। घटना की सूचना मिलते ही पार्षद सीमा देवी, पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर और जनता सेवा दल प्रमुख समाजसेवी बबली रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेब से भरा ट्रक पिंजौर से पंचकूला की ओर जा रहा था।

    इस दौरान अचानक डॉक्टर बंगाली की दुकान के सामने पलट गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि ड्राइवर को स्थानीय निवासियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा हैकि ट्रक का टायर फटने के कारण यह हादसा हादसा हुआ है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटवाया। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद ट्रैफिक को सुचारू कर दिया गया।

  • Punjab News: Driver को लूटकर भाग रहे लूटेरे काबू, लोगों ने लात-घूसों से की खूब पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Driver को लूटकर भाग रहे लूटेरे काबू, लोगों ने लात-घूसों से की खूब पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः बिना नंबर की बाइक पर सवार लुटेरों की लोगों द्वारा धुनाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लुटेरा माफी मांगते हुए भी नजर आ रहे हैं। मगर, गुस्साए लोग उसे जमकर लात-घूसों से पीटते रहे। वहीं नशेड़ी इस दौरान अपने आरोपों से मुकरते हुए भी नजर आए, लेकिन उनकी तलाशी ली गई तो जेब से कैश समेत लूटा हुआ दूसरा माल बरामद किया गया। लोगों को उनकी जेब से नशा भी मिला। बाद में लोगों ने दोनों नशेड़ियों को पुलिस बुलाकर मुलाजिमों के हवाले कर दिया गया। जानकारी मुताबिक, लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को एक ट्रक ड्राइवर अपनी बाइक से कस्बे में कुछ काम से आया था। अचानक उसकी बाइक के सामने 2 लुटेरों ने अपनी बाइक अड़ा दी और उसे धमकाने लगे। आरोपियों ने उसका मोबाइल और जेब में रखे 15 हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित से लूट के दोनों आरोपी शेरपुर चौकी की तरफ भागने लगे। ड्राइवर भी अपनी बाइक से उनका पीछा करने लगा। आरोपी वहां से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भागने लगे, तभी पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला सुनकर दोनों को पकड़ लिया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने उन्हें पकड़ा तो आरोपी लूट का आरोप मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद तलाशी ली तो उनकी जेब से मोबाइल और रुपए बरामद हुए। आरोपियों के पास से नशे के इंजेक्शन भी मिले। आशंका है कि दोनों नशा करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर ट्रक ड्राइवर के रुपए और मोबाइल वापस करवा दिए हैं। इसके बाद ड्राइवर घर चला गया। आरोपियों के पास से नशा करने वाले इंजेक्शन भी मिले। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आगामी जांच जारी है।  
  • सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, पूरे इलाके की चैकिंग शुरू

    सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, पूरे इलाके की चैकिंग शुरू

    पटनाः देश भर में एक ओर दीपावली को लेकर तैयारियां चल रही है। दूसरी ओर राजधानी पटना के सिविल कोर्ट को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, किसी ने ईमेल भेजकर कोर्ट परिसर में आरडीएक्स लगाने की बात लिखी है। जैसे ही यह सूचना पुलिस तक पहुंची, हड़कंप मच गया।

    फौरन ही कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड यूनिट भी तलाशी अभियान में जुटी हैं। पटना सिविल कोर्ट आने-जाने वाले लोगों की भी कड़ी जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही है।

    खुद पटना एसएसपी और सिटी एसपी हालात पर नजर रख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाया जाएगा और धमकी की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी तरह का ईमेल आ चुका है, जिसमें सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस ने कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया था।

     

  • खौफनाक Medical Murder: पत्नी को Anesthesia का Overdose देकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

    खौफनाक Medical Murder: पत्नी को Anesthesia का Overdose देकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

    बेंगलुरुः कर्नाटक के चिकित्सा जगत में सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है जहां, एक 32 वर्षीय सर्जन ने अपनी पत्नी, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं, की शादी के एक साल से भी कम समय बाद एनेस्थीसिया की घातक खुराक देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, विक्टोरिया अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी की शादी 26 मई, 2024 को 28 वर्षीय त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका रेड्डी के साथ हुई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, महेंद्र को यह पता चलने पर गुस्सा आया कि कृतिका कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि शादी से पहले उन्हें इस बारे में नहीं बताया गया था। पुलिस ने कहा कि महेंद्र ने हत्या की योजना बनाने के लिए अपने पेशेवर ज्ञान और चिकित्सीय दवाओं तक पहुँच का इस्तेमाल किया। 21 अप्रैल को, कथित तौर पर उसने पेट दर्द के इलाज के बहाने कृतिका को घर पर ही एक IV इंजेक्शन लगाया। अगले दिन, वह उसे आराम की जरूरत बताकर मराठाहल्ली स्थित उसके माता-पिता के घर ले गया।

    जब कृतिका ने IV लगाने वाली जगह पर दर्द की शिकायत की, तो महेंद्र ने कथित तौर पर उसे इसे न हटाने की सलाह दी – यहां तक कि व्हाट्सएप संदेशों पर भी और उसी रात बाद में उसे फिर से इंजेक्शन लगाने के लिए लौटा। अगली सुबह, 24 अप्रैल को, कृतिका बेहोश पाई गई। एक प्रशिक्षित सर्जन होने के बावजूद, महेंद्र ने उसे होश में लाने की कोई कोशिश नहीं की। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत माना गया था, लेकिन फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में उसके शरीर में बेहोशी के पदार्थ पाए जाने के बाद संदेह बढ़ गया। फिर पुलिस ने कृतिका के पिता, के. मुनि रेड्डी की शिकायत के आधार पर मामले को अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट (UDR) से हत्या में बदल दिया।

    पुलिस का मानना ​​है कि महेंद्र ने अपराध को अंजाम देने के लिए अपनी विशेषज्ञता का बड़ी सावधानी से इस्तेमाल किया। डीसीपी एम. परशुराम (व्हाइटफील्ड) ने कहा, “उसने इसकी योजना चिकित्सकीय सटीकता के साथ बनाई थी। उसने देखभाल के नाम पर अपनी पत्नी की चिकित्सीय कमजोरियों का फायदा उठाया।” महेंद्र पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत आरोप लगाया गया है।