Blog

  • Jalandhar News: अपनों को ढूंढने Russia पहुंचे पारिवारिक सदस्य, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अपनों को ढूंढने Russia पहुंचे पारिवारिक सदस्य, देखें वीडियो

    कहा Indian Embassy ने की पूरी सहायता, घंटो रूस एंबेसी ने बिठा कर रखा

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पारिवारिक सदस्य अपनों की खोज करने के लिए रशिया पहुंच चुके है। रशिया यूक्रेन जंग के दौरान फर्जी ट्रैवल एजेंट और डोंकर्स ने दोनों देशों की जंग के दौरान भारतीयो जो रशिया बुलाकर आर्मी में फंसा दिया था। एक वर्ष से ज्यादा का समय गुजरने के बाद परिजन अपनों का पता लेने रशिया पहुंचे।

    जालंधर के कस्बा गोराया के जगदीप कुमार अपने भाई मनदीप कुमार और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दो पारिवारिक सदस्य अजय यादव मामा और अज्हमुदीन खान अपने भाई को ढूंढने के लिए रशिया गए है। रूस पहुंचकर उन्होंने बताया कि दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जगदीप ने कहा कि 3 तारीख को वह सुबह भारत से रूस की सीधी फ्लाइट लेकर लगभग 6 घंटे का सफर कर रूस पहुंचे थे। जिसके बाद रूस एंबेसी ने उसे एयरपोर्ट पर ही चार से पांच घंटे तक बिठा कर रखा।

    इंडियन एंबेसी को कांटेक्ट करने पर अधिकारी एंबेसी पहुंचे और रूस एंबेसी से बातचीत कर उन्हें मास्को एंटर करवाया। वह एक हॉस्टल में कमरा लेकर रह रहे है। साथी ही उन्होंने भारतीय सरकार से अपील की है कि खाने-पीने से लेकर रहन-सहन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    आजमगढ़ यूपी के अजय यादव ने मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि रूस मे उनके लिए गाइड और ट्रांसलेटर की व्यवस्था करवाई जाये। ताकि विदेश मे आ रहे समस्याओं का सामना कर सके।

  • Ludhiana By Election: पॉश इलाके के लोग सुरक्षा को लेकर हुए परेशान, देखें वीडियो

    Ludhiana By Election: पॉश इलाके के लोग सुरक्षा को लेकर हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियाना: महानगर के वेस्ट इलाके में जहां चुनावी माहौल गर्माया हुआ है, वहीं आज हल्का क्षेत्र के निवासियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सुरक्षा की चिंता व्यक्त की है। गुरुदेव नगर इलाका शहर का पॉश क्षेत्र माना जाता है। जहां वर्तमान में चुनाव होने वाला है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों ने उन पार्टियों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

    इलाका वासियो का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में लगातार चोरी, लूट और अन्य वारदातें बढ़ रही हैं। जिसके बारे में उन्होंने लुधियाना पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन इन वारदातों पर नकेल नहीं डाली जा रहे है। इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों से सवाल पूछा है कि अगर यह इलाका पॉश है, तो इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

    पार्टियों के उम्मीदवार विश्वास जीतने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। वहीं लोगों की ओर से सुरक्षा को लेकर सवाल उठाना उम्मीदवारों के लिए चुनौती पूर्ण होगा। जिसका असर प्रत्याशियों के वोट बैंक पर पड़ना तय है, जो इस समय चुनावी मैदान में खड़े हैं।

  • Jalandhar News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : शहर में आए दिन चोरी और लूट के मामले सामने आ रहे है। इन मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही लूट का मामला मॉडल टाउन श्मशान घाट से पीपीआर मॉल की ओर जाने वाली सड़क से सामने आया है। जहां बाइक सवार युवक ने एक नोजवान को कुछ पूछने के बहाने रोका और मौका देखकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने का प्रयास कि लेकिन नौजवान ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़कर बाइक को पीछे से पकड़ लिया और उसे रोकने के प्रयास में भागता रहा, थक जाने पर भी उसने बाइक नहीं छोड़ी तो बाइक सवार ने उसे घसीटते हुए सड़क के डिवाइडर पर तीन चक्कर लगाए, जिससे युवक के कपड़े कई जगह से फट गए तथा उसके हाथ-पैर पर गहरे घाव हो गए। जिसके बाद बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने लुटेरा का पीछा कर चीमा चौक के पास से पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने लुटेरे को बांधकर जमकर पिटाई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरे को अपने साथ थाने ले गई।
  • Jalandhar News: Hans Raj Hans के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे Radha Soami डेरे के प्रमुख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Hans Raj Hans के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे Radha Soami डेरे के प्रमुख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशमा का हाल ही मे देहांत हुआ है। जिसकी खबर मिलते ही हंस परिवार के घर इस दुःख की घड़ी मे राजनितिक, धार्मिक, समाजिक और कलाकारों का आना जाना लगा हुआ है।

    इसी कड़ी मे आज ब्यास डेरे के पूर्व प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह और नए प्रमुख बाबा जसदीप सिंह हंस राज हंस के घर पहुंचे। जहा उन्होंने हंस परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। बाबा जी के आगमन की जानकारी मिलते ही ब्यास डेरे के श्रद्धालुओं का हंस राज के घर के बाहर ताँता लग गया।

  • Jalandhar News: हाइटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाइटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से एक बच्चा झुलस गया। यह मामला बस्ती दानिशमंदा से सामने आया है। जहां पर 12 साल का बच्चा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना में वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय बच्चा घर की छत पर था, तभी यह सब हुआ। बच्चे को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बस्ती दानिशमंदा निवासी दीपक यादव ने बताया कि हमारे मोहल्ले में घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजरते हैं।

    12 साल का बच्चा जब छत पर चढ़ा तो अचानक तारों ने बच्चे को अपनी ओर खींच लिया। जब घरों के मीटर जलने लगे तो घटना का पता चला और परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। दीपक ने बताया कि बच्चे के कपड़े और शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह जल गया था। बच्चे के घरवालों ने डंडे से मारकर किसी तरह उसे वहां से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत गंभीर है।

    दीपक ने कहा कि मोहल्ले में बिजली की तार काफी नीचे हैं, इस बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस घटना के बाद मोहल्ले के कई लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ। किसी के घरों में एलईडी खराब हो गई तो किसी के घरों में कुछ और सामान सड़ गया।  कुछ साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। उसमें भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं निकला।

  • Punjab News: युवक की सतलुज नदी मेें डूबने से हुई मौत, लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की सतलुज नदी मेें डूबने से हुई मौत, लगे आरोप, देखें वीडियो

    नवांशहर : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव नदी से मिला है। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ मिंटू(23) निवासी गांव नानोवाल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मनजिंदर सिंह की सतलुज नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बीती शाम 6:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार मनजिंदर अपने दो दोस्तों के साथ सतलुज नदी किनारे जन्मदिन मनाने गया था। वहां तीनों दोस्त पार्टी कर रहे थे।

    मृतक के परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को धक्का देकर नदी में गिराया गया। मृतक के दादा गुरमुख सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनजिदंर सिहं को कल उसके दोस्त अगवा कर के ले गए और सतलुज नदी मेें फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कोई कार्रवाही नही कर रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Jalandhar News: Honey Trap गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Honey Trap गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    HDFC Bank के कर्मी को बंधक बना अश्लील वीडियो बनाई

    जालंधर, ENS: एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा निर्देशों पर शाहकोट पुलिस ने क्षेत्र में भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना कर रंगदारी एवं हनी ट्रैप में फ़साने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी स्लेचा, गुरबख्श कौर पत्नी चरणजीत सिंह निवासी स्लेचन, दिलबाग सिंह उर्फ ​​भुल्लर पुत्र गुरनाम सिंह हाल निवासी मंडी गोनियाना बठिंडा, किरणदीप कौर उर्फ ​​किरण पत्नी बलकार सिंह वासी सुच्चा सिंह नगर नजदीक थर्मल कॉलोनी बठिंडा के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि जगरूप सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी जीरा जिला फिरोजपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एचडीएफसी बैंक मोगा में लोन विभाग में कार्यरत है। 1 मार्च को उसे लोन लेने के संबंध में एक महिला का फोन आया कि शाहकोट आ जाओ। जिसके बाद उसने शाहकोट पहुंचकर ग्राहक को बुलाया, जो उसे अपने घर ग्राम स्लेचा शाहकोट ले गया।

    घर में पहले से ही तीन महिलाएं और तीन पुरुष मौजूद थे, जिन्होंने उसे चाय और पानी पूछ कर कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट कर जबरन अश्लील वीडियो बना पंखे से बांधकर उल्टा लटका दिया। घर में मौजूद महिलाओं में से एक ने बैंक कर्मचारी के साथ ब्लैकमेल करने की नियत से कपड़े उतार जबरन अश्लील वीडियो बना लिया।

    आरोपियों ने पीड़ित को डरा-धमका कर उसके पर्स से एटीएम और क्रेडिट कार्ड निकाल 90 हजार रुपये और 02 खाली चेक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को डरा धमका कर वहा से भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से 10,200 रूपये की रंगदारी, 3 मोबाइल फोन, गाड़ी नंबर DL-4C-NE-4582 मार्का कोरोला और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कुटलैहड़ भाजपा ने मनाया 46 वां भाजपा स्थापना दिवस, भुट्टो रहे विशेष अतिथि

    कुटलैहड़ भाजपा ने मनाया 46 वां भाजपा स्थापना दिवस, भुट्टो रहे विशेष अतिथि

    जालंधर सदर के भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा रहे मुख्यतिथि ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ में एक भव्य कार्यक्रम कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया। इस मौके पर पंजाब के जालंधर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस अवसर पर उनके द्वारा पार्टी के उत्थान और विकास के लिए की गई कड़ी मेहनत को सराहा गया। इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी के योगदान को सराहा। मुख्यातिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 जून 1980 में हुई थी, और यह पार्टी अपने छोटे से सफर की शुरुआत के बाद अब तक भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। 46 वर्षों में भाजपा ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया। यह पार्टी एक ऐसी विचारधारा पर आधारित है, जिसमें भारतीय संस्कृति, धर्म, और राष्ट्रवाद को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भाजपा का उद्देश्य भारतीय समाज को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भा.ज.पा. की स्थापना के बाद पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उसकी प्रतिबद्धता और भारतीय जनता की सेवा में कार्य करने की भावना उसे हमेशा मजबूत बनाए रखी। आज भाजपा न केवल एक प्रमुख राजनीतिक दल है, बल्कि उसने भारत की राजनीति में गहरे बदलाव किए हैं और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुटलैहड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, और इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों और नेतृत्व से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कि  आज देश के 13 करोड़ सदस्य भाजपा से जुड़े हैं,भुट्टो ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार और विकास को प्राथमिकता दी, और इसके परिणामस्वरूप भाजपा को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के तहत कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे कि “स्वच्छ भारत अभियान”, “जन धन योजना”, “आयुष्मान भारत” और “प्रधानमंत्री आवास योजना”, जो आम जनता की भलाई के लिए लागू किए गए। उनके नेतृत्व में भाजपा ने अपनी पहचान को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया, और भारतीय राजनीति में एक स्थायी बदलाव लाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र ठाकुर,महामंत्री नरेश कुमार,रमेश कुमार, सूरम सिंह, सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुशील रिंकू,दिनेश कुमार के अलावा सेकंडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • उपमुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

    उपमुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

    तालाब के सौंदर्यीकरण और मोक्षधाम विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज गोंदपुर जयचंद ग्राम पंचायत में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रथम चरण के तहत 35 लाख रुपये की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है।यह भवन से गांव के लोगों के लिए पंचायत स्तरीय बैठकों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, स्थानीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठा रही है। पंचायतों में आधारभूत संरचना की मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा गांव  हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत आत्मनिर्भर हो और हर गांव विकास की मिसाल बने।

    शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से उनके पुनरुद्धार के कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।

    इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने 75 लाख रुपये से किए जा रहे मोक्षधाम विस्तार कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार स्थलों की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण मानवीय गरिमा से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर गोंदपुर जयचंद पंचायत के प्रधान अनुप अग्निहोत्री, दुलैहड़ पंचायत के प्रधान नंद किशोर, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान परवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, पंचायत सदस्य बीना देवी, सत्या देवी एवं अशोक कुमार, एसडीएम विशाल शर्मा, जलशक्ति विभाग के एसडीओ देशराज पाठक, ग्रामीण विकास विभाग के एसडीओ मंजीत सिंह, राजकुमार अग्निहोत्री, सुनील, मुकेश, रीना, हरभजन तथा पूर्व प्रधान कुंगड़त श्याम जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, महिला की मौत

    Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, महिला की मौत

    लुधियानाः जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। एक ट्रक ने ब्रेक फेल होने के चलते कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान आटो से उतरी एक महिला को उसने बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

    थाना मोती नगर के SHO अमृतपाल ने कहा कि वर्धमान चौक नजदीक लाल लाइट होने के कारण कई वाहन खड़े थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने वाहनों को कुचल दिया। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा घटना में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को ट्रक सहित काबू कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना में आज सुबह चंडीगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक की ब्रेक फेल हो गई जिसके चलते वर्धमान चौक के नजदीक ट्रैफिक लाइटों पर खड़े कई वाहनों को उसने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावक था कि इस दौरान आटो से बाहर उतरी एक महिला को उसने कुचल दिया। फिर चौक में खड़ी एक कार और बाइक को टक्कर मार दी।
    इस दौरान भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने काबू कर लिया। घटना स्थल पर मौजूद एक ट्रैफिक कर्मी ने बताया कि बाइक चालक पुलिस कर्मचारी है जिसका नाम नारंग है। घायल होने के कारण उसे सीएमसी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।