Blog

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति व नाबार्ड द्वारा डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति व नाबार्ड द्वारा डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन  टाडा पंचायत में किया गया  जिसमें करीब 150 लोगों ने भाग लिया कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा  अजौली के प्रबंधक कुलदीप सिंह माहल ने लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।

    उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर परमजीत सिंह, प्रवेश,ग्राम पंचयात टाडा प्रधान दलजीत कौर, उप प्रधान अनिल कुमार, बलराम, राज कुमार राजू, कुलविन्दर सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे

  • जालंधरः भाजपा नेता को मिली लश्कर-ए-खालसा की धमकी

    जालंधरः भाजपा नेता को मिली लश्कर-ए-खालसा की धमकी

    जालंधर/वरुणः पंजाब का माहौल खराब करने के लिए आंतकी और शरारती अनसर वीआईपी लोगों को फोन कर धमकियां दे रहे है। यह धमकियां विदेशी नंबरों से आ रही वीआईपी लोगों और नेताओं को आ रही है। वहीं अब भाजपा नेता को थ्रेटनिंग कॉल आई है। भाजपा कल्चरल सेल के सह संयोजक सन्नी शर्मा को विदेशी नंबर से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने मैसेज भी भेजे हैं और सन्नी शर्मा के परिवार को भी टारगेट किया है। भाजपा के नेताओं ने कॉल डिटेल समेत सारी रिकार्डिंग और मैसेज के साथ पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

    लश्कर-ए-खालसा ने वॉट्सऐप मैसेज भेज कर भाजपा नेता को कहा कि वह अपनी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस जॉइन कर ले। वोट भी कांग्रेस को ही डाले। यदि ऐसा नहीं किया तो उसके परिवार को मार डालेंगे। मैसेज करने वाला अंत में अपने आप को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बता रहा है। साथ ही भाजपा नेता खालिस्तान के समर्थन में नारा लिखने से लिए भी बोल रहा है। सन्नी शर्मा ने बताया की कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप के माध्यम से एक संदेश लश्कर-ए-खालसा के नाम से आया कि आप कांग्रेस से जुड़े खालिस्तान जिंदाबाद बोले नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को सबक सिखाया जाएगा। पहले तो उन्होंने इसे मजाक समझा, लेकिन शुक्रवार देर रात एक बजे उनके मोबाइल पर दोबारा गलत संदेश व वॉट्सऐप काल आई। जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया।

    सन्नी ने कहा कि उनके द्वारा कोई जवाब ना दिए जाने पर उनको लश्कर-ए-खालसा नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में भी शामिल किया गया। उसके बाद उनको संत भिंडरावाले का प्रचार करने को बोला गया और उसकी एक वीडियो भी भेजी गई है। जिसके बाद वह इस मामले को भाजपा प्रधान समेत सभी प्रमुख नेताओं के ध्यान मे लाए। सन्नी शर्मा का परिवार जनसंघ भाजपा व आरएसएस से जुड़ा हुआ है। सन्नी शर्मा खुद आरएसएस से प्रथम वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता है और उनकी माता आरएसएस के महिला संगठन राष्ट्रीय सेविका समिति मे काफी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि खालिस्तानी विचारधारा व आरएसएस भाजपा विरोधी लोग सन्नी शर्मा के परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है। 

  • पंजाबः छुट्टी दौरान सड़क पार कर रहे 5वीं कक्षा के छात्र को थार सवार महिला ने कुचला, देखें वीडियो

    पंजाबः छुट्टी दौरान सड़क पार कर रहे 5वीं कक्षा के छात्र को थार सवार महिला ने कुचला, देखें वीडियो

    लुधियानाः सराभा नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल से छुट्टी दौरान बाहर आ रहे 5वीं कक्षा की छात्र को तेज रफ्तार थार ने कुचल दिया। घायल बच्चे को तुरंत डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल बच्चे की पहचान किचलू नगर निवासी श्रीश जैन के रूप में हुई है। हालांकि यह घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसकी वीडियो अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि थार को महिला ओवरस्पीड से चला रही थी। बच्चा सड़क पार कर रहा था कि तभी उसे कूचल दिया। घायल बच्चे का नाम श्रीश जैन है, जोकि किचलू नगर का रहने वाला है। 

    बच्चे के पिता मोहित जैन ने बताया कि उनके बेटा सराभा नगर स्थित प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। छुट्‌टी के बाद उसका बेटा श्रीश उर्फ हैप्पी फोरजिरा पार्क से होते हुए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान काले रंग की थार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि थार की टक्कर के बाद छात्र कई फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने महिला रणजीत कौर उर्फ प्रीत धनोआ के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

  • पंजाब में NIA की रेड, BKI, KLF और ISYF जैसे संगठन रडार पर

    पंजाब में NIA की रेड, BKI, KLF और ISYF जैसे संगठन रडार पर

    चंडीगढ़ः आतंकी संगठनों की फंडिंग से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA एक्शन में है। एनआईए की टीम लगातार पंजाब और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध लोगों से जुड़े ठिकानों पर रेड कर रही है। एनआईए ने शनिवार की सुबह ही पंजाब और जम्मू कश्मीर में करीब दर्जनभर जगहों पर रेड की जो अब तक जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह-सुबह ही एनआईए एक्शन में आ गई। एनआईए की कई टीमों ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ ही जम्मू कश्मीर में करीब दर्जनभर जगह छापेमारी कर दी।

    बताया जाता है कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों तरनतान, अमृतसर के साथ ही फिरोजपुर में छापेमारी कर रही हैं। एनआईए ने हाल ही में दर्ज एक नए मामले में खालिस्तानी चरमपंथी समूह पर कार्रवाई की है। एनआईए की टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। एनआईए की इस रेड की जद में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदिग्ध हैं। जम्मू कश्मीर में भी संदिग्धों से जुड़े कुछ ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है।

    एनआईए की टीमें जम्मू कश्मीर के कठुआ में छापेमारी कर रही हैं। बताया जाता है कि एनआईए की ओर से कठुआ में छापेमारी की कार्रवाई आतंकी घटनाओं, आतंकी फंडिंग और हवाला रैकेट को लेकर है। बताया जाता है कि BKI, KLF और ISYF जैसे संगठन एनआईए की रडार पर हैं। गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में करीब 16 से 17 जगह रेड की थी। एनआईए ने जम्मू में एक जगह रेड की थी और बाकी सभी रेड कश्मीर में की गई थीं। एनआईए की रेड को लेकर ये जानकारी सामने आई थी कि केंद्रीय एजेंसी ने उन्हीं लोगों के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनके नाम अलग-अलग हथकंडे अपनाकर खून-खराबा फैलाने के मामलों में सामने आए थे।

  • मोदी सरकार ने दिया ग़रीबों को तोहफा, 2023 में भी मिलेगा इस योजना का लाभ

    मोदी सरकार ने दिया ग़रीबों को तोहफा, 2023 में भी मिलेगा इस योजना का लाभ

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने नए साल पर देश के लोगों को तोहफा दिया है। आज केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेंहू और मोटा अनाज साल 2023 में भी बांटना जारी रखेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि अभी सरकार चावल, गेंहू और मोटे अनाज पर क्रमश: 3, 2 और 1 रुपए प्रति किलो की दर से कीमत लेती है, लेकिन अब सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह अनाज पूरी तरह से मुफ्त में मिलेगा। 

    इस बात की घोषणा करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इस फैसले से 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार इस योजना पर प्रति वर्ष लगभग 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएफएसए के तहत गरीबों को मुफ्त में अनाज मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) की अवधि आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। 

    सरकारी अधिकारियों ने एनएफएसए के तहत 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले को देश के गरीबों के लिए ‘नए साल का उपहार’ बताते हुए कहा कि लाभार्थियों को अब खाद्यान्न के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा। इस पर आने वाले करीब दो लाख करोड़ रुपये के समूचे बोझ को सरकार ही उठाएगी।

  • पंजाबः STF की बड़ी कार्रवाई, 56 करोड़ की हेरोइन सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार

    पंजाबः STF की बड़ी कार्रवाई, 56 करोड़ की हेरोइन सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लुधियाना स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना है कि लुधियाना की टीम ने दोनों तस्करों से 56 करोड़ रुपए की हेरोइन को भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करके लुधियाना एसटीएफ अपने साथ ले गई है।लुधियाना एसटीएफ मोहाली-4 के सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह की तरफ से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

    सब इंस्पेक्टर को दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि यह दोनों पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आयी हेरोइन की खेप को लेने जा रहे हैं। जिसके बाद प्लानिंग करके दोनों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान घरिंडा निवासी अनमोल सिंह और डल्लेके लोपोके निवासी हीरा सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस से भागते हुए चोगावां रोड गांव रणिके के पास भैरोवाल तक पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों को घेर लिया।

    जब दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों से 8 किलो के करीब हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी आरोपियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दे रही, लेकिन जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • ट्रेनों में सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर, 243 ट्रेनें हुई कैंसिल

    ट्रेनों में सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर, 243 ट्रेनें हुई कैंसिल

    नई दिल्‍ली : सर्दी के मौसम में कोहरे और अन्‍य परिचालन से संबंधित परेशानियों के कारण आज 24 दिसंबर को भारतीय रेलवे ने 243 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जबकि 29 गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है। इन गाड़ियों में पैसेंजर, मेल एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा आज धुंध के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज 243 ट्रेनें कैंसिल, 29 गाड़ियां रिशेड्यूल और 31 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इसलिए आज रेल से सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी गाड़ी का स्टेटस जरूर चेक कर लें। 

    आज यह ट्रेनें हुई कैंसिल 

    आज कैंसिल हुई ट्रेनों में देवलाली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मिराज-कोल्हापुर एक्सप्रेस, ज्वालामुखी रोड-पठानकोट स्पेशल, शामली-दिल्ली एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल, बोकारो सिटी- आसनलोस पैसेंजर समेत 243 ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा रीवा-रानी कमलापति स्पेशल, नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, पलवल-गाजियाबाद स्पेशल, जबलपुर-हावड़ा जंक्शन एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा जंक्शन एक्सप्रेस समेत 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

  • जालंधर: शराब के गोदाम में जा घुसी तेज रफ्तार बस, देखें वीडियो

    जालंधर: शराब के गोदाम में जा घुसी तेज रफ्तार बस, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: घने कोहरे के कारण सड़क आंसू के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट बाईपास से सामने आया है। जहां उधमपुर से आ रही एक तेज रफ्तार बस, संतुलन खोने की वजह से शराब के गोदाम से जा टकराई। घटना पठानकोट चौक के पास की बताई जा रही है, जहां पर उक्त हादसा हुआ है, जिसमें बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। 

    इस हादसे दौरान शराब के गोदाम में काफी नुक्सान हुआ है, जबकि किसी के जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुट गई है। वहीं मामले संबंधी जानकारी देते एएसआई चरनजीत सिंह व सर्बजीत सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन जारी है।

  • आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप किसी अनजान  व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा।  कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनकी पीड़ा बढ़ सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप अपने लेन-देन में सावधानी बरते।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार लेकर आएगा। यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों  को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। आपकी किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत हो सकती है, लेकिन आप अपने कुछ कामों को गुप्त रखें, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आप की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचना होगा। आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने मित्रों से बातचीत भी करनी होगी। किसी सरकारी योजना में आप सोच विचार कर धन लगाए, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    तुला राशिफल। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  बिजनेस में आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में  चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा व दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातचीत को सुनने में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई जरूरत का सामान भी लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों में कोताही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपका धन काफी बढ़ा हुआ रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति देने वाला रहेगा। कुछ जरूरी मुद्दों को सभी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो इसका आपके ऊपर गलत असर पड़ सकता है। जीवन साथी से आज आप यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो  उसे बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझन बनी रहेगी और किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आप कहीं गलत दस्तखत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ दिक्कतें आ रही थी, उनसे आपको निजात मिलेगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ आर्थिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों से आप के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी काम के गलत होने की आशंका हो सकती है, तो उसे पूरा ध्यान देकर करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।  आपको कुछ नए लोगों से मिलने बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें और  किसी को बातो में आकर धन का निवेश ना करे। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप  संतान से  कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है।  आप अपने दोस्तों के साथ कार्य क्षेत्र में भी मौज मस्ती के मूड में ही नजर आएंगे। आपको आज परिवार में छोटे बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा। आप किसी अफवाह पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी धन के लेनदेन पर सावधानी बरतें और अपनी आंख व कान खुले रखें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। आपको किसी नए निवेश की योजना भी परिवार के सदस्यों से पूछ कर ही करनी होंगी।

  • जालंधर: नानी की हत्या करने वाला दोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर: नानी की हत्या करने वाला दोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: देहात पुलिस ने जन्म दिन वाले दिन नानी को मौत के घाट उतार देने वाले कलयुगी पोते और उसके साथियों को काबू कर लिया है। दोते ने नानी की हत्या अपने दो दोस्तों के साथ नानी की शाल से गला घोंट कर की थी। काबू किए गए आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र सच्चिदानंद झा निवासी उस्मानपुर छोटी बारादरी फेस-2 थाना सदर जालंधर, जोइल मसीह उर्फ युद्धवीर पुत्र विक्टर निवासी जसवंत नगर जालंधर, विकास उर्फ नन्नू पुत्र जगतार सिंह, ईदगाह मुहल्ला गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है।

    दोते राकेश ने पूछताछ दौरान खुलासा किया कि वह अपने साथियों को साथ लेकर नानी पास जन्म दिन के बहाने पैसे लेने के लिए गया था। लेकिन आगे से नानी ने पैसे देने की बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। जिस पर राकेश, नन्नू और जोइल मसीह ने बुजुर्ग की उसी की शाल से गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं दूसरी ओर आरोपी विकास नन्नू और जोईल मसीह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राकेश ने उन्हें कहा था कि उसकी नानी विजय छाबड़ा पत्नी स्वर्गीय हरमिंदर पाल छावड़ा निवासी उस्मानपुर जालंधर के पास बहुत पैसा और सोना है। जिसके बाद सभी लोग पैसों के लालच में गए थे। राकेश ने दोस्तों को कहा कि वह सब नानी के घर उन्हें जन्म दिन की बधाई देने के लिए जाते हैं और नानी से पैसे भी लेकर आएंगे। यह भी कहा था कि यदि नहीं देगी तो उसे मार पैसे लूट लाएंगे। उन पर किसी को शक नहीं होगा। जन्मदिन वाले दिन राकेश का नानी के साथ झगड़ा और उसने दोस्तों संग मिलकर नानी की हत्या कर दी।

    इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली तो तीनों को डिफेंस कालोनी टी-पॉइंट पर धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राकेश जो कि मरहूम विजय छाबड़ा का दोता है से चोरी किया गया नोकिया फोन, एक आईटेल मोबाइल औक एक रेड – मी ए-1 मोबाइल बरामद हुआ है। साथ में 15000 रुपए कैश भी मिला है।

    इसी तरह से हत्या में राकेश के दोस्त जोईल मसीह से एक आईफोन 6 एस प्लस, हत्या के लिए उपयोग किया गया मोटरसाइकिल पीबी-08बीएक्स – 1775 और चार हजार रुपए कैश मिला। जबकि राकेश के तीसरे साथी विकास उर्फ नन्नू से ओपो का मोबाइल फोन और 2900 रुपये कैश मिला है।