Blog

  • पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया 25 वर्षीय युवक का कत्ल

    पंजाबः हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया 25 वर्षीय युवक का कत्ल

    डेढ साल पहले हुई थी मृतक की शादी

    अबोहरः अजीमगढ़ मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से 15-20 युवकों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह अजीमगढ़ मोहल्ले में गली नंबर 10 में सैलून का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसे कबूतर पालने का शौंक था। शुक्रवार रात को अपने घर में अपने दो दोस्तों को कबूतरों के खुड्डे दिखा रहा था कि इस दौरान कोई युवक आया व उसे बाहर बुलाया व उसे बातों बातों में थोड़ी दूर ले गया जहां 15-20 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। सिर पर कापों से 15-20 वार किए गए जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई। मोहल्ले में शौर होने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गए। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सुनील की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी 3 माह की एक बच्ची है। मृतक सेलून का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ समय पहले पत्तरेवाला के कुछ युवकों की सुनील से झगड़ा हुआ था तब इनका राजीनामा हो गया था, लेकिन तब से यह युवक उससे रंजिश रखते थे व हत्या का कारण भी इसी रंजिश ही बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सुनील को सुबह से ही धमकियां मिल रही थी यहां तक कि उसके मर्डर के बाद भी उसके मोबाइल पर धमकियां आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर काल डिटेल निकालने की कारवाई शुरू कर दी है।

    हत्या का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को यहां के सरकारी अस्पताल में रखवाया है व जांच व हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है। घटना का पता चलते ही सिटी नंबर 2 के एडिशनल एसएचओ जसविंदर सिंह, डीएसपी अरुण मुंडन, एसपीडी मौके पर पहुंचे व परिजनों से बात कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अरुण मुंडन ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है व जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा व सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

  • नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, एक और पंजाबी की कनाडा में मौत

    नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, एक और पंजाबी की कनाडा में मौत

    6 महीने पहले गया था हनदीप सिंह

    फतेहगढ़ साहिबः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कनाडा से पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव खरौड़ी सरहंद रोड पटियाला के 32 वर्षीय युवक हनदीप सिंह हनी पुत्र सरपंच हरपिंदर सिंह खरौड़ी की बीते दिन कनाडा के एडमिटन शहर में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की सूचना मिली है।

    बताया जा रहा है कि  हनदीप सिंह हनी 6 महीने पहले वर्क परमिट पर काम करने के लिए अपनी हमसफर हरजोत कौर के साथ कनाडा के एडमिटन शहर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पिछले कुछ दिनों से विदेशों में पंजाबियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है, जो पंजाब और पीछे के परिवारों के लिए बहुत दुखद समय है।

  • करंट लगने से 4 की मौत

    करंट लगने से 4 की मौत

    नई दिल्ली :  राजस्थान के बाड़मेर में आटा चक्की में करंट आ जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोग शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के आरंग गांव की है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई। यहां रहने वाले अर्जुनसिंह घर पर नहीं थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास उनकी पत्नी आटा चक्की में आटा पीस रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को चिल्लाते देख दोनों बच्चे पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद चीख-पुकार सुनकर अर्जुनसिंह के ससुर हठेसिंह बेटी और बेटी के बच्चों को बचाने पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए।

    इस हादसे में पिता-पुत्री समेत 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामसर डीएसपी, शिव थानाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है। इस घटना के बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समा ने कहा कि आटा चक्की में आटा पीसने के दौरान करंट से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः कल रविवार को खुले रहेंगे स्कूल विभाग, आदेश जारी

    पंजाबः कल रविवार को खुले रहेंगे स्कूल विभाग, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः शिक्षा विभाग ने स्कूल विभाग को लेकर आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने आज 2 सितंबर और कल 3 सितंबर को कार्यालय खुले रखने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशों के मुताबिक 5 सितंबर को होने वाले स्टेट टीचर अवार्ड समागम की तैयारियां मुकम्मल करने के लिए शिक्षा विभाग ने पत्र में दिए गए स्कूल विभाग को आम कामकाज की तरह आज और कल खुले रखने के आदेश दिए है। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग आम दिनों के तरह ही खुलेंगे।

  • चांद पर महसूस हुए भूकंप के झटके

    चांद पर महसूस हुए भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः भारत का रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर घूम रहा है और लगातार वहां से जानकारी दे रहा है। प्रज्ञान ने चांद के तापमान से लेकर कई खास चीजों की जानकारी इसरो के साथ शेयर की है। अब प्रज्ञान ने चांद की धरती पर भूकंप आने की बात भी शेयर की है, जिसके बाद वैज्ञानिक इसे लेकर रिसर्च करने में जुटे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रमा पर एक प्राकृतिक भूकंप का पता चला है, जिसकी घोषणा इसरो ने की। चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड ने इसे वीडियो में कैद कर लिया है। इसरो के अनुसार, वर्तमान में सतह पर काम कर रहे चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम ने कथित तौर पर चंद्रमा पर भूकंपीय गतिविधि की खोज की है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

    प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड द्वारा भेजा गया डेटा 

    इसके बारे में प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड द्वारा डेटा भेजा गया है। रोवर की गतिविधि को माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम तकनीक का उपयोग करने वाले चंद्रमा के पहले उपकरण द्वारा कैप्चर किया गया है। इसरो के मुताबिक, एक प्राकृतिक दिखने वाली घटना को चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड द्वारा कैद किया गया था। हालाँकि इसकी सटीक प्रकृति की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन विक्रम लैंडर द्वारा देखी गई घटना से पता चलता है कि चंद्रमा पर भूकंप आया होगा। इसके अतिरिक्त, इसरो के अनुसार, इसने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना दर्ज की है। घटना की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। “

    चांद में किस वजह से आता है भूकंप?

    दरअसल, चांद पर आए भूकंप को मूनक्वेक, मंगल पर आए भूकंप को मार्सक्वेक कहते हैं और शुक्र ग्रह पर आए भूकंप को वीनस क्वेक कहते हैं। अभी तक चांद पर भूकंप आने का कोई स्पेसिफिक कारण सामने नहीं आया है। एक कारण तो ये माना जाता है कि पृथ्वी की तरह चांद की सतह में कुछ प्लेट के डिसबैलेंस होने या फिर प्लेट के टकराने से भूकंप आ सकता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि चांद के किसी उल्का पिंड के टकराने की वजह से या फिर कुछ अन्य कारणों से भी भूकंप आ सकता है। इस बार चंद्रयान की ओर से इसकी पुष्टि की जाने की वजह इसे खास माना जा रहा है और प्रज्ञान ने इस तरह के कंपन को महसूस किया था। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर भूकंप के झटको की फोटो शेयर की है। चांद के भूकंप ज्यादा गहराई पर होते हैं और ये 600 किमी से 1000 किमी के बीच अधिक गहरा होता है। लूनर टाइड्स के साथ भूकंप का कनेक्शन बताता है कि ये टाइट्स भूकंप में अहम किरदार निभाते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो अंदरूनी भाग में जब गतिशील प्लेटें आपस में टकराती हैं तो तरंगों के रूप में भूकंप की उत्पत्ति होती है। इसके अलावा अगर चांद पर ज्वालामुखी का अस्तित्व होता है तो इसकी वजह से भी भूकंप आ सकता है।

    इसरो ने साझा किया पोस्ट 

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), जिसने सुरक्षित मार्ग की तलाश में विक्रम लैंडर के छवि कैमरे द्वारा लिया गया चंद्रमा का वीडियो साझा किया, इसरो ने दावा किया कि चंदामामा के आंगन में एक बच्चा अठखेलियां कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स जो कि पहले ट्विटर था, उस पर इसरो ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि “ऐसा महसूस होता है मानो एक बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा है, जबकि माँ स्नेहपूर्वक देख रही है। है ना?”

  • पंजाब : प्रशासन की और से मनाया गया तीज का त्योहार, देखें वीडियो

    पंजाब : प्रशासन की और से मनाया गया तीज का त्योहार, देखें वीडियो

    मोगा : प्रशासन की ओर से महिलाओं को स्वयंरोजगार मुहैया करवाने के लिए समय समय पर कैंप लगाए जा रहे है। उनको अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए नई नई स्कीम के बारे में भी बताया जा रहा है। ताकि गावों की महिलाएं अपने गावों में दस दस महिलाओं का ग्रुप बना कर रोजगार कर सके। जिला प्रशासन की और से ए.डी.सी अनिता दर्शी और एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में स्वयंरोजगार करने वाली महिलाओं के साथ मिल कर तीज का त्योहार मनाया गया।

    जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।वही जहां महिलाओं द्वारा गिद्दा, बोलिया ओर रैंप शो दिखाए गए। वही प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने महिलाओं को स्वयं रोजगार की पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही, नई नई स्कीम के बारे में जानकारी भी दी। वही इस मौके एमएलए अमन अरोड़ा और ए.डी.सी अनिता दर्शी ने महिलाओं के साथ झूला झूल कर और गिद्दा डाल कर उनका साथ दिया।

  • Aditya L1 Mission: आज सूर्य की ओर बढ़ाएगा कदम

    Aditya L1 Mission: आज सूर्य की ओर बढ़ाएगा कदम

    50 दिन में भारत की अंतरिक्ष में दूसरी उड़ान

    नई दिल्लीः चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत सूरज की ओर कदम बढ़ाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर रहा है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। यह सूर्य पर नहीं जा रहा है बल्कि उसके L1 पॉइंट पर जा रहा है, ये वहां से सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा। इस दौरान ये लगातार 4 महीने तक उड़ान भरेगा और 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। लॉन्चिंग के 125 दिन बाद ये अपने टारगेट पर पहुंच पाएगा। 

    उल्टी गिनती जारी

    कल से ही इसकी उल्टी गिनती जारी है। इस लॉन्चिंग के साथ भारत की गिनती उन देशों में होने लगेगी जिन्होंने चांद और सूरज की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इस मिशन को इसरो के सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L-1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की पूरी टीम तिरुपति पहुंची थी। ISRO के वैज्ञानिकों ने तिरूपति बालाजी मंदिर में मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। 

    सूर्य मिशन का उद्देश्य

    सौर आंधियों और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए भारत इस मिशन को लांच कर रहा है। सौरमंडल का ऊपरी वातावरण कैसा रहता है और सूर्य की बाहरी परत की स्टडी की जाएगी। फोटोस्फेयर और क्रोमोस्फेयर की जानकारी जुटाने के साथ स्पेस के मौसम के विषय में भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी।

    मिशन से क्या फायदा

    भारत का यह सूर्य मिशन काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इससे सौरमंडल के बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकेगा। गैलेक्सी में जो तारे हैं उनके बारे में कई बातें पता लगेगी इसके अलावा स्पेसक्राफ्ट और अनजान खतरों से बचने के रास्ते भी मिलेंगे। सौर ऊर्जा कितनी ताकतवर है इसका पता लगाया जा सकेगा और खतरा आने से पहले ही वार्निंग मिल जाएगी। सूर्य की किरणों से ओजोन परत पर पड़ने वाले असर और पराबैगनी किरणों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

  • भारत-पाक मैच आजः बन सकते है ये 5 रिकॉर्ड्स

    भारत-पाक मैच आजः बन सकते है ये 5 रिकॉर्ड्स

    नई दिल्लीः एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर 1 बजे मुकाबला होने जा रहा है। दोनों के बीच यह मैच कैंडी में होने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी 5 खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। भारतीय दिग्गज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर सकते हैं। वहीं, बाबर आजम के पास पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के मामले में सईद अनवर की बराबरी का मौका है। पांचों पॉसिबल रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    • भारत के स्टार बैटर विराट कोहली 13 हजार वनडे रन तक पहुंचने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने से 102 रन पीछे हैं। अगर विराट कोहली शनिवार को 102 रन बना लेते है, तो वह अपनी 266वीं पारी में 13 हजार रन पूरे करेंगे। इसके साथ ही वे सबसे कम पारियों में 13 हजार के आकड़े को छू लेंगे। फिलहाल यह रिकाॅर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 321 पारी में 13 हजार रन पूरे किए थे।
    • पाकिस्तान के टाॅप बल्लेबाज बाबर आजम के नाम 19 वनडे शतक हैं। बाबर ने अपना 19वां शतक इसी एशिया कप में नेपाल के खिलाफ बनाया था। अगर शनिवार को बाबर आजम फिर शतक जमा देते है, तो वे पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे। अनवर ने पाकिस्तान के लिए 1989 से 2003 तक वनडे मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 243 मैच में 20 शतक और 43 अर्धशतक लगाए। एक्टिव पाकिस्तानी प्लेयर्स में बाबर 19 शतक के साथ टाॅप पर हैं। फखर जमान 10 शतक के साथ दूसरे और इमाम उल हक 9 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
    • पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक के पास 3 हजार वनडे रन पूरा करने का मौका है। फिलहाल उनके नाम 63 पारियों में 2889 रन हैं। यानी इमाम को इस मैच में 111 रन बनाने होंगे। ऐसे करने पर वे साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पाकिस्तानी बल्लेबाजों में वे नंबर-1 हो जाएंगे। आमला ने 57 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। फखर जमान ने 67 पारियों में इस माइलस्टोन को पार किया था। मौजूदा पाकिस्तानी रिकॉर्ड उनके नाम है।
    • रवींद्र जडेजा के पास वनडे में विकेटों की डबल सेंचुरी लगाने का मौका है। इसके लिए उन्हें 6 विकेट की जरूरत है। अभी उनके नाम 194 विकेट हैं। उनसे पहले सिर्फ 6 भारतीय गेंदबाज वनडे क्रिकेट में 200 विकेटों का आंकड़ा छू पाए हैं। उन गेंदबाजों के नाम आप अगले ग्राफिक्स में देख सकते हैं।
    • इसके अलावा जडेजा के पास एक और रिकाॅर्ड अपने नाम करने का मौका है। जडेजा 2 हजार रन बनाने और 200 या इससे ज्यादा विकेट लेने के ‘डबल’ के बेहद करीब हैं। क्रिकेट में कोई ऑलराउंडर जब बतौर बल्लेबाज 1000 रन बना ले और बतौर गेंदबाज 100 विकेट भी हासिल कर ले तो इसे 1000 रन और 100 विकेट का डबल कहा जाता है। इसी तरह से 2000 रन और 200 विकेट का भी डबल होता है, जडेजा इसी के करीब हैं। जडेजा पहले ही वनडे में दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम अब तक 2560 रन रन हैं। सिर्फ 6 विकेट लेते ही वे यह कारनामा अंजाम देने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन जाएंगे। कपिल देव इसे अचीव कर चुके हैं। कपिल के नाम 225 मैचों में 3783 रन और 252 विकेट हैं।
  • भारत-पाक का मैच : लगा करोड़ों का सट्टा

    भारत-पाक का मैच : लगा करोड़ों का सट्टा

    नई दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच कोई क्रिकेट मुकाबला हो और हार-जीत पर सट्टा न लगे न तो ऐसा कभी हुआ है और न ही शायद कभी होगा। इसी विषय पर श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच हार-जीत की प्रक्रिया में करोड़ों रुपए का सट्टा  लग चुका है। 

    पता चला है कि एशिया कप में पहले तो पाकिस्तान के खेलने बारे स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी, लेकिन जब से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा एशिया कप में पाकिस्तान की टीम के खेलने की घोषणा की गई और पाकिस्तान व भारत के बीच क्रिकेट मैच की तिथि घोषित की गई, तब से क्रिकेट प्रेमियों में एक भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

    इसी विषय पर 2 सितम्बर को श्रीलंका में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के पहले मुकाबले में दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों द्वारा करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया गया है और यह भी पता चला है कि इस बार पाकिस्तान की टीम को 70 पैसे का और भारत की टीम को 75 पैसे का भाव दिया गया है, लेकिन क्रिकेट में सट्टेबाजों की भविष्यवाणी किसी भी टीम की हार-जीत को प्रॉपर रूप से जज नहीं कर सकती, न ही ऐसा अब तक किया जा सका है, यह तो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर है

  • जालंधरः 2 ऑटो चालकों की लड़ाई में जमकर चले ईंट-पत्थर 

    जालंधरः 2 ऑटो चालकों की लड़ाई में जमकर चले ईंट-पत्थर 

    जालंधर,ENS: लम्मा पिंड चौक पर देर रात दो ऑटो चालकों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों में विवाद इतना भड़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के झगड़े के कारण काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता सड़क मार्ग बंद रहा है। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर दो ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी।

    उसी लड़ाई तो लेकर आज समझौते के लिए दोनों गुटों ने मीटिंग रखी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और दोनों तरफ से ईंट पुत्थर चलने शुरू हो गए। लम्मा पिंड के ही रहने वाले भीरा नामक युवक ने बताया कि घुग्गा, प्रिंस, मोटा ने अपने घर की छत से ईंटे-पत्थर मारे हैं। लम्मा पिंड चौक पर दो गुटों में ईंटें चलती रहीं और दहशत का माहौल बना रहा। किशनपुरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। लोगों ने इस हंगामे के बारे में पुलिस को तुरंत फोन भी किया। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस करीब एख घंटे केल बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लड़कों को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।