Blog

  • पंजाबः पिकअप पर पलटा कंटेनर, हादसे में 2 की मौत

    पंजाबः पिकअप पर पलटा कंटेनर, हादसे में 2 की मौत

    बरनालाः महलकलां में लुधियाना रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रॉली से टकराकर एक कंटेनर के नीचे महिंद्रा पिकअप आ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी महलकलां कंवरपाल सिंह, थाना प्रभारी महलकलां कमलजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना-बरनाला मार्ग पर महलकलां के पास बरनाला साइड से आ रहे कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।

    टक्कर में कंटेनर पलट गया और कंटेनर के नीचे महिंद्रा पिकअप आ गई। हादसे के बाद कंटेनर को जेसीबी से उठाया गया और नीचे से गाड़ी को निकाला गया। उन्होंने कहा कि पिकअप सवार लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गंभीर घायल 2 लोगों की मौत, जबकि घायल शख्स अस्पताल में बेहोश है।

  • इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण

    इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण

    नई दिल्लीः दिल्ली में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के बेगमपुर इलाके में 6 साल की बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 6 साल की यह बच्ची बेगमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। बच्ची की मां ने बताया कि 23 अगस्त को जब स्कूल की बस ने उसकी बेटी को सोसाइटी के गेट पर छोड़ा तो उसका बैग पेशाब से भीगा हुआ था। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने उससे बस में छेड़छाड़ की है।

    बच्ची की मां ने बताया कि वह अगले ही दिन अपने पति के साथ बच्ची के स्कूल गई। स्कूल की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को घटना से वाकिफ कराया गया। बच्ची की मां का आरोप है कि 25 अगस्त को स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें बुलाकर शिकायत वापस लेने को कहा। चेयरमैन पर यह भी आरोप है कि उसने बच्ची की पहचान भी उजागर कर दी है। इस संबंध में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी सहित मामले में अन्य जानकारियां मांगी हैं। यह भी पूछा गया है कि क्या स्कूल के चेयरमैन, स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है या नहीं। आयोग ने 5 सितंबर तक दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

  • झटकाः सोना-चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल 

    झटकाः सोना-चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल 

    नई दिल्लीः इस हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी के भाव में बड़ा उछाल आया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 59489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 74838 रुपये पर पहुंच गया है। एक हफ्ते में सोना जहां, 769 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है वहीं, चांदी 1143 रुपये प्रति किलो उछली है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

    कमजोर अमेरिकी आर्थिक संकेतकों के बीच आगामी सितंबर की बैठक में यूएस फेड द्वारा दर को रोकने की चर्चा के कारण, पिछले सप्ताह के उत्तरार्ध में सोने की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर 2023 महीने के लिए सोने का वायदा भाव 59,410 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 1,939 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। 

    इसी तरह, सितंबर एक्सपायरी के लिए एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें ₹73,514 प्रति किलोग्राम के स्तर पर समाप्त हुईं, जबकि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 24.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समाप्त हुई। कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, यूएस जीईडी रेट पॉज की चर्चा के कारण सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं, जो मुख्य रूप से कमजोर अमेरिकी आर्थिक संकेतकों की श्रृंखला के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी रहने और एमसीएक्स पर 60,500 रुपये के स्तर और अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में 1,980 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जाने की उम्मीद है।

    सोने की कीमत में तेजी लाने वाले कारणों पर, एक्मे इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की कार्यकारी निदेशक और मुख्य रणनीतिकार सुगंधा सचदेवा ने कहा, “सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया और चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस तेजी को कमी की एक श्रृंखला के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।” अमेरिका से आर्थिक संकेतक, निवेशकों के बीच आशावाद जगा रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगामी सितंबर की बैठक में अपने मौजूदा ब्याज दर रुख को बनाए रखेगा। सोने की कीमत में करीब 1.3% की वृद्धि हुई है, जो ताकत की एक नई भावना का संकेत है।

  • पंजाबः अब चोरों का होने लगा स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाबः अब चोरों का होने लगा स्वागत, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब चोरों को काबू करने के लिए लोगों ने खुद ही मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है। इसी के तहत लोगों ने चोरों को काबू कर उनके लिए अनोखा तरीका भी अपनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, लोगों ने अब चोरों-लुटेरों को पकड़ने के बाद उन्हें मारना-पीटना भी बंद कर दिया है। चोरों को पकड़ कर उनके गले में हार डालकर इनका स्वागत किया जा रहा है।

    लोगों का इसके पीछे तर्क है कि यदि वह चोर-लुटेरों को मारते-पीटते हैं तो पुलिस कहती है कि क्यों मारा। अब उनके पास और कोई चारा नहीं है। चोर के गले में हार डालकर स्वागत करने का नया मामला अब पटियाला जिला में सामने आया है। पटियाला के गांव रवास ब्राह्मणा में दो चोरों ने एक बाइक और लोहे का सामान चोरी कर लिया। लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी भाग गया। इसके बाद लोगों ने चोर को न मारा न पीटा, बल्कि मौके पर हार मंगवाए और उसके गले में डालकर तालियां बजाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव शेर माजरा के गुरप्रीत सिंह जाहलां नामक युवक के साथ 16 से 17 लोगों की एक गैंग है।

    इस गैंग का काम चोरियां करना और लोगों को लूटना है। इलाके में यह लोग घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी करके ले जाते हैं। इसी गैंग ने रवास में दरगाह के पीछे घर से इन्वर्टर, 15 हजार कैश, बाइक और लोहे का सामान चुराया है। लोगों ने चोरी के आरोपी से जो स्प्लेंडर बाइक पकड़ी उसकी नंबर प्लेट नहीं थी। चोर ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वे सबसे पहले उसकी नंबर प्लेट उखाड़ फेंकते थे। यह काम इसलिए करते थे ताकि किसी की पकड़ में न आ सकें। चोरी के बाद वह मोटरसाइकिल को सीधा आगे बेचने की बजाय उसके स्पेयर पार्ट खोल कर कबाड़ में बेचते हैं।

  • पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के मासूम बच्चे को लेकर परिवार का हुआ बुरा हाल, लगाई सरकार से गुहार, देखें वीडियो

    पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के मासूम बच्चे को लेकर परिवार का हुआ बुरा हाल, लगाई सरकार से गुहार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बाढ़ के पानी में सरहदी इलाके के लोगों का मानो तो सब कुछ बह गया। कुछ दिन पहले नशा तस्करी व हत्यारों की स्मगलिंग के आरोप में 6 भारतीयों को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किए थे। जिनमें 3 युवक फिरोजपुर के गाँव किलचे और विशालजीत गाँव अलिके का रहने वाला है। पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा नशा तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग करने के आरोप में 6 भारतीयों को जीरो लाइन पर गिरफ्तार किया था। पाक मीडिया मुताबिक उक्त तस्करों को 29 जुलाई से 3 अगस्त के मध्य पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया था।

    इन युवकों की पहचान गुरमेल सिंह, शिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह तीनों निवासी गांव किलचे, फिरोजपुर, विशालजीत सिंह गाँव अलिके फिरोजपुर, रतनपाल सिंह निवासी , हरविंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वर्णीनीय है कि जुलाई 29 को फिरोजपुर के कस्बा गुरूहरसहाय के साथ लगती गजनी वाला बीओपी के पास बाढ़ के पानी के तेज बहाव में लुधियाना के सिधवान बेट निवासी रतन पाल सिंह और हरविंदर सिंह पाकिस्तान में चले गए थे।  सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स द्वारा कई बार फ्लैग मीटिंग भी की गई लेकिन पाकिस्तान द्वारा उक्त युवकों को वापिस देने से इंकार कर दिया।

    पंजाब के रहने वाले ये 6 युवक बाढ़ के तेज पानी के बहाव में बह कर पाकिस्तान की सीमा में पहुँचे गए है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है कुछ दिन पहले जब ये खबर सामने आई थी। पांचों युवकों के परिवार सामने आए थे अब नाबालिग विशालजीत वासी अलिके का परिवार सामने आया है। जिसने अपने बेटे विशालजीत को बेक़सूर बताया है विशालजीत की विधवा माँ और छोटी 2 बहनों ने बताया की हमारी पिता की पहली ही मौत हो चुकी है और हमारा तीनों का एक ही सहारा विशाल जीत था जो बाढ़ की तबाही के डर से अपने घर से जरुरी सामान निकालने के लिए आया था।

    तब हम सभी फरीदकोट जिला के कोटकपुरा में धान की बिजाई करने के लिए गए हुए थे। हमें किसी का फोन आया कि अपने घर का जरूरी सामान निकाल लो, तो मैंने अपने बेटे को घर का ज़रूरी सामान निकालने के लिए सरहदी गाँव अलिके में भेजा था । मगर हमें क्या पता था की हमारे साथ ऐसा अन्याय होगा अब पीड़ित परिवारों की निगाहें पंजाब और केंद्र सरकार की ओर है कि सरकारें उनके बच्चों को भारत की सीमा में वापिस लाने के लिए पाकिस्तान की सरकार से राफ्ता बनाए और उनके बेटे घर वापिस आ सके ।

  • छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

    छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

    नई दिल्ली :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  के एक छात्र ने शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कुछ विषय पूरे नहीं होने के कारण वह एक्सटेंशन पर था और छह महीने के एक्सटेंशन पर हॉस्टल में रह रहा था। अनिल कुमार मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग  में बी.टेक कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को आईआईटी-दिल्ली के विंध्यांचल हॉस्टल में एक छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिली।

    जिसके बाद पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया।पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अग्निशमन विभाग ने दरवाजा तोड़ा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरवाजा तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अपराध टीम और फोरेंसिक टीम मौजूद थी।अधिकारी ने कहा कि नियमों के अनुसार, छात्र को जून में ही हॉस्टल खाली करके जाना था, लेकिन वह कुछ विषयों में पास नहीं हो सका, जिसके कारण उसे छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

  • ISRO रचने जा रहा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से हुई कामयाब लॉन्चिंग, देखें वीडियो

    ISRO रचने जा रहा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से हुई कामयाब लॉन्चिंग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ISRO अपने पहले सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से 2 सितंबर 2023 को 11:50 बजे की गई। यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की गई है। इस रॉकेट की यह 25वीं उड़ान थी। आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूर्य के बीच की एक फीसदी दूरी तय करके L-1 पॉइंट पर पहुंचा देगा। लॉन्चिंग के ठीक 125 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा।

    जानिए इस रॉकेट के बारे में

    • यह PSLV रॉकेट की 59वीं उड़ान है। 
    • PSLV-XL वैरिएंट की 25वीं उड़ान है। 
    • यह रॉकेट 145.62 फीट ऊंचा है।
    • लॉन्च के समय वजन 321 टन रहता है।
    • यह चार स्टेज का रॉकेट है. 6 स्ट्रैप ऑन होते हैं। 

    क्या करेगा रॉकेट? 

    • PSLV-XL रॉकेट आदित्य-L1 को धरती की निचली कक्षा में छोड़ेगा. जो 235 km x 19,500 km की पेरिजी और एपोजी वाली अंडाकार कक्षा है।
    • आदित्य-L1 का वजन 1480.7 किलोग्राम है. लॉन्च के करीब 63 मिनट बाद रॉकेट से आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट अलग हो जाएगा।
    • रॉकेट वैसे तो आदित्य को 25 मिनट में ही आदित्य को तय कक्षा में पहुंचा देगा।
    • यह इस रॉकेट की सबसे लंबी उड़ानों में से एक है। यानी सबसे ज्यादा समय की। इससे पहले इतनी लंबी यात्रा साल 2021 में ब्राजील के अमेजोनिया समेत 18 सैटेलाइट की उड़ान थी। उसमें एक घंटा 55 मिनट लगा था।
    • उससे पहले सितंबर 2016 में इस रॉकेट ने 2 घंटे 15 मिनट की उड़ान भरी थी। तब इसने आठ सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में छोड़ा था।

    क्या है लैरेंज प्वाइंट? 

    • लैरेंज प्वाइंट (Lagrange Point) यानी L। यह नाम गणितज्ञ जोसेफी-लुई लैरेंज के नाम पर दिया गया है। इन्होंने ही इन लैरेंज प्वाइंट्स को खोजा था। जब किसी दो घूमते हुए अंतरिक्षीय वस्तुओं के बीच ग्रैविटी का एक ऐसा प्वाइंट आता है, जहां पर कोई भी वस्तु या सैटेलाइट दोनों ग्रहों या तारों की गुरुत्वाकर्षण से बचा रहता है।
    • आदित्य-L1 के मामले में यह धरती और सूरज दोनों की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से बचा रहेगा। लॉन्च के बाद आदित्य 16 दिनों तक धरती के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इस दौरान पांच बार ऑर्बिट बदला जाएगा. ताकि सही गति मिले। फिर आदित्य का ट्रांस-लैरेंजियन 1 इंसर्शन होगा। यहां से शुरू होगी 109 दिन की लंबी यात्रा। जैसे ही आदित्य-L1 पर पहुंचेगा, वह वहां पर एक ऑर्बिट मैन्यूवर करेगा। ताकि L1 प्वाइंट के चारों तरफ चक्कर लगा सके। 

    आदित्य-एलवन की जर्नी

    • आदित्य-L1 अपनी यात्रा की शुरुआत लोअर अर्थ ऑर्बिट (LEO) से करेगा. यानी PSLV-XL रॉकेट उसे तय LEO में छोड़ देगा।
    • इसके बाद धरती क चारों तरफ 16 दिनों तक 5 ऑर्बिट मैन्यूवर करके सीधे धरती की गुरुत्वाकर्षण वाले क्षेत्र यानी स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस (SOI) से बाहर जाएगा. फिर शुरू होगी क्रूज फेज। यह थोड़ी लंबी चलेगी। 
    • आदित्य-L1 को हैलो ऑर्बिट (Halo Orbit) में डाला जाएगा. जहां पर L1 प्वाइंट होता है। इस यात्रा में इसे 109 दिन लगेंगे। इसे कठिन इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसे दो बड़े ऑर्बिट में जाना है।
  • पंजाबः पंचायती फंड रोकने के मामले में सरकार ने जारी किए नए आदेश

    पंजाबः पंचायती फंड रोकने के मामले में सरकार ने जारी किए नए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के पंचायत विभाग ने बैंकों को अधिग्रहण की अनुमति देने के लिए पंचायतों द्वारा जारी प्रतिबंध पत्र वापस ले लिया है। दरअसल, बीते दिन पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की पंचायतों को भंग करने के बाद वेतन के अलावा पंचायतों को दिए जाने वाले अन्य फंड भी बंद कर दिए गए थे। इस संबंध में सभी विभागों और उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद आज दोबारा सरकार द्वारा नया पत्र जारी कर इस पंचायत फंड रोकने के फैसले को वापिस ले लिया गया है। 

    दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की पंचायतों को भंग करने के बाद पंचायतों को दिया जाने वाले फंड को बंद कर दिया गया था। इससे पहले जारी पत्र में पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों के वेतन को छोड़कर सभी फंड रोक दिये गये थे। जिसके कहा गया था कि अब गांवों के विकास के लिए सरपंचों को फंड जारी नहीं किया जाएगा। इसको लेकर सभी विभागों और डीसी को पत्र जारी किया गया था। यानी तत्काल प्रभाव से कोषागार विभाग में धनराशि रोक दी गयी थी।

  • रोडवेज बस पलटी, कई यात्री घायल

    रोडवेज बस पलटी, कई यात्री घायल

    फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बस चालक की लापरवाही से रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई यात्री घायल हो गए। एटा रोडवेज डिपो की बस UP-078 HN- 3604 शुक्रवार तड़के फरुखाबाद बस अड्डे से, एटा के लिए रवाना हुई। इसके बाद यह तेज रफ्तार वाली बस, जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर पुलिया के समीप में, चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर, सड़क पर पलट गई और काफी दूर तक रफ्तार में घसीटती गई।

    सूचना मिलते ही फर्रुखाबाद डिपो रोडवेज एआरएम, आर सी यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान प्रथम दृष्टा पाया कि वह चालाक अवधेश कुमार के लापरवाही से तेज रफ्तार वाली यह बस पुलिया पर पलट कर दूर तक घिसटती चली गई। जिसके फलस्वरुप बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया। एआरएम ने बताया कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को एक दूसरी रोडवेज बस से एटा के लिए भिजवाया गया।

  • बड़ी खबरः टायर फटने से स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुखार

    बड़ी खबरः टायर फटने से स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुखार

    हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल बस का टायर फटने से बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 24 बच्चे घायल हुए है। जिन्हें ईलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुखार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।