होशियारपुरः आनंदपुर साहिब रोड की ओर से आ रहे टिप्पर की चपेट में आने से साईकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रैक्टिस करने के लिए गढ़शंकर स्थित ग्राउंड में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। अकिंत की मां ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना का पता चलने पर मां सीमा रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी है, जिससे बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Blog
-

JOB Alert : आज ही करें अप्लाई, बैंकों में 10 हजार पदों पर एक साथ होगी भर्ती
जयपुर ग्रामीणः बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्ती निकली है। एक साथ करीब 10 हजार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 21 से 40 साल तक के लोग एप्लाय कर सकते हैं। देश-प्रदेश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आरआरबी क्लर्क, पीओ, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 9995 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक लोग 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के तहत एससी, एसटी व विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 175 रुपए और ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 850 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। पद अनुसार योग्यता स्नातक, स्नातकोत्तर और अनुभव की आवश्यकता है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक है। अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।इस लिंक पर करें क्लिक
देश में 43 और राजस्थान में दो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती होगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य उम्मीदवार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की ऑफिशल वेबसाइट www.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय स्कैन सिग्नेचर, फोटो और एक अंडरटेकिंग अपलोड करनी होती है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, एटीएम, क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। -

Punjab: 2 माह पहले खरीदी खड़ी कार को लगी आग
फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का के एमसी कालोनी में गली में खड़ी कार को आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि धुआं उठता देख इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। लेकिन नई कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार के मालिक गौरव झींझा ने बताया कि जिस कार में आग लगी है, वह उनके पड़ोसी पंकज गोयल की है। कार गली में खड़ी थी कि अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा।
जैसे ही उनकी नजर इस तरफ पड़ी तो पहले इलाके के लोगों ने अपने स्तर पर पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग पर काबू न पाया जा सका तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है जो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। हालांकि आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी में खड़ी कार आग की चपेट में आ गई।
-

सुहागरात वाले दिन कमरे से भागी दुल्हन, मम्मी को किया फोन
हरिद्वार: हरिद्वार की एक लड़की ने भी अपनी शादी और जीवनसाथी को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन शादी के बाद सुहागरात वाले दिन लड़की को यह पता चला कि उसका पति समलैंगिक है और औरतों की तरह श्रृंगार करता है, तो लड़की के सारे अरमानों पर पानी फिर गया। लड़की ने बिना देरी किए अपने मायके फोन कर सारी बात बताई। लड़की ने कहा कि उसका पति रात को शीशे के सामने खड़ा होकर महिलाओं की तरह श्रृंगार करता है।
शिकायत दर्ज कराते हुए हरिद्वार की रहने वाली एक युवती ने बताया कि फरवरी महीने में एक परिचित के माध्यम से यमुनानगर हरियाणा के लड़के से उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। शादी में कार, 21 लाख रुपए कैश और सोने के जेवरात भी दिए गए, लेकिन शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति रात को शीशे के सामने खड़ा होकर महिलाओं की तरह सजता संवरता है, लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगता है।
पीड़ित लड़की ने राज्य महिला आयोग में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि किसी को धोखे में रखकर शादी करना गलत है। लड़की के साथ अगर अन्याय हुआ है तो लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
बड़ी खबरः 1563 छात्रों को देनी होगी NEET की दोबारा परीक्षा
नई दिल्ली: नीट यूजी रिजल्ट 2024 मामले में दायर 3 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई हुई। वहीं कोर्ट ने मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुए ग्रेस मार्क्स वाले स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा देने की बात कही है। इसी के साथ कोर्ट ने एक बार फिर से सुनवाई 8 जुलाई तक के लिए टाल दी है।
फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे की याचिका पर एक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दोबारा नोटिस भेजा है। मगर कोर्ट ने काउंसलिंग रोकने या जांच कराने पर कोई एक्शन नहीं लिया है। कोर्ट ने अगली तारीख 8 जुलाई की दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब आप कहते हैं कि उनके पास उपस्थित नहीं होने और स्कोरकार्ड रद्द करने का विकल्प है तो कुछ विसंगति है।
अग्रवाल ने कहा जो लोग उपस्थित नहीं होंगे उनके पास प्रतिपूरक अंक के बिना उनके मूल अंक होंगे, लेकिन 1563 को पुनः परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा तो आपको उसको फिर से तैयार करने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1563 NEET UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोर-कार्ड रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। केंद्र ने कहा कि इन 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।
-

Agniveer Bharti रैली के लिए हो जाए तैयार, तपती गर्मी से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
उत्तर प्रदेशः अगर आप भी भारतीय सेना में जाना चाहते है तो तैयार हो जाए, जी हां उत्तर प्रदेश से बिहार तक में भर्ती रैलियां शुरू होने वाली हैं। इसकी शुरुआत 24 जून से अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर से होगी। भर्ती रैली 2 जुलाई तक चलेगी, जबकि बिहार के गया में भर्ती रैली 25 जून से शुरू होगी और पांच जुलाई तक चलेगी।
भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगे। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गया में होने वाली भर्ती रैली में बिहार के 11 जिलों के करीब साढ़े चार हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। हालांकि सेना की ओर से हीटवेव और गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल बनाया जाएगा। साथ ही ORS पैकेट और ठंडे पानी की भी व्यवस्था होगी। इसके बावजूद कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बाचव के लिए दौड़ लगाने वाले उम्मीदवार अपने साथ पानी की बोतल, ORS का पैकेट और नीबू, सत्तू, ग्लूकोज आदि साथ लेकर जाएं। इसके साथ सूती, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने, खाने में गरिष्ठ, बहुत अधिक तेल-मसाले युक्त भोजन, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का कम से कम सेवन करें। -

Punjab: PRTC Bus में कंडक्टर और महिला में हुई हाथापाई, फटे कपड़े, वीडियो वायरल
पटियालाः बस अड्डे पर पीआरटीसी बस में कंडक्टर के साथ महिला की झड़प होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर कंडक्टर और महिला में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना कि वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अन्य महिला भी कंडक्टर के साथ उलझती हुई दिखाई दे रही है। वहीं हाथापाई में कंडक्टर के कपड़े फट गए है। हालांकि इस मामले को लेकर पीआरटीसी के ड्राइक्वर और कंडक्टर का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बस में हुए इस विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Punjab: Scuffle between conductor and woman in PRTC bus, clothes torn, video goes viral#Punjab #Scuffle #between #conductor #woman #PRTC #bus #clothes #torn #video #goes #viral pic.twitter.com/h3racFh8jg
— Encounter News (@Encounter_India) June 13, 2024 -

यह फूड्स खाने से कंट्रोल में रहेगा Blood Pressure
हेल्थः हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अनियमित लाइफस्टाइल और गलत खानपान आपको बीमार बना सकता है। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं में से एक है। अचानक से ब्लड प्रेशर में वृद्धि से आपको सीने में दर्द, चक्कर आना, सिर दर्द जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हाई बीपी के चलते आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है। कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि ये रोग अब भारत में आम हो चुका है। यहां हर 3 में एक व्यक्ति इससे परेशान है। हालांकि इसे दवाओं और डाइट के जरिए जरूर कंट्रोल किया जा सकता है।
चुकंदर खाना आपके लिए बेहतर हो सकात है क्योंकि इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा ज़्यादा होता है। अगर ब्लड वेसल्स में कहीं ब्लॉकेज की स्थिति बन रही है तो वह उससे छुटकारा दिलाता और ब्लड फ्लो बेहतर रखता है। इसके अलावा लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस है और नाइट्रिक ऑक्साइड को भी बढ़ाता है। यह आपकी मांसपेशियों को आराम देता है। इसके सेवन से स्वाद के साथ-साथ आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा।
-

Mini Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
जम्मू-कश्मीर : बारामूला जिले में गुरुवार (13 जून) को बड़ा हादसा हुआ, जब एक मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर राहत एवं बचाव की टीम को भेजा गया। घायलों को बारामूला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि मिनी बस आखिर किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई है। बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं मृतक लोगों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है. फिलहाल घायलों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों ने घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला है। मगर ज्यादातर घायल लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं.
हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब बारामूला में इस तरह का हादसा हुआ है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में बारामूला के तोरणा उरी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक जवान की जान चला गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ, जिसमें हवलदार मोहम्मद सागिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवानों को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल में सागिर के शव को लाया गया और फिर कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस सड़क दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश भी दिए गए।
-

Punjab: जून माह में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, 47.5 डिग्री पहुंचा पारा
मोहालीः पंजाब में बढ़ रही गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं जून माह में भी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब में लू के प्रकोप के चलते बुधवार को पारा 47.5 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। अमृतसर, पठानकोट, पटियाला, बठिंडा व गुरदासपुर में लू का अधिक प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर है, जिसके चलते केवल पहाड़ों से लगे इलाकों में ही शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका तापमान पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।
पंजाब में 47.5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा, वहीं अमृतसर का 46.0 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), लुधियाना का 45.0 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.3 डिग्री (सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 45.8, बठिंडा का 47.4 डिग्री, बरनाला का 44.3, फिरोजपुर का 45.0, मोगा का 43.7, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 22.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 28.5 डिग्री (सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर), पटियाला का 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक), पठानकोट का 27.8, बठिंडा का 28.2, बरनाला का 25.5 और जालंधर का 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 45.5 रिकॉर्ड हुआ। बुधवार जून का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। साल 2018 के बाद दूसरा मौका है जब पारा 45.5 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले साल 2022 में भी 6 जून को तापमान 45.5 था। वहीं, एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। निदेशक का कहना है कि मौसम में जब भी हद से ज्यादा बड़ा बदलाव देखा जाता है तो ग्लोबल वार्मिंग का असर होता है, जो धीरे-धीरे दिखाई देता है। मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। आखिरी हफ्ते तक यहां आने की उम्मीद है।
