Blog

  • टोल बूथ पर ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ओमनी वैन को रौंदा, एक की मौत

    टोल बूथ पर ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ओमनी वैन को रौंदा, एक की मौत

    मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में टोल बूथ पर एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है। इसमें टोल पर रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक टोलकर्मी की मौत हो गई, जबकि टोल बूथ पर आई एक गाड़ी में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से ओमनी वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, मामला वंडियूर टोल प्लाजा का है। रविवार को रोजाना की तरह वाहन वंडियूर टोल गेट से गुजर रहे थे। अचानक चावल से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक गलत लेन में आ गया। इसे देख टोल गेट कर्मचारी सतीश ने भागने का प्रयास किया, ट्रक उसे टक्कर मारते हुए सामने खड़ी ओमनी वैन में को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा भिड़ा। इससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल गए। वहीं टोलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वैन में फंसे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उधर, गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को भी सीज करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत

    कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत

    मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुमंगलम में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एसपी शिव प्रसाद ने बताया कि घटना देर रात की है। मदुरै जिले के थिरुमंगलम के पास एक कार और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसकी वजह से चार लोगों की मौत हो गई।

  • युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    दुर्ग: दुर्ग के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रसमड़ा गांव में जिले में एक शख्स की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने मालमे में हत्या का दर्ज करवाने का आदेश जारी कर दिए हैं। मामला दर्ज कर दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल पूरी घटना दुर्ग जिले के रसमड़ा गांव के पास की है। 
    यहां दुर्ग-राजनांदागंव मार्ग में ग्रामीणों ने सदबहनिया मंदिर प्रांगण में युवक को जलते हुए देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामले को मर्डर से जोड़ते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए टीम तैनात कर दिया है। शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

    जांच में जुटी पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक के ऊपर पहले त्रिशूल से हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को आग लगाया गया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर पर ही मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस को शव की पहचान करने के साथ ही आरोपी की तलाश करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई है। दुर्ग एसपी ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की खोज जारी है।

  • जालंधरः इनोवा और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक की मौत

    जालंधरः इनोवा और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक की मौत

    जालंधर, ENS: अमृतसर हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा के चालक ने शराब पी रखी थी और वह पूरी तरह से नशे में धुत था। इस भयायक टक्कर में ट्रैक्टर चालक उछल कर दूसरी तरफ गिरा और गनीमत यह रही कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी से हेल्पर भोला निकासी संतोखपुरा (लम्मा पिंड) को लेकर जा रहा था। इनोवा नंबर CH-07AB-6960 ने कम से कम 100 से 120 की स्पीड से टक्कर मारी।

    हेल्पर भोला की मौके पर मौत हो गई। वह भी उछल कर दूसरी तरफ गिरा, लेकिन बच गया। यदि दूसरी तरफ ट्रैफिक होता तो उसकी भी जान जा सकती थी। पुलिस ने इनोवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इनोवा चला रहे युवक की पहचान कमलजीत निवासी जालंधर के रूप में हुई। उसने खुद माना कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। अचानक कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे चल रही ट्रॉली से जा टकराई।

  • चलती ट्रेन में चली गोलियां, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत

    चलती ट्रेन में चली गोलियां, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत

    मुबंईः महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं। RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग की।

    घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी। आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। डीसीपी वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?

    डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, ‘सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी…चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है…हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।’

    पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है। पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है। सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं। उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है। डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।’

    बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं। यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए। जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’

  • आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    वृष: मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
    मिथुन: लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।
    कर्क: चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
    कन्या: दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।
    तुला: कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
    वश्चिक: चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
    मकर: घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।
    कुंभ: शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
    मीन: घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
  • जालंधरः पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर चलाई गोलियां

    जालंधरः पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर चलाई गोलियां

    जालंधर,ENS: देहात आदमपुर के गांव भडियाणा में  गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव डंमुडा निवासी के रहने वाले युवक पर 5 से 6 हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस घटना दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    युवक की पहचान महावीर के रूप में हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर गोली चलाई है।

    वही इस मामले को लेकर डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि उनकी आदमपुर थाने की टीम जांच में जुट गई है।‌ गोली चलने के मामले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक 10 दिन पहले ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से रिहा होकर बाहर आया था।

  • पंजाबः शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बनाए शारीरिक संबंध!

    पंजाबः शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बनाए शारीरिक संबंध!

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में एक 29 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना ममदोट पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वह लंबे समय से आरोपी रणजीत सिंह उर्फ हैरी के साथ रिलेशन में थी। आरोपी रणजीत सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के विरुद्ध जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

    आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर गांव झांगाके ले गया। जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया और रणजीत सिंह उर्फ हैरी ने जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। हैरी
    के इस अपराध में लवली व सोडन ने भी साथ दिया। पीड़िता को उपचार के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाब: ग्राहक बन कर आई महिला ने किया दुकानदार महिला पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    पंजाब: ग्राहक बन कर आई महिला ने किया दुकानदार महिला पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    मोगा: बाघा पुराना के बाज़ार में उस समय अफरा तफ़री मच गई जब एक महिला ने एक दुकानदार महिला पर चाकू से हमला कर दिया । यह घटना दोपहर  तीन बजे की है । दुकानदार महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने हमलावर लड़की को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया ।यह घटना बाघा पुराना के निहाल सिंह वाला रोड पर सथित एक जनरल स्टोर की है । जहां एक लड़की खरीदारी के बहाने दुकान में दाखिल हुई और दुकानदार महिला से सामान दिखाने की मांग करने लगी। 

     पूनम ने बताया कि जब वह अंदर से समान दिखाने के लिए लेकर आई तो उस लड़की ने उस  पर चाकू से हमला कर दिया । लड़की ने पहले पूनम के गले पर चाकू से वार किया और उसके बाद पीठ पर वार कर दिया । दुकानदार महिला  के शोर मचाने पर  लोग दुकान पर आ गए और लड़की को पकड़ लिया । हमलावर लड़की अपनी मां के साथ आई थी जो बाहर बैठी थी । लोगों ने लड़की और उसकी मां को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • पंजाब : भुच्चो रोड हाईवे पर 5 गाड़ियों की भीषण टक्कर, 15 घायल, देखें वीडियो

    पंजाब : भुच्चो रोड हाईवे पर 5 गाड़ियों की भीषण टक्कर, 15 घायल, देखें वीडियो

    भुच्चो: बठिंडा-भुच्चो ओवरब्रिज पर रविवार शाम को पांच कारें आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं। जबकि हादसे में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने कारों से बाहर निकालकर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर के सहयोग से उपचार के लिए भुच्चो मंडी स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, एक कार बठिंडा से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। जब कार भुच्चो ओवरब्रिज पर पहुंची, तो अचानक कार के आगे कोई चीज आ गई। जिसके चलते कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही कारें भी एक-एक करके टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि सभी कारें चकनाचूर हो गईं। जिसके बाद राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर मामले की जानकारी समाजसेवी संस्थाओं को दी। वेलफेयर सोसायटी की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    हादसे में करीब 15 लोग घायल होने की सूचना मिली है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जबकि हादसे में किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संस्था वर्करों की मदद से ओवरब्रिज पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाया। ताकि दूसरे वाहन वहां गुजर सकें। बताया जा रहा है कि हादसे का मुख्य करण तेज रफ्तार है।