पंजाब: ग्राहक बन कर आई महिला ने किया दुकानदार महिला पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

मोगा: बाघा पुराना के बाज़ार में उस समय अफरा तफ़री मच गई जब एक महिला ने एक दुकानदार महिला पर चाकू से हमला कर दिया । यह घटना दोपहर  तीन बजे की है । दुकानदार महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने हमलावर लड़की को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया ।यह घटना बाघा पुराना के निहाल सिंह वाला रोड पर सथित एक जनरल स्टोर की है । जहां एक लड़की खरीदारी के बहाने दुकान में दाखिल हुई और दुकानदार महिला से सामान दिखाने की मांग करने लगी। 

 पूनम ने बताया कि जब वह अंदर से समान दिखाने के लिए लेकर आई तो उस लड़की ने उस  पर चाकू से हमला कर दिया । लड़की ने पहले पूनम के गले पर चाकू से वार किया और उसके बाद पीठ पर वार कर दिया । दुकानदार महिला  के शोर मचाने पर  लोग दुकान पर आ गए और लड़की को पकड़ लिया । हमलावर लड़की अपनी मां के साथ आई थी जो बाहर बैठी थी । लोगों ने लड़की और उसकी मां को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *