Blog

  • चिंतपूर्णी में 25 करोड रुपए की पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का एक माह के भीतर होगा लोकार्पण

    दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर आरंभ होंगी बस सेवाएं – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में भी अनेक विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है जिनके पूरा होने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं हासिल होंगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव नंदपुर में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित कैफे क्रॉस रोड के विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत दी। मुकेश अभिनेत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नैना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्ष भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हिमाचल प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही तथा इन स्थलों पर बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों से प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं को भी प्रदेश व प्रदेश के बाहर स्थित धार्मिक स्थलों में आने जाने की बेहतरीन सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी में माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसके लिए 8 करोड़ खर्च कर जमीन अधिग्रहित की गई है। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर चिंतपूर्णी में लगभग 25 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का लोकार्पण कर दिया जाएगा। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चिंतपूर्णी में एक मास्टर प्लान के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है इन कार्यों के लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार नियुक्त किया गया है ताकि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं तथा क्षेत्रवासियों की भविष्य की जरूरतों के मध्य नजर परियोजनाओं को मूर्तरूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मध्य नजर फैसले लिए जा रहे हैं तथा इस दौरान स्थानीय वासियों की सुविधाओं व हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। 

    इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा,जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ राजपाल, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, अंब ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र व महासचिव नरेश बरोटिया, चिंतपूर्णी ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुरेश कुमारी, एसडीएम अंब विवेक महाजन, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, खंड विकास अधिकारी अंब ओम पाल डोगरा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • एड्स जागरुकता  थीम के तहत ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित :आज एनएसएस ईकाई व स्पोर्टस डिपार्टमेंट अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर एड्स जागरुकता  थीम के तहत ऑनलाइन स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान फाइनल ईयर की छात्रा सपना ने और द्वितीय स्थान फाइनल ईयर की छात्रा प्रियंका मनकोटिया ने और तृतीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता ठाकुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस ईकाई व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी बताया कि निर्देशक हायर एजुकेशन हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार इस वर्ष साप्ताहिक राष्ट्रीय युवा दिवस जो की 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी 2024 तक मनाया जाएगा।  जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम वह गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक किया जा जायगा। नउन्होनें कहा कि  एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है।
  • 14 लोगों ने मौके पर भरा चालान

    14 लोगों ने मौके पर भरा चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की रोजाना चालान गतिविधि में रविवार को 14 लोगों ने मौके पर ही अपना चालान भरा। उस दिन कुल 148 वाहनों के चालान यातायात के नियम तोड़ने को लेकर काटे गए थे। पुलिस को 14 चालकों से 7500 रु जुर्माना प्राप्त हुआ है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 11 लोगों पर भी 1100 रूपए दंड पड़ा है। जबकि अवैध खनन करेक जा रहे एक ट्रैक्टर चालक का भी पुलिस ने चालान किया है।
  • सड़क कब्जा कर रेहड़ी लगाने वाले पर केस

    सड़क कब्जा कर रेहड़ी लगाने वाले पर केस

    ऊना/सुशील पंडित: यदि आप सड़क घेरकर रेहड़ी फड़ी लगाते हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस आपके विरुद्ध मामला दर्ज कर सकती है। रविवार को चिंतपूर्णी बाजार में मोगा सराय के पास एक रेहड़ी वाले ने सड़क घेरकर अपनी दुकान सजा रखी थी। जिससे पैदल आने जाने वाले और सड़क पर वाहनों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अक्सर वहां जाम की स्थिति उत्पन हो जाती थी। चिंतपूर्णी पुलिस ने रविवार को जब ऐसी ही रेहड़ी सड़क पर खड़ी देखी तो उसके मालिक राम निवास पुत्र द्वािका दास वासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध सार्वजनिक मार्ग को रोकने, आने जाने में बाधा उत्पन करने और अपने कब्जे से लोगों की जान को खतरे में डालने चोट पहुंचाने के हालात पैदा करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
  • दयाल स्वीट्स में पार्टी के दौरान महिला का पर्स चोरी

    दयाल स्वीट्स में पार्टी के दौरान महिला का पर्स चोरी

    मौज मस्ती में पर्स का ध्यान कौन रखे


    ऊना/सुशील पंडित: यदि आप किसी पार्टी में जा रहे हैं तो अपना पर्स संभाल कर रखें। खुशी के मौके जब लोग आनंद में होते हैं। फिक्र से दूर बिना सचेत हुए नाच गाने में मग्न होते हैं तभी चोर हाथ साफ कर लेते हैं। रक्कड़ कॉलोनी में ऊना के जाने माने रेस्त्रां दयाल स्वीट्स में ऐसी ही एक घटना हुई है जिसमें महिला को 5 लाख रूपए की चपत लग गई। हरोली का एक परिवार लोहड़ी के दिन दयाल स्वीट्स में अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी मना रहा था। सब खुशियों में डूबे थे। तभी बर्थडे ब्वाय की चाची का पर्स चोरी हो गया। अपने भतीजे की पार्टी में गए बेअंत सिंह पुत्र अजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के पर्स में तीन लाख रूपए कैश और दो लाख रूपए के गहने थे। पर्स किसने चुराया अभी तक पता नहीं चल पाया है।सदर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दयाल स्वीट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों की पहचान में जुट गई है। हालांकि पुलिस बार बार यह चेतावनी भी देती रहती है कि विवाह व पार्टियों में गहने और कैश की संभाल सचेत होकर करनी चाहिए। वरना रंग में भंग पड़ जाता है।

  • अम्ब पुलिस ने चार जुआरी पकड़े

    अम्ब पुलिस ने चार जुआरी पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने कुठियाड़ी गांव में चार जुआरियों की बाजी में विघ्न डाल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गांव के ही एक ठिकाने पर गुरबचन सिंह, राम पाल, गुलजारी लाल और राम नगर वासी सुभाष चंद ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे।अम्ब पुलिस ने जैसे ही खेल का नजारा देखा तो वहां 1150 रूपए भी पड़े हुए थे।हालांकि आरोपियों ने अभी तक यह कबूल नहीं किया है कि वे जुआ ही खेल रहे थे लेकिन पुलिस ने अब ताश और पैसे जब्त कर लिए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अम्ब थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13-3-67 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर शोक की लहर, रद्द किए सभी कार्यक्रम

    अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। गृह मंत्री की बहन के निधन की जानकारी उनके करीबी अजय पटेल के जरिए मीडिया को मिली। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम में अजय पटेल वहां पर मौजूद लोगाें को इसकी जानकारी दी और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन बड़ी बहन के निधन के चलते वह नहीं आ सके हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस कार्यक्रम में जब अजय पटेल ने यह जानकारी दी तो मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंंत्री को बनास डेयरी के कार्यक्रम में मौजूद रहना था, लेकिन बहन के निधन के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।

  • जालंधरः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 2 काबू 

    जालंधर, ENS: शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब युवक नाबालिग को घसीट कर कमरे में ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे तो किसी ने उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
     पुलिस ने वीडियो के अंश देखने और पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों गुलशन और बीरू के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के लिए 376, 506 और लड़की के नाबालिग होने की सूरत में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत थाना डिवीजन नंबर-1 में मामला दर्ज किया है। 

    जालंधर के जानकी नगर में रहने वाली प्रवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों उसकी नाबालिग बेटी अपनी बुआ को खाना देकर लौट रही थी कि उन्हीं के घर पास रहते बीरू और गुलशन ने उसकी बेटी को जबरदस्ती उठा लिया। दोनों उसे उठाने के बाद अपने घर की ऊपरी मंजिल में पर ले गए।

     वहां पर दोनों नाबालिग के साथ मुंह काला किया। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन दोनों आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। इसी दौरान किसी ने छुप कर दोनों आरोपियों की इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। 

    पीड़िता ने दोनों आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद अपनी सारी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां बेटी को लेकर थाना डिवीजन नंबर-1 में पहुंची। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया।

  • एमसी ऊना के पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी विक्रेता कियोश्क(दुकानें) हेतू 5 फरवरी तक करें आवेदन – एसडीएम

    एमसी ऊना के पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी विक्रेता कियोश्क(दुकानें) हेतू 5 फरवरी तक करें आवेदन – एसडीएम

    ऊना/सुशील पंडित :नगर परिषद ऊना द्वारा वेंडिंग जोन में कियोश्क (दुकानें) तैयार करवा दी गई हैं। इस बारे जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र ऊना में पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी विक्रेता 5 फरवरी तक कियोश्क (दुकानें) लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय ऊना में आवेदन कर सकते हैं।
  • बेटी न होने पर बेटे को उतारा मौत के घाट 

     नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बैतूल कोतवाली थाना इलाके के गांव बज्जरवाड़ा में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार की शाम को अनिल उइके नाम के पिता ने अपने 12 दिन पहले जन्मे नवजात पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

     पुलिस को सूचना मिली थी कि 12 दिन के नवजात बच्चे की उसके पिता ने हत्या कर दी है. मृतक बच्चे की मां रुचिका उइके ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसके पति अनिल उइके ने उसके साथ भी मारपीट की और उससे बच्चा छीन लिया. रुचिका डर के कारण भाग गई थी. वापस आई तो झोपड़े के अंदर बच्चे का शव पड़ा था और उसके गले पर गला दबाने के निशान थे. पुलिस ने आरोपी पति अनिल उइके के खिलाफ हत्या की धारा 302 का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

    आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसके पहले से दो बेटे थे, वह तीसरी पुत्री चाह रहा था, लेकिन तीसरा भी पुत्र हो गया इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. वह अपनी पत्नी से ऑपरेशन करवाने के लिए बोल रहा था लेकिन इस बीच वह गर्भवती हो गई तो यह सोचा था कि तीसरी पुत्री हो जाए, लेकिन पुत्र पैदा हो गया जिसके कारण नवजात को गला दबाकर मार दिया. नशे के कारण हत्या हो गई.