Blog

  • आज का राशिफल, 01 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 01 अगस्त 2022

    मेष। मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त माह की शुरुआत बेहद शुभ होगी। पहले ही सप्ताह में किसी अच्छी खबर के साथ खुशियां आपके जीवन में दस्तक देंगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। करिअर और कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सीनियर सराहेंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में घर-परिवार से जुड़े मसलों को लेकर बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको तमाम चीजों को लेकर भले ही व्यस्तता बनी रहेगी लेकिन समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस समय मनचाहा लाभ होगा। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा। अगस्त महीने के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। आपकी बात से कोई आपका अपना आहत हो सकता है। किसी के साथ की गई लूज टॉक आपकी छवि को खराब कर सकती है, इस बात का पूरा ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूरे माह आपका लव पार्टनर आप पर प्रेम लुटाता हुआ नजर आएगा और उसके साथ आपकी बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अगस्त महीने के उत्तरार्ध में होने वाली छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। 

    वृष। वृष राशि के जातकों के लिए अगस्त माह की शुरुआत बेहद शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम को हाथ लगाएंगे उसमें आपको लोगों का सहयोग और सफलता मिलती दिखाई पड़ेगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय घर-परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। विशेष रूप से आपकी मां आपके साथ खड़ी नजर आएंगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। लोग आपके नेतृत्व की सराहना करते हुए नजर आएंगे। माह के मध्य तक उन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको नौकरी के अच्छे आफर मिल सकते हैं। अगस्त के महीने का उत्तरार्ध भी आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है और इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र से लेकर घर-परिवार में सभी का साथ मिलता नजर आएगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से अगस्त का महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ कही जाएगी। यदि आपकी अपने लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो अगस्त महीने की शुरुआत में ही सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। इस माह परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करके उस पर विवाह की मुहर भी लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अगस्त महीने के मध्य में हमसफर के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। सेहत की दृष्टि से देखें तो आपके लिए अगस्त का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस दौरान अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बच कर रहें। सबसे अहम बात अपनी दिनचर्या को सही रखें। 
    उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

    मिथुन। मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभता और लाभ लिए है। माह की शुरुआत में ही लंबे समय से अटके किसी काम के पूरे होने पर आप हर्ष का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। असम्भव सा लगने वाला कार्य भी आप अपने सीनियर और जूनियर की मदद से करने में कामयाब हो जाएंगे। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। माह के दूसरे सप्ताह घर-परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न होगा। जिसमें घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। माह के मध्य में अचानक से आई जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने विवेक और पिता से मिले सहयोग की मदद से उसका हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान धन का लेन-देन या फिर निवेश करते समय बेहद सावधानी बरतें। अगस्त महीने का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तरह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। इस माह के मध्य में आपको अपने प्रेम संबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूर रहेगी। इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। ऐसे में आप अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जरूर निकालें। माह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने निकल सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को इस महीने अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसे हल्के में न लें और उसका समय पर इलाज करवाएं, अन्यथा आपके लिए न सिर्फ वह शारीरिक कष्ट का कारण बनेगी बल्कि बाद में उसके लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। 
    उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन, वस्त्र आदि दान करें। 

    कर्क। कर्क राशि के जातक अगस्त महीने की शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं, हालांकि उन्हें ऐसा करते समय खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए, क्योंकि इसका इन फैसलों का आपके भविष्य पर खासा असर पड़ेगा। बेहतर होगा कि आप कोई भी बड़ा कदम उठाते समय किसी शुभचिंतक या फिर प्रोफेशनल की राय ले लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। यह समय कला जगत, लेखन और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए बेहद अनुकूल होने वाला है। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। यदि किसी भूमि, भवन या फिर पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपके विरोधी आपसे खुद समझौते की पहल करते नजर आएंगे। इस दौरान घर-परिवार के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे और उनके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके उपर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है, जिसके कारण आपको शारीरिक थकान बनी रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके काम आसानी से बनते नजर आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से अगस्त का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत को लेकन मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सेहत की दृष्टि से देखें तो आपको कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है। 
    उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। 

    सिंह। सिंह राशि के जातकों को अगस्त के महीने में अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपको इस महीने इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में फिर चाहे घर हो या फिर आपका कार्यक्षेत्र लोगों के साथ अपना व्यवहार नरम रखें और अहंकार में आकर किसी का अपमान करने की भूल बिल्कुल न करें। माह की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी और व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और आप मनचाही प्रगति और सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान किसी के साथ तकरार करने से बचें अन्यथा आपको मिलने वाली सफलता बेमजा हो सकती है। इस माह किसी के फटे में टांग अड़ाने से भी बचें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। माह के मध्य में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता करने वालों को सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको काम को कल पर टालने से बचना होगा और अपनी दिनचर्या को सुव्यस्थित रखना होगा। सेहत की दृष्टि से भी इस दौरान आपको बेहद सचेत रहने की आवश्कता रहेगी क्योंकि आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके लंबे समय से लंबित काम बनेंगे। यदि प्रेम संबंध में आपकी लव पार्टनर के साथ तनातनी चल रही थी तो वह भी किसी मित्र की मदद से दूर होगी और आपकी प्रेम की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा और आपको संबल देने का काम करेगा। 

    कन्या। कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ साबित होगा। माह की शुरुआत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस माह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। अगस्त महीने की शुरुआत से ही आपको धन लाभ तो खूब होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण आपका आर्थिक संतुलन थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने कारोबार के माध्यम से अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और उसका विस्तार भी होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय या फिर नौकरी करने वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ साबित होगा। यदि आप विदेश में जाकर अपना करिअर बनाने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश इस माह पूरी हो सकती है। माह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी उच्च अधिकारी या प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान पर्यटन के लिए आप परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। माह के मध्य में माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको खुद भी खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। नशे से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। माह के उत्तरार्ध में व्यवासाय के सिलसिले में की गई यात्रा बेहद सफल और लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। माह के मध्य में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे। 

    तुला। तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी खुशी कभी गम देखने को मिल सकता है। मसलन अगस्त महीने की शुरुआत में जहां आपके लिए बेहद अनकुल साबित होने वाली है और इस दौरान आपको करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ मिलेगा, वहीं माह के दूसरे सप्ताह में जीवन से जुड़ी कुछ बाधाएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान घर परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगा। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए। नए मित्रों के साथ जुड़ाव होने पर पुराने मित्रों की उपेक्षा करने की भूल बिल्कुल न करें। अगस्त माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यह समय कमीशन या फिर कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई लंबी या छोटी दूरी की यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपका समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अधिक बीतेगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर दें तो कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपको अगस्त महीने के उत्तरार्ध में अपना खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। 

    वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी मुश्किलों भरी रह सकती है। इस दौरान आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आप पर आ सकता है। इस दौरान कारोबार में भी आपको अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है लेकिन आप कड़ी मेहनत और प्रयास के जरिए इन सभी समस्याओं से पार पाने में सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से करिअर की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थित सिर्फ कुछ दिन ही रहेगी और माह के दूसरे सप्ताह के बाद से आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरु हो जाएंगे और आपको करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी। पेशेवर रूप से आने वाला समय आपके लिए बेहद शुभ और सफलता लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माह के मध्य में आपको सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से लाभ होगा। इस दौरान आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। परिवार या मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से अगस्त का महीना शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से अगस्त का महीना सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने खान-पान और दिनचर्या का खूब ख्याल रखें। 
    उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना करें और शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी के सामने शुद्ध घी का दीया जलाएं और सफेद वस्तु जैसे चीनी, मिश्री आदि का दान करें। 

    धनु। धनु राशि के जातकों के लिए अगस्त माह की शुरुआत शुभता और सफलता लिए है। माह के पहले सप्ताह में ही करिअर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। माह के  मध्य में आपको धन से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च होने पर आर्थिक चिंता सताएगी। इस दौरान धन का लेन-देन करते समय बेहद सावधानी बरतनी होगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आप धन से जुड़े सभी मामले को क्लीयर करते हुए ही आगे बढ़ें और जरूरत रहेगी। धन से संबंधित मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, अन्यथा आपको लाभ की बजाय आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उलझन दूर होने पर आप सुकून महसूस होंगे। विरोधी परास्त होंगे। माह के अंत में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। यदि आपक किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। 
    उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प और पीले फल चढ़ाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

    मकर। मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला साबित होने वाला है। माह के शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़ी अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपके सामने कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, हालांकि धन से जुड़ा संकट माह के दूसरे सप्ताह उत्तरार्ध तक दूर हो जाएगा। इस दौरान आपको किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। माह के दूसरे सप्ताह में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद दूर होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माह के मध्य में सोचे हुए काम समय पर पूरा होने पर आप अपने भी गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि पूर्व में आप किसी आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं, तो इस दौरान उसमें सुधार होने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के लोगों के साथ उपजी गलतफहमी दूर होगी। इस माह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमी का फायदा कोई तीसरा व्यक्ति न उठा पाए इसका आपको विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अगस्त के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस माह न सिर्फ मौसमी बीमारी बल्कि किसी पुरानी बीमारी के कारण आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 
    उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

    कुंभ। कुंभ राशि से जुड़े लोगों को अगस्त के महीने में किस्मत से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करना होगा। इस माह आप अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें अन्यथा आपको तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज का काम कल पर छोड़ने और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बगैर सोचे-समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। यदि आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आपको इस माह विशेष रूप से अगस्त माह के पूर्वार्ध में सट्टा, लॉटरी या शेयर में रिस्क लेने से बचना चाहिए। माह की शुरुआत से ही आप अपना बजट बनाकर चलें और खुले हाथ खर्च करने से बचें अन्यथा माह के मध्य तक ही आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे न सिर्फ आपके काम में अडंगे डालने की बल्कि आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। माह के मध्य में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के साल उलझने का प्रयास न करें, अन्यथा आप न सिर्फ अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, बल्कि आपको बेवजह की परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। इस माह आप अपना हर कदम सधे तरीके से उठाएं और आवेश अथवा भावनाओं में बहकर आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। अगस्त महीने में आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि आपको चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ खड़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी आपका देगा और उसके साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
    उपाय: सभी संकटों से बचने और मनचाहा वरदान पाने के लिए प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और उनकी पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

    मीन। मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की करने के नए अवसर लेकर आ रहा है, जिसे पाने के लिए आपको अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विरोधियों और व्यवसाय में कंपटीटर से मिलने वाली चुनौतियों से परेशान होने की बजाय आप अपने विवेक और साहस से उनसे पार पाने का प्रयास करें। ऐसा करने पर आपको अपने शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा और आप पाएंगे कि कठिन परिस्थितियां ज्यादा दिन नहीं रहेंगी क्योंकि अगस्त माह के दूसरे सप्ताह से आपको सौभाग्य का साथ मिलने लगेगा। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों की तलाश पूरी होगी और उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा।  नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। माह के मध्य तक आपके भीतर गजब उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिसकी बदौलत आप कठिन से कठिन कार्य को करने में नहीं हिचकिचाएंगे और खास बात यह कि अधिकांश चीजों में आपको मन मुताबिक सफलता भी मिलती जाएगी। करिअर और कारोबार की दृष्टि से भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में मनचाही सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से आपको अगस्त महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। 

  • राशिफल (सोमवार 01 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 01 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।

    वृषः धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    मिथुनः जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

    कर्कः संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

    सिंहः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

    कन्याः प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

    तुलाः मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    वृश्चिकः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

    धनुः अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें।

    मकरः कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

    कुंभः रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।

    मीन: धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

  • राशिफल (सोमवार 01 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 01 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।

    वृषः धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    मिथुनः जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।

    कर्कः संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

    सिंहः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

    कन्याः प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

    तुलाः मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    वृश्चिकः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

    धनुः अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें।

    मकरः कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

    कुंभः रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।

    मीन: धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

  • गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा….

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा….

    अमृतसर। कुख्यात गैंगस्टर जग्गू को अमृतसर की अदालत में पुलिस ने रविवार शाम काे पेश किया। इससे पहले जग्गू गुरदासपुर पुलिस की हिरासत में था। इस दाैरान कड़ी सुरक्षा रही। अदालत ने जग्गू काे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जग्गू के खिलाफ अगस्त 2021 में राणा कंधोवालिया की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अब जग्गू के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अदालत ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

    कभी कबड्डी खिलाड़ी रहे गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का वास्तविक नाम जसदीप सिंह है। वह बटाला और डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव भगवानपुर का रहने वाला है। इसी गांव के कारणर उसका नाम जग्गू भगवानपुरिया पड़ा है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाए जाने से पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। तब इसी जेल में उसका करीबी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई भी बंद था। मूसेवाला की हत्या के बाद उसे भी पूछताछ के लिए पंजाब लाया गया है।

  • संतोषगढ़ में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्‍टर सहित महिला गंभीर रूप से घायल

    संतोषगढ़ में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्‍टर सहित महिला गंभीर रूप से घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते कस्वा संतोषगढ़ अजौली में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पंचकूला से तलवाड़ा जा रही थी सुबह करीब 8 बजे बस संतोषगढ़ अजौली मार्ग पर स्थित फैक्ट्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में सवार कांगड़ा के रैहन की सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी व बस के कंडक्टर रजनीश पुत्र रामेश्वर की टांग टूट गई । बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोग घायलों को एक निजी अस्‍पताल में ले गए वहीं दोनों गंभीर घायलों को ऊना के क्षेत्रीय अस्‍पताल ले जाया गया है। घायलों का उपचार अस्‍पताल में चल रहा है और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः होटल में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 5 महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार…. 

    पंजाबः होटल में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, 5 महिलाओं सहित 9 लोगों गिरफ्तार…. 

    गुरदासपुर। बटाला रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट से सिटी पुलिस ने छापामारी कर रंगरलियां मनाते हुए 5 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यहां पर जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मालिक सहित 2 लोग भागने में कामयाब हो गए। मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ सुपरेशन ऑफ इमोरेल ट्रैफिक इन वुमेन एंड गर्ल्स एक्ट के सेक्शन 4 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जांच अधिकारी गुरमीत सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी ने स्पेशल चैकिंग दौरान काहनूवान चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि बटाला रोड पर एक इमारत की ऊपरी मंजिल में स्थित होटल ईटवेल के मालिक इंद्रजीत सिंह पैसे लेकर अवैध रूप से जिस्मफिरोशी का धंधा चला रहा है। होटल चलाने का काम राजिंदर सिंह कर रहा है।

    मुखबिर के अनुसार उस समय भी होटल में कई जोड़े मौजूद हैं। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी की ओर से तुरंत होटल में छापेमारी की गई। काउंटर पर बैठा होटल संचालक राजिंदर सिंह पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस ने होटल कमरों की तलाशी ली गई तो वहां पर लगे डबल बैडों पर 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में रंगरलियां मनाते काबू किया गया। होटल मालिक सहित इसके संचालक और रंगरलियां मनाते पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने नंगड़ां में सुनीं जन समस्याएं, 73 को दिए पेंशन के स्वीकृति पत्र

    सतपाल सिंह सत्ती ने नंगड़ां में सुनीं जन समस्याएं, 73 को दिए पेंशन के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत नंगड़ां में जन समस्याएं सुनीं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सांझा करते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। इस मौके पर सतपाल सत्ती ने नंगड़ां के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 73 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

    इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न खेलों जैसे वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट से संबंधित खेल सामग्रियां भी वितरित की। 
    उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए प्रत्येक स्कूल में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। विभिन खेलों से संबंधित मैट्स बांटे जा रहे हैं ताकि हमारी युवा पीढ़ी खेलों के क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमा सकें।

    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र गर्ग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रविंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान बालक राम व कमला देवी, पूर्व उप प्रधान रमेश चंद, वार्ड सदस्य पंकज, चरणदास, सुरजीत कौर, पूनम व हरीश कुमार, समाज सेवक राज कुमार, विजय कुमार तथा राकेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • छतरपुर में सतपाल सत्ती ने किया जिम का शुभारंभ

    छतरपुर में सतपाल सत्ती ने किया जिम का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत छतरपुर में जिम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने जनसमयाएं भी सुनी तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा भी किया।

    इस अवसर पर सत्ती ने जिम के माध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत बेहद जरूरी है और जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने युवाओं से नशे का सेवन न करने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। 

    क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 38.80 लाख रूपये से बनने वाली डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अलावा मोहल्ला चौधरी में 30 लाख रुपए की लागत से सर्कुलर रोड़ का निर्माण किया गया है तथा 15 लाख रूपये से पंचायत घर का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छतरपुर टाडा में लोकमित्र केंद्र के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके है। उन्होंने कहा कि मनरेगा व 15वें वित्तायोग के अंतर्गत 12 लाख 37 हजार रूपए की लागत से मोक्ष धाम का निर्माण कार्य से प्रगति पर है जबकि लिंक रोड से राजिंद्र कुमार के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए लगभग 7 लाख रूपए स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा मोहल्ला जट्टां में कुएं के नवीनीकरण के लिए एक लाख स्वीकृत हो चुका है तथा गुरुद्वारा से लेकर मोहल्ला जट्टा तक 20 लाख रूपए से रास्ते का निर्माण भी किया गया है।

    सतपाल सत्ती ने कहा कि ग्राम पंचायत छतरपुर में लगभग 137 पात्र लाभार्थियों को बुढ़ापा पेंशन का लाभ मिल रहा है तथा लगभग 80 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान दलजीत कौर, उप प्रधान अनिल कुमार, पहुलाल भारद्वाज, पार्षद एमसी बसदेहरा बब्बू, वार्ड सदस्य कंचन, कुलविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, वीना कुमारी तथा ममता, युवा क्लब के प्रधान रवि दत्त, महिला मोर्चा की प्रधान सुनीता शर्मा तथा लंबरदार महेंद्र मोहन मन्नू सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    मिशन रिपीट में पंच परमेश्वर की रहेगी अहम भूमिका: सुमीत

    डबल इंजन की सरकार को बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि करें योजनाओं का व्याख्यान

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल भाजपा के सह मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा का कहना है कि इस बार रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और प्रदेश में फिर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार का गठन करेंगे।

    यह बात उन्होंने कुटलैहड़ मण्डल में आयोजित भाजपा के पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।इस अवसर पर विधायक व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, ज़िला प्रभारी विनोद ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री राज कुमार पठानिया,मण्डल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, विजय शर्मा मौज़ूद रहे।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विश्वास कि इस बार प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलना है और भाजपा मानती है कि रिवाज बदलने में पंच परमेश्वर अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। 

    सुमीत ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार को केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग के कारण प्रदेश के आम जनमानस के लिए ऐसी योजनाओं को क्रियान्वयन करने का अवसर मिला है जिससे कि बेसहारा लोगों को प्रदेश की जयराम सरकार सहारे के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा यह डबल इंजन की सरकार का ही कमाल है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं के कारण आज प्रदेश की शत प्रतिशत जनता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी योजना के की लाभार्थी बनी है।

    वॉर्ड सदस्य, प्रधान,उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के प्रतिनिधियों को भाजपा ने पंच परमेश्वर का नाम दिया है। यह वे लोग हैं जो जनता के साथ सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। ये लोग भाजपा सरकार व संगठन की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    सुमीत ने चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों से अपने विधायक के साथ मिलकर काम करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए प्रतिनिधि विवादों में घिर जाते हैं, जिसका खामियाजा संगठन को भुगतना पड़ता है। पंचायतों के प्रतिनिधि कई घरेलू विवादों के कारण लोगों से दूर हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इसका विशेष ध्यान रखें और अपने क्षेत्र की जनता को एक समान नजरों से देखते हुए विकास के कार्य करवाएं। ऐसे प्रतिनिधियों का हर जगह मान-सम्मान होता है।

    वहीं प्रशिक्षण वर्ग में अपने संबोधन में जिला भाजपा संगठन प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने और योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन के साथ जोड़ने के काम को सकारात्मकता से करें। वहीं स्थानीय विधायक व मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा गत साढ़े 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकासात्मक कार्यों का विस्तृत ब्यौरा गांव व पंचायत सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा और उनसे निवेदन किया कि भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए वह अपना शत प्रतिशत और इमानदारी के साथ योगदान तय करें।

  • विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    विकास कार्यों के लिए बकाया धनराशि का शीघ्र उपयोग करें पंचायतें: वीरेंद्र कंवर

    समूर कलां में आयोजित किया गया पंच परमेश्वर सम्मेलन, ग्रामीण विकास मंत्री रहे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास परियोजनाओं व 15वें वित्तायोग क बकाया धन राशि को अति शीघ्र उपयोग किया जाए, ताकि विकास कार्यों का क्षेत्र की जनता को सही समय पर लाभ प्राप्त हो सके। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

    वीरेंद्र कंवर न कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं तथा विकास के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आई है। ग्राम पंचायतों में विकास को गति प्रदान करने के लिए गत वर्ष शुरू किए गए एक वर्ष पांच काम अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। इस मुहिम के तहत ऊना जिला में के गत एक वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में इस मुहिम के तहत गत एक वर्ष में 250 करोड़ पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में गांधी जी के सपनों के भारत को साकार किया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ स्वरोजगार तथा लघु उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार के किए प्रयासों से आज प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विकास के साथ-साथ न्यायिक शक्तियों का भी जनहित में उपयोग करें, ताकि आम व्यक्ति को सुगम न्याय प्राप्त हो सके।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरनोह में साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्रीय पशु अस्पताल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिसके आरंभ होने से न केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि ऊना जिला के सभी किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा समूर खड्ड पर 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई डैम को शिवा प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है, जिससे भविष्य में क्षेत्र के किसानों की हजारों कनाल भूमि सिंचित होगी।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11-15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हिस्सों में स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को गाकर आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया जाएगा।

    इससे पूर्व कुटलैहड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व ऊना जिला भाजपा प्रभारी विनोद ठाकुर तथा जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने भी पंच परमेश्वर सम्मेलन में जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

    इस अवसर गुरदयाल सिंह, धर्मजीत सिंह, जिला ऊना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरम सिंह, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, हिमफैड निदेशक चरणजीत शर्मा,  निदेशक मिल्क फेड राजेंद्र मलांगड़, कुटलैहड़ भाजपा मंडल कार्यालय सचिव राजेंद्र रिंकू, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा व उपाध्यक्ष जमीत सिंह ठाकुर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर चौहान सहित कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।