Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बददी शहर में निकाला विशाल पथ संचलन
संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें -कैप्टन राजेंद्र कुमार
संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है
डा. संजीव कुमार ने संघ के 100 साल के इतिहास पर ड़ाला प्रकाश
स्वयंसेवकों का जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने और दूसरी शताब्दी मे प्रवेश करने पर बददी में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत कैप्टन डा राजेंद्र शर्मा ने शिरकत की वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख डा.संजीव कुमार शामिल हुए। बददी नगर के संघ के स्वयंसेवकों में शताब्दी वर्ष को लेकर भारी उत्साह देखा गया और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे सिटी स्कवेयर माल में एकत्रित हुए और उसके बाद नगर परिक्रमा करके वापिस सभा स्थल पहुंचे। पथ संचलन ने बसंती बाग,फेस तीन, साई रोड बददी व बिलांवाली गांव से होते हुए लेबर चौक के निकट सभा स्थल पर समाप्त हुआ।

इससे पहले कैप्टन डा. राजेंद्र शर्मा ने संघ के सौ वर्ष के पूर्ण होने व उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश ड़ाला और कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जो कि बिना किसी सरकारी सहायता के के चलता है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक सीमाओं पर खड़ा होकर राष्ट्र की रक्षा करता है, उसी प्रकार संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि आज का युग चुनौतीपूर्ण है, परंतु संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें और भारत को पुन: वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करें।
संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विचारधारा है-डा. संजीव
मुख्य वक्ता डाक्टर संजीव कुमार ने कहा कि विजय दशमी के दिन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना हुई और तब से विभिन्न उतार चढ़ावों के बीच यह राष्ट्रवादी संगठन आगे बढ़ता रहा है। उन्होने कहा कि संघ हिंदुओं का संगठन नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज का संगठन है जो चाहता है कि भारत पुन: विश्व गुरु बने। उन्होने अपने उद्बोधन में संघ के उदयकाल और डॉ. हेडगेवार के जीवन-संघर्षों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने जिस समय संघ की स्थापना की, वह काल राष्ट्र की विखंडित मानसिकता और दासत्व की वेदना से भरा था। ऐसे समय में उन्होंने संगठन ही शक्ति है का विचार जन-जन तक पहुँचाया। डा संजीव कुमार ने कहा कि संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि वह विचारधारा है जो व्यक्ति में चरित्र, समाज में समरसता, और राष्ट्र में एकता का संचार करती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे संघ के सिद्धांतों को केवल शाखा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार, परिवार और समाज में आत्मसात करें।हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए -महेश
आरएसएस के जिला नालागढ़ संघचालक महेश कौशल ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन, आत्मसुधार और नवनिर्माण का पर्व है। उन्होंने कहा संघ का शताब्दी वर्ष हमें यह स्मरण कराता है कि हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए है कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों को हमें जीवन के मूल्यों और सामाजिक चेतना के साथ जोडऩा चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक को इस अवसर को एक आत्मसंस्कार यात्रा के रूप में देखना चाहिए।मातृशक्ति व व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा-
बददी बाजार व आवासीय कालोनियों से गुजरे शताब्दी वर्ष के संचलन पर जगह जगह जहां मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा की वहीं व्यापारियों व व्यापार मंडल से जुडे सदस्यों ने पुष्पवर्षा करके स्वंयसेवकों का उत्साह वर्धन किया। बाजार से गुजरते संचलन के बीच भारत माता की जय, बंदे मातरम व तैरा वैभव अमर रहे हम दिन चार रहे न रहें कि उदघोष आम जन द्वार किए गए। वहीं नगर निगम द्वारा साई रोड बददी की मुरम्मत के लिए रविवार के दिन चुनने के कारण काफी समय तक लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। एक तो पथ संचलन उपर से मुरम्मत के कारण बददी पुलिस के अधिकारियों व संघ के स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक भी बखूबी संभाला। -

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ 26 बच्चों का चयन
बद्दी/सचिन बैंसल: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के 26 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्कूल गेम प्रतियोगिता के लिए हुआ। लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स के कोच समीर कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे आगामी कुछ सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और अपना कौशल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे।
कोच ने बताया कि अंडर -14 बालक और बालिका वर्ग केताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को जी एस एस कनैद मंडी में, अंडर- 19 बालिका वर्ग के तायक्वोंडो मैच 14 से 17 अक्टूबर को जीएसएस ऊना में, अंडर-19 बालक वर्ग के ताइक्वांडो मैच 27 से 30 अक्टूबर तक जीएसएस सुंदरनगर में आयोजित होने जा रहा है।बच्चों के चयन पर सभी सहयोगी कोच और अभिभावकों ने ख़ुशी प्रकट की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।
-

पाकिस्तान के PM ने अफगानिस्तान को दी धमकी, बोले – ‘रक्षा पर कोई भी समझौता नहीं होगा’
नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को अफगानिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की है। पीएम ने पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की मजबूत और प्रभावी जवाबी कार्रवाई करने की सराहना की है। उन्होंने पाक सेना की देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके पेशेवर रवैये की भी तारीफ की है। शहबाज शरीफ ने कहा कि – हमें अपने सशस्त्र बलों के पेशेवर रवैये पर बहुत ही गर्व है। फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की आक्रामकता का दृढ़ता से जवाब दिया है। इसके अलावा उनकी कई चौकियों को भी तबाह कर दिया है। जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा।पाकिस्तान की रक्षा पर नहीं होगा समझौता
पीएम शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान की रक्षा पर कोई भी समझौता नहीं होगा। हर आक्रामकता का जवाब मजबूती और प्रभावशाली तरीके के साथ दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा मजबूत और सक्षम हाथों में हैं और देश जनता है कि अपनी धरती के हर इंच की रक्षा कैसे करनी है। पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने किसी भी बाहरी आक्रामकता का हमेशा निर्णायक और मुंहतोड़ जवाब दिया है और पूरा देश अपने सुरक्षा बलों के साथ एकजुट होकर खड़ा है।आतंकवाद मुद्दे को किया उजागर
पीएम शहबाज ने क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद के मुद्दे को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि – पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान को फितना तुल खवारिज और फितना तुल हिंदुस्तान जैसे आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी के बारे में बताया है। यह पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी कार्रवाई करने के लिए अफगानी धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन आतंकवादी संगठनों को अफगानिस्तान के अंदर मौजूद कुछ तत्वों का समर्थन हासिल है परंतु पाकिस्तान की उम्मीद है कि अंतरिम अफगान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसकी धरती का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी संगठन की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए न किया जाए।अफगानिस्तान ने मार गिराए पाकिस्तान के 58 सैनिक
अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जैबिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 58 सैनिक मार दिए ङैं। यह कार्रवाई अपने संप्रभु क्षेत्र और एयरस्पेस की सुरक्षा का बार-बार उल्लंघन करने के जवाब में की है। अफगान सेना ने 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान के 58 सैनिक मार गिराए हैं और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं। -

केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, अब UPI से स्कूल फीस जमा कर पाएंगे Parents
नई दिल्ली: स्कूलों में अब डिजिटल ट्रांसपेरेंसी लेकर आने के लिए अब केंद्र सरकार ने जरुरी कदम उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों को एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी NCERT, CBSE, KVS और NVS जैसे एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स को फीस भरने के लिए डिजिटल पेमेंट मोड खासतौर पर यूपीआई अपनाने के लिए किहा है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसा करने से सिर्फ स्कूलों में फीस भरने के लिए लगने वाली लंबी लाइनें ही खत्म नहीं होगी बल्कि इससे एडमिनिस्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के मामले में भी अपडेटेड रहेगा।स्कूलों में इस वजह से जरुरी है यूपीआई
स्कूलों में हमेशा से ही पेरेंट्स कैश देकर फीस भरते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को समय निकाल कर फीस भरने के लिए स्कूल में आना पड़ता है। इसके कारण न्यू एडमिशन और पेपरों के समय में फीस काउंटरों पर भी काफी भीड़ लग जाती है। भीड़ के कारण पेरेंट्स और बच्चों को फीस भरने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता है। साथ ही कई बार फीस रिसिप्ट न मिलने के कारण या कैश न होने पर भी दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में ऑनलाइन मोड में पैरेंट्स घर बैठे ही एक क्लिक से बिना किसी देरी के जमा कर पाएंगे और इसका रिकॉर्ड भी हमेशा के लिए सेफ रहेगा। इसके अलावा यूपीआई के जरिए आराम से कैशलेस पैमेंट हो जाएगी।विकसित भारत के लिए एक अनोखा कदम
सरकार का कहना है कि ये सिस्टम डिजिटल इंडिया को भी प्रमोट करेगा। इस पहल से सिर्फ स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ही बेहतर नहीं होगा बल्कि पेरेंट्स भी ज्यादा से ज्यादा डिजिटली लिटरेट होंगे। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव जरुरी हैं। बच्चों को स्मार्ट क्लासेज के जरिए पढ़ाना और स्कूल फीस भरने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। -

हिमाचल होमगार्ड्स को न स्थाई दर्जा न मिला नियमित वेतनमान
स्टेट प्रेजिडेंट ने चारों स्तंभों से की न्याय की अपील
ऊना/सुशील पंडित: आज़ादी के 78 वर्षों बाद भी होमगार्ड्स को हक दिलाने का तंत्र नहीं बना है। जो देश और प्रदेश के होमगार्ड जवानों के हितों की रक्षा कर सके। यह बात

जोगिंदर सिंह चौडिया राज्य अध्यक्ष, होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने जारी प्रेस व्यक्तव्य जारी कर कही । उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के चारों स्तंभ भी उपेक्षित वर्ग को लंबे अरसे न्याय नहीं दिला पाए। विभागीय अधिकारियों से लेकर जिला एवं राज्य प्रशासन तक, और जिला, राज्य व केंद्र की मीडिया तथा सरकारों तक— सभी ने इस संगठन की निरंतर उपेक्षा की है। परिणामस्वरूप, वह होमगार्ड जवान जिसने आज़ादी की लड़ाई में आज़ाद हिंद फौज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज स्वतंत्र भारत में ही शोषण और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।
देश के इन चारों स्तंभों ने आज़ादी के बाद अपने लिए अनेकों सुधार और सुविधाएँ सुनिश्चित कीं, किंतु आज भी होमगार्ड जवान को न तो स्थायी दर्जा प्राप्त है, न नियमित वेतनमान, और न ही संविधान द्वारा प्रदत्त समान अधिकार दिए गए है ।न्याय मिलने में देर होना भी एक प्रकार का अन्याय है।” इस अन्याय से बचने के लिए “तारीख पर तारीख” की प्रवृत्ति को रोकना होगा। आज होमगार्ड जवान अपनी मेहनत की कमाई, यहाँ तक कि अपनी संपत्ति बेचकर भी न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार, न्यायपालिका, मीडिया और प्रशासन — सभी मिलकर इस संगठन पर भी स्वतंत्र भारत का संविधान समान रूप से लागू करें, ताकि होमगार्ड जवानों को अन्य सरकारी कर्मचारियों एवं अर्द्धसैनिक बलों के समान संवैधानिक अधिकार, वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।
-

संस्कृत भारती द्वारा सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में श्लाका स्पर्धा परीक्षा का समापन
ऊना/सुशील पंडित: संस्कृत भारती द्वारा ग्राम पंचायत अंबेहड़ा के सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्लाका स्पर्धा परीक्षा का समापन हुआ। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव और संकाय अध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं गोपाल गोधाम गोशाला के अध्यक्ष एवं पौरोहित्य कर्मकांड के विद्धान रमेश शर्मा शास्त्री विशेष रुप से उपस्थित थे। जबकि संस्कृत भारती हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस स्पर्धा में कुल 9 विषयों को लेकर एक बड़ी ही कठिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 71 सौ रुपए राशि से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 सौ रुपए तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 सौ रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। रमेश शास्त्री ने कहा कि इस सुंदर नारायण गुरुकुलम के अध्यक्ष भागवत कथावक्ता शिव कुमार शास्त्री ने इस क्षेत्र में संस्कृत और शास्त्र की गंगा बहाकर क्षेत्र को पुण्यान्वित किया है। शिव शास्त्री के अनेक प्रयासों ने समाज के बड़े वर्ग को सनातन संस्कृति के साथ जोड़ा है। सुंदर नारायण गुरुकुलम के माध्यम से भविष्य में आगे भी इसी प्रकार से शास्त्र और संस्कृति के रक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
-

Punjab News: आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों को काटा, देखें वीडियो
नवांशहर: बंगा विधानसभा के एक गांव लघेरी से आवारा कुत्ते के द्वारा काटने का मामला सामने आया है। आवारा कुत्ते ने छ: साल की बच्ची और 32 साल की युवती को काट लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि एक आवरा कुत्ते के द्वारा दो लोगों को काट लिया गया है।
कुत्ता देखने में हल्का लग रहा था। उसने मैरी कौर नाम की 5 साल की बच्ची को पीछे से काट लिया और दूसरी 32 साल की सरबजीत नाम की लड़की के चेहरे पर आंख के पास काट लिया। इन दोनों को बंगा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।
-

जय भवानी ड्रामाटिक क्लब हिंडोला द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: जय भवानी ड्रामाटिक क्लब हिंडोला द्वारा रविवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया तथा प्रभु श्रीराम जी के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब के चेयरमैन दिलवर सिंह ने बताया कि गांव चंगर हिंडोला में प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है और इस भव्य व सफ़ल आयोजन के उपरान्त समस्त गांववासियों मिलकर भंडारे का आयोजन करवाते हैं।
तथा इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में सुख शान्ति व समृद्धि हेतु ब्रह्मौती मंदिर में भगवान ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर चेयरमैन दिलवर सिंह के अलावा विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिपिन कुमार, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, सागर, संजय कुमार, राकेश कुमार, लखवीर सिंह, रणवीर सिंह, अजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

उत्साह व अनुशासन से निकला पथ संचलन
राष्ट्र निर्माण में आरएसएस की अग्रीण भूमिका: शिवेंद्र पाल कुटलैहड़
वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर ऊना में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। अनुशासन और उत्साह के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पथ संचलन कार्यक्रम नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर छह स्थित महाराणा प्रताप पार्क से शुरू होकर, ट्रक यूनियन व मुख्य बाजार से होते हुए एमसी पार्क में समाप्त हुुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कुंवर शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर जिला भर में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनुशासन में पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने करीब तीन किमी के पथ संचलन में भाग लिया तथा बड़ी संख्या स्वयंसेवक इसकी व्यवस्था में लगे। पथ संचलन को देखने के लिए लोग सडक़ किनारे उमड़े।

कॉलोनियों में गली किनारे तथा छतों से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। पथ संचलन में बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे। 86 वर्षीय वयोवृद्ध राम गोपाल स्वयंसेवक का उत्साह देखते ही बन रहा था। पथ संचलन कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के स्वयंसेवक रिहान प्रभाकर के उत्साह को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। विजयदशमी पर वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
मैहतपुर नगर कार्यवाह अंकुश ठाकुर व नगर संघचालक चंद्रशेखर आयोजित विजयदशमी उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्यदेव शर्मा नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर छह स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रहना हुआ।
शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। विजयदशमी उत्सव के साथ ही संघ शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो गया जिसके अंतर्गत वर्ष पर्यंत समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वृहद गृह संपर्क व हिंदू सम्मेलन प्रमुख है।