Blog

  • क्या Donald Trump के टैरिफ से भारत की Economy पर होगा असर?

    क्या Donald Trump के टैरिफ से भारत की Economy पर होगा असर?

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50% का टैरिफ लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने दवाईयों के आयात पर भी 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के इन फैसलों के कारण भारत की आर्थिक ग्रोथ पर नेगेटिव असर हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की सितंबर की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अमेरिका के हाई टैरिफ से देश की आर्थिक वृद्धि को बड़ा खतरा हो सकता है। क्रिसिल ने बताया कि इससे भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश पर भी नेगेटिव असर होगा हालांकि महंगाई में आई नरमी ब्याज दरों में की गई कटौती से घरेलू सामान की खपत बढ़ी है। इससे आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की भी पूरी उम्मीद जताई जा रही है। वित्तीय वर्ष 25-26 की पहली तिमाही में जीडीपी पिछले साल की तुलना में आगे रही है। पिछले साल इस अवधि में जहां जीडीपी 7.4 प्रतिशत थी वहीं इस साल यह 7.8 प्रतिशत रही है। नॉमिनल जीडीपी में बढ़ोतरी कम होकर 8.8 प्रतिशत रह गई है। यह पिछले साल इस अवधि में 10.8 प्रतिशत थी।

    महंगाई पर भी पड़ सकता है असर

    क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सीपीआई के आधार पर महंगाई 4.6 प्रतिशत से कम होकर 3.5 प्रतिशत हो सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर गैर-खाद्य मुद्रास्फीति पर भी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृषि क्षेत्र में ग्रोथ अच्छी रही है इससे खाद्य महंगाई नियंत्रित हो सकती है हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है परंतु नुकसान कितना पड़ा है इसका आकलन अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही जून में आरबीआई की ओर से रेपो दरों में 100 आधार अंक की कटौती की है। अब इन कटौतियों का बाजार पर कैसे असर पड़ेगा इस पर कुछ नहीं कह सकते।

    अमेरिका से चल रही है ट्रेड वार्ता

    इन सब के बीच में भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड को लेकर भी बातचीत शुरु हो चुकी है। इस महीने अमेरिका के पदाधिकारी भारत दौरे पर भी आए थे। इसके बाद भारत ने अपनी टीम अमेरिका में भेज दी है। टीम का नेतृत्व कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कर रहे हैं। अभी तक बातचीत अच्छी रही है यदि दोनों देशों के बीच बात जल्दी बन जाएगी तो इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पॉजिटिव असर ही होगा।  
  • अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम

    अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम

    नई दिल्लीः अगले महीने अक्टूबर में देश भर के बैंक 21 दिनों तक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 15 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। अक्तूबर में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पावन अवसर आते हैं, जो बैंकिंग सेवाओं पर असर डालेंगे।

    अक्टूबर की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी, जो कि नवरात्रि के महा नवमी दिन है और कई राज्यों में इसका पर्व मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 17 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश का रूप लेता है।

    अक्टूबर में 20 से 23 अक्टूबर तक दिवाली से जुड़े कई दिन जैसे नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश रहेंगे। खास बात यह है कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में दिवाली और काली पूजा के चलते अतिरिक्त छुट्टियां होंगी।

  • Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुए सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुए सड़क हादसे की CCTV आई सामने

    जालंधरः शहर के शास्त्री मार्केट चौक के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने कार सीखते हुए एक हॉकर सहित गाड़ियों को ठोक दिया। हादसा पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ही हुआ है। दरअसल, बैक करते समय युवती ने नियंत्रण खो दिया और हड़बड़ाहट में सड़क किनारे अखबार बांट रहे एक हॉकर को टक्कर मार दी थी। हादसे में हॉकर दीपक निवासी रस्ता मोहल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें ट्रेनी युवती गाड़ी को खतरनाक तरीके से बैक करती हुई दिखाई दे रही है। सीसीटीवी मुताबिक, पहले युवती गाड़ी को आगे लेकर जाती है और बाद में गाड़ी को मोड़ने के लिए बैक करने लगती है तभी शायद उससे एक्सिलेटर ज्यादा दब जाता है और कार फुल स्पीड से बैक आते हुए पहले हॉकर को ठोकती है और बाद में एक घर से टकराकर रुक जाती है। इस दौरान उनकी गाड़ी के अलावा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अब ठीक है। वहीं पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • BCCI के नए अध्यक्ष पर लगी मुहर, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    BCCI के नए अध्यक्ष पर लगी मुहर, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिथुन मन्हास को अपना नया अध्यक्ष चुना है। रविवार को इसका ऐलान हुआ। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। जिन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स में मिथुन को लेकर दावा किया जा रहा था कि बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे। अब इस पर मुहर लग गई है। वह निर्विरोध रूप से इस पद पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके अलावा देवजीत सैकिया, बीसीसीआई के नए सचिव बनाए गए हैं।

    Read in English:-

    https://encounternews.in/sports/mithun-manhas-elected-unopposed-as-new-bcci-president/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    https://encounternewspaper.com/india/mithun-manhas-becomes-new-bcci-president-rajiv-shukla-will-serve-as-vice-president/

  • कलाकार पर छिड़का Petrol, झुलसने से हालत गंभीर, देखें वीडियो

    कलाकार पर छिड़का Petrol, झुलसने से हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मुरादाबादः मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में किराये के मकान में रह रहे झांकी कलाकार रितिक ठाकुर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गए। इस दौरान उनके पड़ोसी के भी हाथ जले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रितिक के पिता ने उसी मकान में किराये पर रहने वाले चंदौसी निवासी दंपती और एक अन्य महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस की जांच में प्रेम संबंधों में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

    जानकारी मुताबिक, मझोला के मंगूपुरा निवासी विश्वदीप सिंह का बेटा रितिक ठाकुर (30) जागरण में झांकी कलाकार है। वह परिवार से अलग मंगूपुरा में ही किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड निवासी मुकेश अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहते हैं। मकान के तीसरे कमरे में माला नाम की महिला रहती है।
    रितिक, मुकेश, खुशबू और माला एक साथ ही जागरण में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने बयान दिया है कि रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। वह कमरे से जलती हालत में बाहर आया तो मुकेश और उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मुकेश के हाथ भी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह रितिक के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और रितिक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि रितिक का किसी महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेम संबंध को लेकर ही विवाद हुआ था। रितिक के पिता ने मझोला थाने में मुकेश, उसकी पत्नी खूशबू और माला के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसके बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर IT Company के मालिक से मांगी 5 करोड़ रुपये की फिरौती

    Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर IT Company के मालिक से मांगी 5 करोड़ रुपये की फिरौती

    मोहालीः आईटी कंपनी के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें बार-बार 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल रही हैं। यह धमकी कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक व्यक्ति ने दी है। अधिकारियों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308(3) के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते शिकायतकर्ता गुरजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि पहली कॉल 12 सितंबर को आई थी, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम गोल्डी बराड़ बताया और तुरंत बड़ी रकम का इंतजाम करने को कहा। कथित तौर पर, कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी जान जा सकती है। अगले कुछ दिनों में, व्यवसायी को कई धमकी भरे कॉल आए, जिससे दबाव और बढ़ गया। 13 सितंबर को, सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन 14 सितंबर को, उसी कॉल करने वाले ने फिर से फोन किया – इस बार उसने अपना नाम गोल्डी ढिल्लों बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग दोहराई।

    सिंह ने अपनी पुलिस शिकायत में लिखा, “जब मैंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने मुझसे सीधे कहा कि पैसे पाने के लिए वे मुझे जान से मारने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।” उन्होंने आगे बताया कि 18 सितंबर को धमकियां और बढ़ गईं और जानलेवा नतीजों की स्पष्ट चेतावनियां भी मिलने लगीं। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित सिंह ने सोहाना पुलिस स्टेशन का रुख किया, जिसके बाद औपचारिक जांच शुरू हुई। पुलिस का कहना है कि यह मामला मोहाली क्षेत्र में व्यवसायियों को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की बढ़ती प्रवृत्ति से मेल खाता है। पिछले कुछ महीनों में ही, दवा कंपनियों, रियल एस्टेट डेवलपर्स और अन्य आईटी कंपनियों को इसी तरह की धमकियां दी गई हैं।

    इस साल की शुरुआत में एक उल्लेखनीय मामले में, सोहाना के एक प्रॉपर्टी डीलर को जबरन वसूली की रकम देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में गिरफ्तरियां हुईं, लेकिन स्थानीय उद्यमियों में डर बना हुआ है। एक पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कॉल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जांच में सहायता के लिए साइबर अपराध और तकनीकी निगरानी इकाइयों को भी शामिल किया गया है।

  • Punjab News: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की Post Viral, Alert पर प्रशासन

    Punjab News: पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की Post Viral, Alert पर प्रशासन

    गुरदासपुरः सरहदी कस्बा दीनानगर की बरिआड़ी पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले की पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। दूसरी तरफ बरिआड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उनके पास भी सिर्फ एक पोस्ट उच्च अधिकारियों द्वारा भेजी गई है, लेकिन फिर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    वायरल पोस्ट में लिखा है कि जो बरिआड़ी चौकी पर बम ब्लास्ट किया गया है, उसकी जिम्मेदारी निशान जोड़ी और कुलबीर सिद्धू लेते हैं। यह हमला भाई संदीप सिंह सनी पर किए गए अत्याचार का बदला है। तुमने अपनी बारी ले ली, अब हमारी बारी है, क्योंकि लगातार सिखों पर अत्याचार किया जा रहा है। यह उसका बदला है।

  • Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से नए नियम लागू

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस दिन से नए नियम लागू

    चंडीगढ़ः शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ाई के समय के लिए नई समय सारिणी जारी की है। इस नई समय सारिणी के तहत, सुबह की सभा समेत कक्षाओं के पीरियड में बदलाव किए गए हैं।

    नई जारी समय सारिणी के अनुसार, स्कूल में सुबह की सभा अब सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। 5वें पीरियड के बाद, आधे समय का ब्रेक (छुट्टी) होगा, जिसमें बच्चे अपना खाना-पीना ले सकते हैं। ब्रेक का समय दोपहर 12:15 बजे से 12:50 बजे तक होगा। इस समय सारिणी के अनुसार, स्कूल की आखिरी छुट्टी दोपहर 2:50 बजे होगी। यह बदलाव सरकार ने मौसम में आ रही तब्दीली और बढ़ रही गर्मी को देखते हुए की है। विभाग के अनुसार 1 अक्तूबर से यह नियम लागू हो जाएंगे और 31 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। वहीं नवंबर में इनकों बदला जा सकता है।

  • विदेश मंत्री S.Jaishankar ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, खोली पड़ोसी देश की पोल

    विदेश मंत्री S.Jaishankar ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, खोली पड़ोसी देश की पोल

    नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) के 80वें सेशन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को काफी सुनाया है। विदेश मंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखा। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद को घोषित करने में पाकिस्तान की भूमिका, पहलगाम हमला और टेरर फंडिंग को लेकर भी पड़ोसी देश की आलोचना की। विदेश मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए अपने संबोधन में कहा कि कुछ देशों के लिए आतंकवाद स्टेट पॉलिसी बन गया है।

    भारत को किया गया बदनाम

    पाकिस्तान विदेश मंत्री की ऐसी बातें सुनकर भड़क चुका है। अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भारत पर आतंकवाद के बारे में गलत आरोपों के साथ पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। अपने संबोधन के दौरान भले ही विदेश मंत्री ने उस देश का नाम नहीं लिया परंतु पाकिस्तान भड़क गया है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने यह दावा कर दिया है कि भारत के आरोप झूठे हैं। भारत का कहना है कि इससे पता चलता है कि पड़ोसी देश जिसका नाम भी नहीं लिया गया था फिर भी वो जवाब देने और सीमा पार आतंकवाद को लेकर अपने लंबे समय से चली आ रही गतिविधियों को स्वीकार करने का ऑप्शन चुन रहा है।

    पूरी दुनिया के लिए खतरा है पाकिस्तान

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सेकेंड सेक्रेटरी ने कहा कि पाकिस्तान की प्रतिष्ठा अपने आप में बहुत कुछ बताती है। आतंकवाद में उसकी छाप कई भौगोलिक क्षेत्रों में साफ दिखती है। यह न सिर्फ अपने पड़ोसियों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। कोई भी तर्क या झूठ आतंकवादियों के अपराध को नहीं छूपा सकता।

    आतंकवादियों पर लगना चाहिए प्रतिबंध

    उन्होंने आंतकवाद की फंडिंग रोकने और मुख्य आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की जरुरत पर बल दिया है। यह चेतावनी देते हुए पूरे टेरर इकोसिस्टम पर लगातार दबाव पड़ना चाहिए और जो भी लोग आतंकवाद के प्रायोजकों का समर्थन करते हैं उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में में उसके नागरिक भरे पड़े हैं। अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को सीमा पर कायरता का उदाहरण बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है और इसके आयोजकों और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है।
  • ये Steps आपको बताएंगे की सेल में खरीदा iPhone असली है या नकली? जानें पूरी जानकारी

    ये Steps आपको बताएंगे की सेल में खरीदा iPhone असली है या नकली? जानें पूरी जानकारी

    टेकः फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होती ही कई साइटों पर सेल शुरू हो जाती है। इस समय फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल और अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जारी है और लोग खरीदारी कर रहे है। ऐसे में कई लोग iPhone ऑर्डर कर चुके होंगे। लेकिन लोगों के मन में डर भी रहता है कि क्या जो फोन उन्होंने आर्डर किया है वह असली होगा या नकली, हर किसी के मन में डर रहता है कि उन्हें कोई चूना न लगा दें। ऑनलाइन ऑर्डर करने में थोड़ा संकोच होना स्वाभाविक है। अच्छी बात ये है कि ओपन-बॉक्स डिलीवरी में डिलीवरी पर्सन यह सुनिश्चित करता है कि फोन सही हालत में हो, तभी आप OTP देते हैं। फिर भी, कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप यह पक्का कर सकते हैं कि आपको असली और नया iPhone मिला है।

    सीरियल नंबर की जांच करेंः जब आपका iPhone ओपन-बॉक्स डिलीवरी में आए, तो सबसे पहले फोन के बॉक्स पर लिखा सीरियल नंबर चेक करें। डिलीवरी पर्सन आपको फोन चेक करने के लिए कहेगा। वह न कहे तो भी आपको इसकी जांच तो करनी है। इसके लिए आप इस सीरियल नंबर को ऐपल की ऑफिसियल वेबसाइट पर डालें। वहां आपको पता चलेगा कि फोन पहले से एक्टिवेट किया गया है या नहीं। अगर सेलर ने आपको पहले से एक्टिवेट किया हुआ फोन दिया है, तो आप डिलीवरी स्वीकार करने से मना कर दें। यदि यह लिखा आता है कि ‘डिवाइस नॉट एक्टिवेटेड’, इसका मतलब फोन बिल्कुल नया है।

    मॉडल नंबर की जांच करेंः मॉडल नंबर से भी आपको पता लग सकता है कि आपके पास जो डिवाइस आया है, वह फ्रेश है या नहीं। अगर मॉडल नंबर M से शुरू होता है, तो यह ज्यादातर नया फोन होता है। अगर यह F से शुरू होता है, तो फोन रीफर्बिश्ड है। N का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट डिवाइस है। P का मतलब है कि यह पर्सनलाइज्ड डिवाइस है। साथ ही, मॉडल नंबर के अंत में H/NA होना चाहिए, जो यह दिखाता है कि फोन भारत में बिक्री के लिए बनाया गया है, न कि कोई डेमो मॉडल है।

    IMEI नंबर का मिलान करेंः आप अपने फोन के IMEI नंबर की जांच कर भी फोन की Authenticity पता कर सकते हैं। इसके लिए फोन के बॉक्स पर लिखे सीरियल नंबर और IMEI नंबर को फोन के साथ मिलान करके देखें। फोन को जल्दी से एक्टिवेट करें, साइन इन करें और फिर सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन का IMEI नंबर और सीरियल नंबर बॉक्स पर लिखे नंबरों से मेल खाते हैं या नहीं। अगर ये नंबर मेल खाते हैं, तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपको वही फोन मिला है जो बॉक्स में होना चाहिए।