अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम

Written by

in

नई दिल्लीः अगले महीने अक्टूबर में देश भर के बैंक 21 दिनों तक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 15 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। अक्तूबर में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पावन अवसर आते हैं, जो बैंकिंग सेवाओं पर असर डालेंगे।

अक्टूबर की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी, जो कि नवरात्रि के महा नवमी दिन है और कई राज्यों में इसका पर्व मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 17 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश का रूप लेता है।

अक्टूबर में 20 से 23 अक्टूबर तक दिवाली से जुड़े कई दिन जैसे नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश रहेंगे। खास बात यह है कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में दिवाली और काली पूजा के चलते अतिरिक्त छुट्टियां होंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *