Blog

  • पंजाबः दिन दहाड़े मेन बाजार में Gun Point पर दुकान से 1 लाख 70 हजार की हुई लूट, देखें CCTV

    पंजाबः दिन दहाड़े मेन बाजार में Gun Point पर दुकान से 1 लाख 70 हजार की हुई लूट, देखें CCTV

    गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर करीब डेढ बजे पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर भीड़ भाड़ वाले बाजार जोड़ियां में लूट की वारदात को लुटेरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर्स और मनी ट्रांसफर की दुकान से लुटेरे 1 लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालिक मनदीप कुमार ने बताया कि 4 नकाबपोश व हथियारबंद व्यक्ति मोटरसाइकिल व मोपेड पर सवार होकर आये। दुकान में घुसते ही उन्होंने शटर गिरा दिया और दुकान की तालाशी लेनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों के हाथ में रिवॉल्वर थी, जिन्होंने अंदर दराज से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब लुटेरे शटर उठाकर भागे तो उन्होंने बाहर आकर शोर मचाया।

    जिसके बाद मौके पर बाजार के अन्य दुकानदार एकत्रित हो गये और पूरे बाजार व क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे थाना प्रमुख बिक्रम सिंह ने मौका देखकर जानकारी ली और शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज उन्होंने कब्जे में ले ली है। जिसमें एक एक्टिवा और एक बाइक पर 4 युवक आए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और शहर में नाकाबंदी कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः डबल मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः डबल मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    बरनाला : गांव सेखों में बीते दिन हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल दामाद राजदीप सिंह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह की पत्नी मृतक परमजीत कौर के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी। जिसे वह हासिल करना चाहता था।  पुलिस ने शिकायतकर्ता जसविंदर सिंह के बयानों पर राजदीप सिंह पर मामला दर्ज किया है। जसविंदर सिंह मृतक बुजुर्ग हरबंस कौर का रिश्ते में भतीजा लगता है।

    उसने पुलिस को बताया कि मृतक परमजीत कौर की शादी राजदीप सिंह से कुछ साल पहले ही हुई थी, वह उसकी जायदाद हड़पना चाहता था और इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। यही नहीं वह नशीला पदार्थ दकर दोनों मां-बेटी से झगड़ा भी करता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी अभी बाकी क्योंकि राजदीप अभी खुद भी घायल है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक लुटेरे तेजधार हथियारों के साथ सेखा में हरबंस कौर के घर डकैती के इरादे से आए। घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ ​माणो ( 35) और उसकी मां हरबंस कौर (70) ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जब परमजीत कौर के पति राजदीप उर्फ ​​राजवीर सिंह बचाव के लिए आगे आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर दिया और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए घायल दामाद राजदीप सिंह ने अपना बयान भी दिया था। उसने बताया था कि घर में दस्तक सुनकर परमजीत कौर उर्फ ​माणो  और उसकी मां हरबंस कौर ने शोर मचाया तो लुटेरों ने दोनों मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान बचाव के लिए जब  वह खुद आगे आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। राजदीप  सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों से बहुत मिन्नत की लेकिन उन्होंने एक न सुनी और गहनों के बारे में पूछताछ करने लगे और फिर सोने के गहने लेकर फरार हो गए। 

  • इंसानियत शर्मसारः मार्किट गई बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसारः मार्किट गई बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सारंगपुर थाना पुलिस ने 12 साल की बच्ची से रेप मामले में धनास निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पिता लैफ्टिनैंट था। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर 12 साल की बेटी 100 रुपए लेकर झंडा लेने मार्केट गई थी। रास्ते में उसे धनास निवासी सुखविंदर सिंह मिल गया। उसने झंडा दिलाने के बहाने बच्ची से 100 रुपए ले लिए और ठेके पर चला गया।

    वहां शराब पी और बेटी को बहला फुसला कर जंगल में ले गया। जंगल में सुखविंदर ने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची काफी देर तक वापस नहीं आई तो मां तलाश करने लगी। तलाश करती हुई महिला लेक के पास पहुंची तो सुखविंदर बेटी को वहां छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

  • पंजाबः साधुओं से भरी कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः साधुओं से भरी कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां साधुओं से भरी कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, प्रिस्टिन माल के पास साधुओं से भरी मारुति कार को तेज वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक साधु की मौत हो गई। वहीं साधुओं से भरी कार से साथ अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के दौरान कार 3 बार घूमते हुए डिवाइडर से टकराई। इससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वहीं कार में सवार 4 अन्य साधु घायल हुए, जिन्हें सरकारी अस्पताल खन्ना में दाखिल करवाया गया है।

    ​​​​​मिली जानकारी के अनुसार, साधु पटियाला से लुधियाना आ रहे थे। हादसे में मरने वाले साधु की पहचान रामा गिरी के तौर पर हुई। सड़क हादसे में घायल हुए अवतार नाथ ने बताया कि वह अपने एक साथी से मिलने के लिए लुधियाना जा रहे थे, लेकिन जब वह खन्ना पहुंचे तो उन्हें खुद नहीं पता कि पीछे से किस वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से उनकी मारुति कार 3 बार घूम गई।

    अवतार ने बताया कि राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार चला रहे गोरा गिरी ने बताया कि एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से कार में टक्कर मार दी और उन्हें पता भी नहीं चला। बिल्कुल आंख झपकने की तरह हादसा हुआ। उन्हें कार से निकाल कर अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। सिटी थाना-2 के ASI जरनैल सिंह मामले की जांच कर रहे।

  • बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर एक्शन में आया स्वास्थ्य विभाग

    बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर एक्शन में आया स्वास्थ्य विभाग

    हरियाणा : गुरुग्राम में डेंगू का डंक खतरनाक होता जा रहा है। गुरुग्राम में अभी तक डेंगू के 45 मामले सामने आए हैं. इस पर नकेल कसने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने कमर कस ली है। साइबर सिटी गुरुग्राम में बरसात के बाद अब डेंगू के मामले लगातार सामने आने लगे है। डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिला स्वास्थ विभाग के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। गुरुग्राम में डेंगू के मामलों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है।

    तो दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू के लारवा को खत्म किया जा रहा है। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से सभी 35 वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही है। गुरुग्राम में अभी तक डेंगू के 45 मामले सामने आए है। वहीं एक लंबी लिस्ट संभावित मामलों की भी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राइवेट हॉस्पिटल को भी साफ कर दिया है कि जो भी डेंगू के मामले आते हैं उसे तुरंत हेल्थ डिपार्टमेंट को बताया जाए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने भी ये साफ कर दिया है कि सर्दी और बारिश के इस मौसम में डेंगू के मामलों में इजाफा होने पूरी संभावना रहती है।

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी के लिए लाया गया लॉरेंस बिश्नोई, देखें वीडियो

    पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी के लिए लाया गया लॉरेंस बिश्नोई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेशी के लिए लाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस को जिला अदालत में दोपहर 12 बजे तक पेश होने वाले थे, लेकिन लगभग 2 बजे के आसपास उसे अदालत में लाया गया। बता दें कि बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नहीं बल्कि एक अन्य मामले में पेश किया जा रहा है। लॉरेंस अभी बठिंडा जेल में पंजाब पुलिस के एक कस्टडी में है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जयबीर सिंह की कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पेश किया जाएगा।

    लॉरेंस बिश्नोई को सितंबर 2019 में सेक्टर-45 बुड़ैल में हुए सोनू शाह हत्या मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जयबीर सिंह की कोर्ट में पेश किया जाएगा। लॉरेंस के अलावा मामले में आरोपी धर्ममिंदर सिंह, शुभमन उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ मोटा, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी उर्फ बंटी, राजन उर्फ जाट, और दीपक उर्फ रंगा उर्फ दीपू को भी कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की कस्टडी में बठिंडा जेल में बंद है। जिला अदालत में लॉरेंस की पेशी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अदालत परिसर में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं, जिन लोगों को एंट्री दी जा रही है, उनके आईडी प्रूफ़ चेक करने के बाद ही कोर्ट परिसर में भेजा जा रहा है। 

    जिला अदालत में कुल 8 आरोपियों में से छह को पेशी के लिए लाया गया है। दो आरोपी अभिषेक उर्फ बंटी और राजू बसोदी दोनों दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते जिला अदालत में पेश नहीं किया गया। एडिशन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन अब गैंगस्टर संपत नेहरा को भी कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया है। सोनू शाह हत्या मामले में गैंगस्टर राजन भट्टी को भी जिला अदालत में पेश करने के लिए लाया गया। गैंगस्टर राजन भट्टी को हरियाणा की नूह जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया ।

  • पंजाबः पूर्व सीएम का करीबी आज आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    पंजाबः पूर्व सीएम का करीबी आज आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    चंडीगढ़ः चुनावों से पहले आप ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का वरिष्ठ नेता आप पार्टी में आज शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का खासमखास है। जिसे आप पार्टी आज चंडीगढ़ में शामिल करवा सकती है। कहा जा रहा हैकि उक्त नेता कांग्रेस सरकार के समय महत्वपूर्ण विभाग और कमेटियों के चेयरमैन पद पर तैनात रह चुका है। आप पार्टी के पंजाब प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध पार्टी में शामिल करवा सकते है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल

    आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी शुरू

    गुरदासपुरः गांव निमाने में गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुए विवाद में एक गुट से दूसरे गुट पर गोलियां चला दीं। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमे एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना काहनूवान पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  गुरिंदरपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव निमाने ने बताया कि वह, उसका चाचा गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र गुरमीत सिंह अपनी हवेली में पशुओं को चारा डाल रहे थे।

    इस दौरान आरोपी गुरदीप सिंह और करनैल सिंह हवेली में पहुंच गए। गुरदीप सिंह ने हाथ में पकड़े पिस्टल से उसे गुरमीत सिंह व सुखदेव सिंह को मार डालने की नियत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा गुरमीत सिंह की छाती के आर-पार हो गई और तीसरी गोली उसकी टांग पर जा लगी। बाकी की तीन गोलियां हवा में ही निकल गईं।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, जबकि गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने बताया कि हमले की वजह यह है कि उन्होंने आरोपियों के घर के पास गन्ने की बुआई कर रखी है। जिसे लेकर आरोपी एतराज जताते थे। मामले के जांच अधिकारी एसआइ सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल

    आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी शुरू

    गुरदासपुरः गांव निमाने में गन्ने की फसल की बुआई को लेकर हुए विवाद में एक गुट से दूसरे गुट पर गोलियां चला दीं। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमे एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना काहनूवान पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  गुरिंदरपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव निमाने ने बताया कि वह, उसका चाचा गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र गुरमीत सिंह अपनी हवेली में पशुओं को चारा डाल रहे थे।

    इस दौरान आरोपी गुरदीप सिंह और करनैल सिंह हवेली में पहुंच गए। गुरदीप सिंह ने हाथ में पकड़े पिस्टल से उसे गुरमीत सिंह व सुखदेव सिंह को मार डालने की नियत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा गुरमीत सिंह की छाती के आर-पार हो गई और तीसरी गोली उसकी टांग पर जा लगी। बाकी की तीन गोलियां हवा में ही निकल गईं।

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, जबकि गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने बताया कि हमले की वजह यह है कि उन्होंने आरोपियों के घर के पास गन्ने की बुआई कर रखी है। जिसे लेकर आरोपी एतराज जताते थे। मामले के जांच अधिकारी एसआइ सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इस थाने से कुछ कदम की दूरी पर दुकान से लाख की हुई चोरी, देखें वीडियो

    जालंधरः इस थाने से कुछ कदम की दूरी पर दुकान से लाख की हुई चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 1 के पास लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां थाना 1 के अधीन आते प्रीतपाल हार्डवेयर की दुकान से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त दुकान से थाना 1 मात्र 25 कदम दूरी पर स्थित है। पीड़ित मालिक के अनुसार सामान और नगदी सहित 20 लाख की चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

    दुकान मालिक गुरविंदर सिंह बताया कि देर रात चोरो ने वारदात हो अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने दुकान के अंदर ने नए ताले लेकर दोबारा दुकान पर ताला लगाकर चाबी उसकी साथ ले गए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो उस दौरान उन्होंने दुकान मालिक ने बताया कि उक्त दुकान पर लगे ताले कोई ओर थे। जिसके बाद ताले तोड़कर देखा तो पता चला कि दुकान के अंदर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम किसी भेदी व्यक्ति ने किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।