Blog

  • पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः हिंदू नेता बृजमोहन सूरी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    अमृतसरः  हिंदू नेता बृजमोहन सूरी ने कुछ दिन पहले अपने सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दायर याचिका में उन्होंने कहा था उनकी जान को खतरा है। लेकिन हाईकोर्ट ने को बृजमोहन सूरी के आवेदन को खारिज कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीरवार को सूरी के आवास के पास हुई गोलीबारी की घटना से कुछ देर पहले बृजमोहन सूरी ने अपने 9 सुरक्षाकर्मियों को छुट्टी पर भेज दिया था। हाईकोर्ट से सुरक्षा की अर्जी खारिज होना, सुरक्षाकर्मियों को छुट्टी पर भेजना और आतंकियों की धमकी के बाद फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

    सुधीर सूरी ने मार्च के महीने में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल की थी। आवेदन में लिखा था कि बड़े भाई सुधीर सूरी की हत्या के मामले में जेल में बंद नामजद संदीप सिंह से उसकी जान को खतरा है। उक्त याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पुलिस के मुताबिक बृजमोहन सूरी की सुरक्षा में 9 पुलिसकर्मी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में 23 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

  • जालंधरः बीबी जागीर कौर ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधरः बीबी जागीर कौर ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अकाली नेता बीबी जागीर कौर ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह ऐलान आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में भी अहम साबित हो सकता है। बीबी जगीर कौर ने 66 फीट रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब भाजपा प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में यह घोषणा की। बीबी जगीर कौर कई मुद्दों को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल से अलग हो गई थीं और पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। एक दिन पहले अकाली नेता परमजीत सिंह सरना भी उन्हें मनाने पहुंचे थे लेकिन बीबी जागीर कौर ने किसी भी तरह के समझौते से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने पंथक एजेंडे पर काम कर रहे हैं और बाकी की जिंदगी इसी में लगाएगी। 

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि सिख पंथ और विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव लगता है। इसलिए वे सभी समर्थकों की सहमति से बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढींडसा सिख पंथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों को हल करवाने के लिए काम कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी के सामने रखा गया है। रूपाणी ने कहा है कि वह इन सभी मुद्दों पर बीबी जागीर कौर की मांगों को जायज मानते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेगा। उन्हें उम्मीद है कि ये मसले जल्द ही सुलझ जाएंगे।

  • बुधान स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    बुधान स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में एक दिवसीय एन एस एस शिविर का आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रम के दौरान एन एस एस यूनिट द्वारा “स्वच्छ भारत अभियान ” के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान  स्वच्छता अभियान चलाया गया। एन. एन. एस. स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर व उसके आस पास साफ सफाई की। कार्यक्रम के दौरान  स्वंय सेवियों ने बुधान  के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान एन. एन. एस. पंजीकरण के लिए स्वयंसेवियों  के ब्लड ग्रुप की जाँच भी करवाई गई।

    इस मौके  पर  अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलवंत सिंह प्रवक्ता व एन. एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी, धीरज कतना प्रवक्ता,  जगदीश चंद डी.पी.ई.,प्रवीण शर्मा प्रवक्ता व स्टॉफ सचिव, अंबिका रानी प्रवक्ता, राजीव डोगरा प्रवक्ता,राकेश धीमान प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री, कमल सिंह पी. ई. टी.रीना देवी    शिक्षका,सुषमा देवी शिक्षका, स्नेह शर्मा शिक्षका, विमला देवी, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी स्वंय सेवियों के साथ मौजूद रहे।  स्कूल प्रशासन द्वारा स्वयं सेवियों व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के  लिए जलपान व मिष्ठान के रूप में खीर  की व्यवस्था की गई। स्वयं सेवियों में- कंचन, तानिया ठाकुर, मुस्कान, मुकेश, इंदुबाला,आकांशा, पूजा, पलक, खुश्बू, प्रिया, शुगुन बाला, वंशिका, वरुण,अमित,विनय,अभिषेक,तनुज,  कुमकुम ,नितिका सहित अन्य स्वंयसेवी भी मौजूद रहे।
     

  • पंजाबः माता-पिता के इकलौते बेटे की विदेश में मौत 

    पंजाबः माता-पिता के इकलौते बेटे की विदेश में मौत 

    पटियालाः पंजाब के कई युवा उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में जाते हैं। कहते हैं कि मौत का वक्त तय होता है लेकिन अपनों के बारे में विदेश से आ रही बुरी खबरों से दिल टूट जाता है। कनाडा से भी ऐसी ही खबर सामने आई है जहां एक पंजाबी युवक की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

    मृतक की पहचान 24 वर्षीय करण खटड़ा निवासी ढिल्लों कॉलोनी, पटियाला के के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, करण करीब तीन साल तक अलबर्टा में पढ़ाई कर रहा था और यहीं दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया है। इस मौके पर मृतक के पिता गमदुर सिंह ने बताया कि उनका बेटा उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गया हुआ था, जहां पढ़ाई पूरी करने के बाद अब उसे पीआर के लिए पेपर लगाए हुए थे। युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

  • सरकार की पहलः रेस्क्यू चलाकर 11 नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चुंगल से करवाया रिहा

    सरकार की पहलः रेस्क्यू चलाकर 11 नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चुंगल से करवाया रिहा

    रांचीः झारखण्ड और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पुराना नाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी राज्य से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां की बच्चियां आए दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो रही है। आदिवासी इलाकों से बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर बेचा जा रहा है। ऐसे ही मामले में झारखंड सरकार की पहल पर एक बार फिर 11 नाबालिग बच्चियों को बेंगलुरु से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया है। सरकार को नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में तो कामयाबी मिली है, लेकिन यह अपने आप में ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर कब तक राज्य से ऐसे ही आदिवासी बच्चियों को इस तरह से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होना पड़ेगा। इसमें सभी बच्चियां पाकुड़ और साहिबगंज इलाके की बताई जा रही है।

    सभी बच्चियां पहाड़िया जनजाति से है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब झारखंड सरकार ने सभी बच्चियों को फ्लाइट से वापस लाया है। भोले भाले आदिवासी लोगों को मानव तस्कर पैसे का लालच देकर बाहर प्रदेशों में बेच दिया करते हैं। झारखंड में ऐसा मामला आए दिन सामने आता है, लेकिन अब सरकार के साथ मिलकर बाल संरक्षण आयोग लगातार बच्चियों को रेस्क्यु करने का काम कर रहा है। अब तमाम बच्चियां वापस अपने राज्य लौट गई है। इन्हें रांची एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मौजूद थे।

    एयरपोर्ट पर श्रम अधिकारी अविनाश कृष्ण भी थे, उन्होंने बताया कि सरकार को सूचना मिली थी कि झारखंड की बच्चियों को बैंगलोर ले जाया गया है। इसके बाद बैंगलोर के अधिकारियों से मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को वापस अपने राज्य लाया गया है। फिलहाल, रांची में सभी को ट्रेनिंग देने की नियोजन की योजना है। बता दें कि हाल ही में झारखंड की 13 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के हाथों राजधानी दिल्ली से छुड़ाया गया था। जिसमें 14 साल की नाबालिग गर्भवती अवस्था में मिली थी। ज्यादतर मामलों में बच्चियों को नौकरी या पैसों का लालच देकर देह व्यापार या अंग तस्करों के हवाले कर दिया जाता है।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 लोग, देखें वीडियो 

    गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 लोग, देखें वीडियो 

    महाराष्ट्रः पुणे के एक गोदाम में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की झुलकर मौत हो गई है। यह गोदाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम के बगल में स्थित है, जहां 400 से अधिक एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत ये रही कि तुरंत ही सिलेंडर को वहां से हटा दिया गया वरना यहां एक भीषण हादसा हो सकता था और हालात बेकाबू होने तय थे। आग लगने की यह घटना शुक्रवार आधी को हुई। पुणे शहर के बाहरी इलाके वाघोली स्थित उबाले नगर इलाके के पास कावड़े बस्ती में यह घटना हुई। इस गोदाम में शादी की सजावट का सामान रखा हुआ था। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर 4 से 5 सिलेंडर फट गए। जिंसके बाद आग की लपटें और तेज हो गई। गोदाम में शादी के सामान और सजावट के उपकरण, लाइटिंग का सामान, तार, कुशन और कालीन रखे हुए थे।

    आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे। आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे।

    तुरंत ही आसपास रहने वालों लोगों को सुरक्षित निकालकर पूरा इलाका खाली कराया गया। अग्निशमन जवानों ने पूरी सावधानी बरती और वॉटरजेट से पानी का छिड़काव किया ताकि आग की लपटें आसपास के आवासीय भवनों तक न पहुंचे। पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड और पुणे नगर निगम ने 09 दमकल गाड़ियों के साथ 45 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। इस गोदाम का मालिक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बीच, आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने कुछ घंटों के लिए गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चलाया है।

  • पंजाबः Blind Tiger Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः Blind Tiger Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में देर रात ब्लाइंड टाइगर रेस्टोरेंट में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि उक्त रेस्टोरेंट में डिस्क की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिस्क के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की रेड दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बैठे ग्राहक शोर सुनकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान पुलिस के हाथ में कुछ आपत्तिजनक वीडियोज भी लगी हैं, जिसमें युवा शराब आदि को उड़ाते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके तहत उक्त रेस्टोरेंट पर यह कार्रवाई की गई।

    पकड़े गए रेस्टोरेंट मालिक का नाम नितीश है और वह बीके दत्त गेट का रहने वाला है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ थाना रणजीत एवेन्यू में मामला दर्ज कर दिया है। जिस समय रेड की गई, उस समय रेस्टोरेंट में 5 हुक्के जल रहे थे। जिन्हें ठंडा कर पुलिस ने जब्त कर लिया है। सर्च में 10 फ्लेवर्ड तंबाकू के बॉक्स भी जब्त की। वहीं रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सेक्शन 21 व 24 के अंतर्गत द सिगरेट एंड अदर टोबैको (तंबाकू) प्रोडक्ट एक्ट के अंतर्गत माला दर्ज किया गया है।

  • सड़क हादसे में पार्षद के छोटे भाई की मौत, घर में छाया मातम

    सड़क हादसे में पार्षद के छोटे भाई की मौत, घर में छाया मातम

    कोंडागांवः सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर देर रात एक बाइक बीच सड़क में खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में केशकाल नगर पंचायत के पार्षद भूपेश सिन्हा के छोटे भाई रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कोण्डागांव के जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार, नगर पंचायत के केशकाल के पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश सिन्हा का छोटा भाई रुपेश सिन्हा जगदलपुर में दुकान व्यापारी है।

    जगदलपुर में दुकान बंद कर वह उमेश ठाकुर के साथ बाइक से केशकाल लौट रहा था। केशकाल लौटने के दौरान 5 – 6 मई की दरमियानी रात सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर लंजोडा के पास बीच सड़क में खड़ी ट्रक से रुपेश सिन्हा की टक्कर हो गई। इस टक्कर में रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार उमेश ठाकुर को अत्यंत गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, रुपेश सिन्हा के बड़े भाई का भी 13 अप्रैल 2020 को कोंडागांव और केशकाल के बीच सड़क हादसे में मौत हुआ था, अब छोटे भाई की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ ਚੋਰੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ, ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ ਚੋਰੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ, ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਇਸ ਕਦਰ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਕਿ ਹੁਣ ਚੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ ਰਹੇ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੂਟੇ ਵਾਲਾ ਅਤੇ ਰੁਕਣਾ ਮੁਗਲਾਂ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਬੂਟੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਮਾਨ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਜੋ ਚੋਰੀ ਨਾ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਸਵੇਰੇ ਜਦ ਉਹ ਸਕੂਲ ਆਏ ਤਾਂ ਕਮਰਿਆਂ ਤੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ, ਡੀਵੀਆਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁੱਲ ਦੋ ਤੋਂ ਢਾਈ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੋਈ ਪਹਿਲੀ ਚੋਰੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵੱਸ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਚੌਕੀਦਾਰ ਲਗਾਏ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕਈ ਵਾਰ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੀ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਜੇਕਰ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਪਿੰਡ ਰੁਕਣਾ ਮੁਗਲਾਂ ਦੀ ਤਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦਾ ਸਮਾਨ, ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਰਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੇ ਰੋਕ ਲੱਗ ਸਕੇ।

  • जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता पिता, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता पिता, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के दौरान आज सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लतीफपुरा पहुंच गए है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार को वोट ना डालने की अपील की है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के जालंधर दौरे से सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले कल जालंधर के बढ़ा पिंड और रुड़कां कलां (फिल्लौर) से मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए यात्रा की शुरुआत की गई थी। लतीफपुरा ने गिराए गए निर्माण को लेकर भी मूसेवाला के माता-पिता ने सवाल उठाए है। बता दें कि आज मूसेवाला के माता-पिता की जालंधर यात्रा का दूसरा दिन है। इसका रूट प्लान भी जारी किया गया था। जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला यात्रा रविदास चौक से जालंधर में प्रवेश करेगी। इसके बाद बबरीक चौक होते हुए करतारपुर में जाएगी। वहां से भोगपुर, आदमपुर, जंडूसिंघा से होते हुए रामामंडी में शाम को संपन्न होगी।

    पिछले कल सिद्धू मूसेवाला इंसाफ के लिए यात्रा का जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आगाज करते हुए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बाकायदा सरकार को चिट्ठी भेजी थी कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला समेत 2 लोगों को खतरा है, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार ने खतरे के बारे में जानकारी होने के बावजूद उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया। ऊपर से सुरक्षा कम करने वाली चिट्ठी जो कि टॉप सीक्रेट रखी जाती है उसे सोशल मीडिया पर अपनी झूठी शान दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुश्मनों ने उसी का फायदा उठाया और उनके बेटे की गोलियां मार बेरहमी से हत्या कर दी गई।