Home Haryana|Panchkula Haryana News: 16.30 लाख रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: 16.30 लाख रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Haryana News: 16.30 लाख रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

14 दिन की हिरासत में भेजे गए 2 आरोपी

पंचकूला: साइबर थाना क्राइम थाना सेक्टर-20 ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर हुई 16.30 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अभी तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश लगातार चल रही है। आरोपियों ने एक बुजुर्ग नागरिक को व्हाट्सएप्प के जरिए से रोजाना 5% मुनाफे का झांसा देकर फर्जी ऐप और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने खुद को सेबी से अप्रूव्ड रिलांयस सिक्योरिटीज से जुड़ा हुआ बताकर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा और RARCII नाम का फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में IMPS और RTGS के जरिए से बड़ी राशि ट्रांसफर करवाई। जांच में यह सामने आया है कि ठगी की रकम को कई लेयरों में बैंक खातों के जरिए घुमाया गया। इसमें फर्जी फर्मों और ट्रस्टों के नाम से भी खाते खोले गए थे। अब तक हुई कार्रवाई में 7 आरोपी अरुण कुमार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आलम खान, जसबीर सिंह, मोनिका (पत्नी सुशील दत्त), सुशील दत्त और सुभाष चंद्र गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2500 रुपये नकद, दो कीपैड फोन, ट्रस्टों के लेन-देन से जुड़े हुए दस्तावेज, एटीएम/डेबिट कार्ड, तीन पासबुक, चेकबुक और स्वाइप मशीनें बरामद हुई हैं। सभी बरामद हुई वस्तुओं को विधिवत फर्द के जरिए से पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। सबूत मिटाने के प्रयास पर धारा 28 (c) BNS के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया है। मुकदमा संख्या 136 दिनांक 20-11-2025 को धारा 316(2), 318(4),61(2) और 238(c) BNS के अंतर्गत दर्ज किया गया है। आरोपी सुशील दत्त और सुभाष चंद को पुलिस रिमांड खत्म होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। इस मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े कई आरोपी फरार हैं सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आम जनता से यह अपील की है कि ऑनलाइन कॉल, व्हाट्सएप्प ग्रुप या फिर ऐप के जरिए से निवेश न करें। इसके अलावा किसी भी तरह के लालच भरे ऑफर्स से अलर्ट रहें। किसी भी तरह की साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर दें। साइबर अपराधों पर साइबर पुलिस पंचकूला लगातार नजर रख रही है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here