Home Haryana|Panchkula अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया बुजुर्ग महिला का ATM Card, देखें वीडियो

अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया बुजुर्ग महिला का ATM Card, देखें वीडियो

0
अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया बुजुर्ग महिला का ATM Card, देखें वीडियो

पंचकूला: पुलिस की ओर से एटीएम फ्रॉड मामले में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है। पुलिस ने आरोपी का वीडियो जारी कर जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की है। 14 जनवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया है।

इसके बाद आरोपी ने अंबाला सिटी के बड़ौदा स्थित एक बैंक के एटीएम ने करीबन 1 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस स्टेशन सेक्टर-5 पंचकूला में 17 जनवरी 2026 को एफआईआर नंबर 7 दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहित की धारा 318 (4) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का वीडियो जारी करके आम जनता से उसकी पहचान करने में अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति के बारे में कोी जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को संपर्क करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अलावा उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here