Home Haryana|Panchkula Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

0
Haryana News: पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

पंचकूला: जिले के बरवाला ब्लॉक के खेतपुराली गांव के पास स्थित एक पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सिख समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसके हाथ में कड़ा भी मिला है।

मौके से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला और पास में चप्पल पड़ी मिली है। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शव पुल के गहरे हिस्से में बीच से फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने जांच शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here