कैंटर चालक संजीव कुमार ने बताया कि वह मल्लाह मोड़ पर रेड लाइट होने के कारण अपने वाहन के साथ खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई स्कॉर्पियो ने होंडा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार उनके कैंटर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि हौंडा कार चालक को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।View this post on Instagram