इस सीसीटीवी में पहली वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाल्टी में पानी लाकर प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर बैठे कुत्तों पर पानी डालती दिखी हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। दूसरी वीडियो में महिला डंडा लेकर आती और कुत्तों को मारते हुए दिख रही हैं। कुत्ते गली में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिर से कहासुनी भी होती है। महिलाएं प्रॉपर्टी डीलर के बेटे के साथ भी बहस करती हैं। एक महिला कुत्ते को लात मारती है। बाद में चारों महिलाएं युवक का कॉलर पकड़कर घर में घुसकर दिखाई देती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक कुतिया ने चार पिल्लों को जन्म दिया था। वह रोज उन्हें दूध पिलाता था और घर के बाहर बैठने की जगह बनाई थी। 17 फरवरी को कुत्तों को डंडा और लात से मारा गया। टोका गया तो युवक का कॉलर पकड़कर घर में घुसकर गालियां दी गई और धमकाया गया। पिंजौर थाने के जांच अधिकारी एसआई कमलजीत के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरत अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े वीडियो भी मांगे गए हैं और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।गली के कु/त्तों और पिल्लों के साथ महिलाओं ने की मा/र/पी/ट#Encounternews #StreetDogs #Puppies #BreakingNews #AnimalRights #LocalNews #PoliceInvestigation #ViralNews #IndiaNews #JusticeForAnimals #Awareness pic.twitter.com/xf2DeLOMY9
— Encounter India (@Encounter_India) February 23, 2026