Entertainmentन्यूरोथैरेपी को लेकर बददी में स्वास्थ्य शिविर 30 जुलाई रविवार को

न्यूरोथैरेपी को लेकर बददी में स्वास्थ्य शिविर 30 जुलाई रविवार को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिम औद्योगिक कल्याण सभा करेगी महाराणा प्रताप नगर में आयोजित


बददी/सचिन बैंसल: हिम औद्योगिक कल्याण सभा द्वारा बददी शहर के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में एक दिवसीय न्येरोथैरेपी उपचार कैंप का आयोजन किया जा रहा है वहीं भारत विकास परिषद की टीम विभिन्न टैस्ट भी करेगी। 30 जुलाई रविवार को  इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया जाएगा। कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल, महामंत्री कालिदास शर्मा व महिला विंग की संयोजक सुषमा ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्व न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल अपनी टीम के साथ प्राचीन पद्वति के साथ उपचार करेंगे। न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया जाता है।

इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज करवा सकते हैं। वहीं शिविर में आ रहे मोहिंद्र पाल ने बताया कि रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया जाएगा। शिविर में प्रति मरीज शुल्क नाममात्र सौ रुपये निर्धारित किया गया है। कैंप सुबह 8 बजे शुरु होकर 1 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता व सचिव रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परिषद की टीम इस कैंप में बीपी व शूगर की जांच निशुल्क करेगी वहीं ब्लड टैस्ट व फुल बॉडी टैस्ट सामान्य दामों पर किए जाएंगे। रमन कौशल ने कहा कि अगर इन टैस्टों के लिए लोग खाली पेट आएंगे तो बेहतर रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...