Home Health जालंधर आ रही बस और कार की टक्कर को लेकर हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

जालंधर आ रही बस और कार की टक्कर को लेकर हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा/राजेश :  बस और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में भारी खूनी झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। एक प्राइवेट कंपनी की बस के कंडक्टर ने बताया कि 3-4 व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में कंडक्टर को लहूलुहान कर दिया। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित बस कंडक्टर रजत ने बताया कि जब वह सवारी से भरी बस को लुधियाना से जालंधर की ओर ला रहा था कि लाडोवाली टोल प्लाजा के पास उनकी बस के साथ कार की टक्कर हो गई।

जिसके बाद कार चालक महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। जिन्होंने बस का पीछा कर फगवाड़ा में उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और उनकी बस की भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here