Home Health दिन में 1 Egg जरूर खाएं, बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त बढ़ाने के लिए काफी है फायदेमंद

दिन में 1 Egg जरूर खाएं, बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त बढ़ाने के लिए काफी है फायदेमंद

0
दिन में 1 Egg जरूर खाएं, बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त बढ़ाने के लिए काफी है फायदेमंद

हेल्थः एक्सपर्ट के अनुसार हमें हर दिन एक अंडा जरूर खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अंडा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खासकर, इसमें प्रोटीन का भंडार होता है, जो मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने, उनकी मरम्मत करने के लिए जरूरी है। हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि यदि आप अपनी मेमोरी पावर को बढ़ती उम्र में भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं तो फिर अंडे का सेवन जरूर करें।

शोध में कहा है कि बढ़ती उम्र के साथ याद्दाश्त बढ़ाने के लिए अंडा फायदेमंद साबित हो सकता है। शोध करने वाली टीम के अनुसार, अंडे में डाइटरी कोलेस्ट्रॉल काफी अधिक मात्रा में होती है, लेकिन वे कॉग्निटिव फंक्शन (मस्तिष्क की कार्य करने की क्षमता) के लिए फायदेमंद न्यूट्रिएंट्स भी प्रदान करते हैं। शोध में 55 वर्ष की आयु वाले लगभग 890 चलने-फिरने में सक्षम वयस्कों, जिसमें 357 पुरुष और 533 महिलाएं थीं, के बीच मस्तिष्क की कार्य करने की क्षमता में परिवर्तन पर अंडे के सेवन के प्रभावों की जांच की।

शोध के रिजल्ट्स को ‘न्यूट्रिएंट्स’ मैग्जीन में प्रकाशित किया गया है। रिजल्ट में पता चला कि जिन महिलाओं ने अंडों का अधिक सेवन किया, उनमें 4 वर्षों में वर्बल फ्लुएंसी (शब्दों को तेज और तरीके से बोलने की क्षमता) में कमी अपेक्षाकृत धीमी रही। साथ ही जिन महिलाओं ने बिल्कुल भी अंडों का सेवन नहीं किया था, उनकी तुलना में अधिक अंडे खाने वाली महिलाओं में जानवरों, पेड़-पौधों जैसी वस्तुओं की श्रेणियों के नाम बताने की क्षमता अधिक थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here