- पपीते के रंग को ध्यान से देखें
- अगर पपीता पूरी तरह पीला या हल्का नारंगी रंग का है, तो इसका मतलब है कि वह अच्छी तरह पका हुआ है और स्वाद में मीठा होगा।
- अगर पपीता अभी थोड़ा हरा है लेकिन उस पर पीली धारियां या धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो समझ लें कि वह पेड़ पर पकना शुरू हो गया था और घर लाने के बाद भी पककर मीठा हो सकता है।
- वहीं अगर पपीता पूरी तरह गहरे हरे रंग का है, तो वह अभी कच्चा है और उसका स्वाद फीका हो सकता है।
- हल्के हाथ से दबाकर चेक करें
- अगर पपीता थोड़ा नरम महसूस होता है, तो वह खाने के लिए तैयार है।
- अगर वह बहुत सख्त है, तो इसका मतलब है कि वह अभी कच्चा है और उसे पकने में समय लगेगा।
- वहीं अगर पपीता बहुत ज्यादा मुलायम या पिलपिला लगे, तो संभव है कि वह अंदर से खराब हो चुका हो।
- खुशबू से भी पहचान सकते हैं
- अगर वहां से हल्की और मीठी खुशबू आ रही है, तो पपीता मीठा और पका हुआ होगा।
- अगर कोई खुशबू नहीं आ रही, तो वह अभी पूरी तरह नहीं पका है और उसका स्वाद फीका हो सकता है।
- अगर बहुत तेज या शराब जैसी गंध आए, तो इसका मतलब है कि पपीता ज्यादा पक गया है या खराब होने लगा है।
- छिलके की चमक और बनावट देखें
- पके हुए और ताजे पपीते का छिलका चिकना और हल्का चमकदार होता है।
- अगर छिलके पर बहुत ज्यादा झुर्रियां या बड़े काले धब्बे हैं, तो इसका मतलब है कि पपीता पुराना हो सकता है।
- हालांकि, छोटे-छोटे भूरे धब्बे होना सामान्य है और कई बार यह पपीते के मीठा होने का संकेत भी होता है।
- वजन से भी करें पहचान