Home Health चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं Lemon Peels, इस्तेमाल करने से आएगा गुलाबी निखार

चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं Lemon Peels, इस्तेमाल करने से आएगा गुलाबी निखार

0
चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं Lemon Peels, इस्तेमाल करने से आएगा गुलाबी निखार
सेहत: नींबू का रस सेहत और स्वाद के लिए तो सभी इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके छिलकों को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि जिस निखार के लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं वो राज इन छिलकों में ही छिपा है। विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू के छिलके आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नींबू के छिलके होते हैं बेहद फायदेमंद

यदि आप भी चेहरे पर खास गुलाबी निखार और कुदरती चमक दिखाती है तो इन छिलकों को फेंकने की गलती न करें।

ऐसे होंगे नींबू के छिलके के फायदे

नेचुरल ब्लीच के तौर पर करेगा काम

इससे त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

गुलाबी निखार

यह स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

डेड स्किन होगी दूर

छिलके का पाउडर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है।

इस तरह से करें मसाज

आप छिलकों का लेमन पील पाउडर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। अब 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

छिलके से मसाज

ताजे नींबू के छिलके के अंदरुनी हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या शहद छिड़कें।

स्किन पर लगाएं टोनर

नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी ठंडा कर लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की सुस्ती दूर होगी।

इस बात का रखें ध्यान

नींबू का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत धूप में न निकलें। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें। नींबू के छिलके के साथ हमेशा शहद या दही जैसी ठंडी चीजें मिलाएं ताकि जलन न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here