Home Health फगवाड़ा: अवैध पिस्टलों, देसी कट्टे और कारतूसों सहित 6 गिरफ्तार, देखे वीडियो

फगवाड़ा: अवैध पिस्टलों, देसी कट्टे और कारतूसों सहित 6 गिरफ्तार, देखे वीडियो

0

फगवाड़ा : डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर कपूरथला पुलिस ने अलग- अलग मामलों में अवैध हथियारों और कारतूसों सहित आरोपियों गिरफ्तार किया है। एसएसपी वतस्ला गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को काबू किया है।

एसएसपी गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पुलिस ने तीन मामलों मे काबू किया है। पिछले सप्ताह फगवाड़ा पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर 7 वेपन रिकवर किए थे। जिसकी पूछताछ के दौरान मिली इनपुट पर पुलिस ने सुखचैन सिंह, अजय कुमार और रोशन सिंह को स्विफ्ट कार और अवैध हथियारों सहित काबु कर लिया गया। 

दूसरे मामले मे मनी चेंजर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जिनकी पहचान अवतार सिंह उर्फ़ राणा , राकेश कुमार उर्फ़ विक्की के तौर पर हुई है।  पुलिस ने आरोपियों से तेजधार हथियार और मोटरसाइकिल बरामद किया है।  उक्त आरोपी लोगो की रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 

तीसरे मामले में पुलिस ने अमृतसर के रहने गंडार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल 9,80,000 रूपये की नगदी,6 पासपोर्ट और एक गाड़ी  बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 13 पिस्टल, देसी कट्टा और  पिस्टल, देसी कट्टे और 68 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here