Home Health फगवाड़ा : 70 साल बुजुर्ग पर नाबालिग से दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

फगवाड़ा : 70 साल बुजुर्ग पर नाबालिग से दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा : इंसानियत को शर्मसार करने की एक खबर सामने आई है। जहां पर एक 14 साल की नबालिग के साथ 70 साल बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों तक अपने ही घर में दुष्कर्म करता रहा। जब इस बात की भनक लड़की के पारिवारिक सदस्यों को पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना के संबंध में कुछ दिन पहले दोनों पक्षो में पहले समझौता भी हुआ था। मगर गत दिवस लड़की के परिवारिक मेंबरों एवं रिश्तेदारों थाना सदर में पहुंच के दोबारा से कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के संबंध में जैसे ही फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान को पता चला तो वह तुरंत थाना सदर पहुंचे और घटना संबंधी सारी बातचीत की गई। जिसके पास थाना सदर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here