Home Health फगवाड़ा : मामूली बात को लेकर युवक का क’त्ल, देखें वीडियो

फगवाड़ा : मामूली बात को लेकर युवक का क’त्ल, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा : युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मैकलोड़ गंज के भागसु नाग स्थित पार्किंग के समीप एक दुकान में पंजाब के 4 युवक सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दुकान मालिक और पंजाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जो कि बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दुकान दार के साथ अन्य स्थानीय लोग भी उत्तर आए। इस मारपीट में 33 वर्षीय नवदीप सिंह फगवाड़ा निवासी को गंभीर चोटें आ गई।

जिसके बाद बाद उसके साथी उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धर्मशाला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने नवदीप सिंह को मृतिक घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक के भाई हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि वह अपने भाई जीजा और एक अन्य दोस्त के साथ मैकलोड़गंज घूमने आए थे। इस दौरान सुबह में खाना खाने के लिए भागसुनाग स्थित एक दुकान पर पहुंचे।

जब वह दुकान में पहुंचे तो उनके हाथ में चिप्स और शीतलपेय की बोतल थी। इस पर दुकानदार ने कहा कि यहां पर शराब पीना मना है। इस पर शिकायतकर्ता पर्यटक ने दुकानदार को कहा कि सुबह-सुबह कौन शराब पीता है, इसी बात को लेकर दुकानदार और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक और उसके बेटे सहित 6 लोगों को हिरासत मे लिया है। पुलिस घटनास्थल और इसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here