Home Health चीनी है आपकी सेहत की दुश्मन, जानें पूरा सच

चीनी है आपकी सेहत की दुश्मन, जानें पूरा सच

0
चीनी है आपकी सेहत की दुश्मन, जानें पूरा सच

हेल्थः चीनी खाना किसे नहीं पसंद। चाय-कॉफी, मिठाई या फिर सॉफ्ट ड्रिंक हो जिसमें चीनी का इस्तेमाल आम है। चीनी के बिना इनका सेवन करना बेकार है। या कह लो की चीनी के बिना ये सभी चीजें अधूरी सी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना आपके शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है? यह सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपके कई अंगों को डैमेज कर सकता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

अगर आप चीनी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह आपके दिल पर बुरा असर डाल सकता है। खासकर सॉफ्ट ड्रिंक, डेसर्ट और प्रोसेस्ड फूड में पाई जाने वाली अतिरिक्त चीनी से वजन बढ़ता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा चीनी शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा बढ़ा सकती है, जो दिल की धमनियों को संकुचित कर सकती है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहता है। इससे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin Resistance) हो सकता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का मुख्य कारण है। अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और वजन कम होना। अनियंत्रित डायबिटीज से आंखों, किडनी और नर्व्स पर बुरा असर पड़ता है।
अत्यधिक चीनी खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है। जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और हृदय से जुड़ी बीमारियां बढ़ती हैं। कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि चीनी का अधिक सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here