Home Health Immunity बढ़ाने के लिए फायदेमंद है ये Superfood

Immunity बढ़ाने के लिए फायदेमंद है ये Superfood

0
Immunity बढ़ाने के लिए फायदेमंद है ये Superfood

हेल्थः आंवला एक ऐसा फ्रूट है जिसका सेवन बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक करते है। जिसको सुपरफूड भी कहा जाता है। आंवला का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इंफेक्शन के साथ कई सारी बीमारी दूर रहती है। यह फल वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपके बाल और स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद आंवला को बहुत स्वास्थ्यवर्धक मानता है।

डॉक्टर के मुताबिक आंवला में केवल नमकीन छोड़कर सारे रस मौजूद होते हैं। इसलिए इसे नमक के साथ खाना चाहिए। नमक के साथ यह संपूर्ण बन जाता है और इसकी खट्ठास भी बैलेंस हो जाती है। इस तरीके आंवले के सारे फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।

आंवला के अंदर दो प्रमुख गुण बताए हैं। इसे धात्री और रसायनी कहा जाता है। धात्री का मतलब मां की तरह रक्षा करना है और रसायनी का मतलब पोषण देना है। यानी आंवला शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ पोषण देने का काम करता है। आयुर्वेद के सारे ग्रंथ कहते हैं कि आपको आंवला रोजाना खाना चाहिए। इसके लिए 365 आंवला लेकर उन्हें स्वादानुसार नमक के साथ मिलाकर रख दें। इसमें से एक आंवला निकालकर रोज खाएं। इसमें तेल-मिर्च मिलाकर अचार न बनाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here