Home Health Healthy रहने के लिए रात में कितने बजे तक खाना चाहिए खाना? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Healthy रहने के लिए रात में कितने बजे तक खाना चाहिए खाना? जानें एक्सपर्ट्स की राय

0
Healthy रहने के लिए रात में कितने बजे तक खाना चाहिए खाना? जानें एक्सपर्ट्स की राय
सेहत: यह बात सभी अच्छे से जानते हैं कि पोषण से भरपूर खाना खाना हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है। यदि डाइट पोषण से भरपूर होगी तो पेट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है परंतु यह काफी लोग नहीं जानते कि डेली रुटीन में किस तरह का खाना खाना चाहिए और कब खाना खाना शरीर के लिए सही रहेगा। काफी लोग यह नहीं जानते कि किस समय पर खाना खाना चाहिए जिससे सेहत को फायदा मिल पाए। यदि आप सही समय पर खाना खाएंगे तो गट हेल्थ यानी की पेट की सेहत भी अच्छी रहेगी।

दिन में शरीर पचा सकता है भारी खाना

यदि आप दिन के समय भारी खाना खाएंगे तो इससे पाचन तंत्र पर ज्यादा असर नहीं होगा क्योंकि दिन के समय हमारी पाचन शक्ति बहुत ज्यादा मजबूत होती है। शरीर में घड़ी की तरह काम करने वाली एक चीज मौजूद होती है जिसको सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह हमारे शरीर में 24 घंटे का चक्र पूरा करती है। जब रोशनी होती है तो शरीर को पता चल जाता है कि अब जागने, काम और खाने का समय है और जब अंधेरा होता है तो हमारे शरीर को पता चलता है कि अब आराम करने और सोने का समय हो गया है।

रात में सही समय पर खाना जरुरी

वहीं यदि रात के समय आप खाना समय पर नहीं खाएंगे तो यह दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होगा। इससे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है। जब आप रात में देर से खाना खाते हैं तो शरीर को उस समय मजबूरी में भी पाचन का काम करना पड़ता है। देर रात में शरीर ग्रोथ हार्मोन बनाने का काम करता है। इसके कारण पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं जैसे कि अपच, पेट फूलना और पेट में भारीपन जैसी दिक्कतें हो सकती है।

कितने बजे तक करना चाहिए डिनर?

डॉक्टर्स की मानें तो यदि किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ, रोगों से दूर रहना है और पेट की सेहत का ध्यान रखना है तो डिनर जल्दी खा लेना चाहिए। जल्दी डिनर करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो शाम को 6 बजे से 8 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। जल्दी डिनर करने से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम होता है। पेट में अच्छे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके अलावा जल्दी खाना खाने से पाचन तंत्र को खाना पचाने में समय मिल जाता है जो अच्छी सेहत के लिए बहुत जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here