Home Himachal भारी बारिश के चलते 2 NH सहित 126 रोड बंद…

भारी बारिश के चलते 2 NH सहित 126 रोड बंद…

0
भारी बारिश के चलते 2 NH सहित 126 रोड बंद…

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से प्रदेशवासियों को डरा दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर भी लगातार बारिश हो रही है इसके चलते सभी नदी नाले ऊफान पर हैं। कांगड़ा में बीती रात से ही बारिश पड़ रही है। वहीं, पालमपुर में एक बस पर पेड़ गिरा है। प्रदेशभर में लगातार बारिश से लोगों में दहशत का माहोल बना हुआ है।

हिमाचल के कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हो रही हैं। भारी बारिश की वजह से 126 सड़कें बंद हैं, जिनमें 2 नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। किन्नौर में निगुलसरी में लगातार लैंडस्लाइड के चलते हाईवे बंद हो रहा है। इसी तरह सिरमौर में पावंटा-शिलाई एनएच-707 लैंडस्लाइड के चलते बंद है। प्रदेश में शिमला जिले में सबसे अधिक 76 रोड़ बंद हैं। इसी तरह मंडी जिले में 18 मार्ग बारिश और लैंडस्लाइड से बाधित हैं।

मौसम विभाग के शिमला में 15 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 12 घंटे में कांगडा में सबसे अधिक 155.9, धर्मशाला में 150.8, पालमपुर में 143.0, नाहन में 119.8, बिलासपुर के नैना देवी में 78.2, चंबा के जोत में 69.0, कांगड़ा के देहरागोपीपुर में 67.4 और सिरमौर के पांवटा साहिब में 48.0 और मंडी के सलापड़ में 37.6 बरसात हुई है। पालमपुर में पंचरुखी मार्ग पर पुलिया बह गई है और मार्ग बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में सबसे कम पारा 12 डिग्री के करीब लाहौल के कुकुमसैरी में दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से हिमाचल में मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा और एक सप्ताह तक येलो अलर्ट रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here