इसके बाद गाड़ी पहाड़ी से नीचे की ओर लुढ़कने लगी। जब कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क रही थी, उसी दौरान उसमें सवार एक महिला वाहन से बाहर छिटककर बीच ढलान में जा गिरी। वहीं कार नीचे सड़क पर जाकर पलट गई] जिसमें परिवार के अन्य सदस्य फंसे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे जो हादसे के बाद डर और दर्द से जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। समय रहते मदद मिलने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को केवल हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि यहां की सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।View this post on Instagram