ऊना/सुशील पंडित : महादेव के पुरातन भक्त परंपरा के ध्वजवाहक जंगम समुदाय ने जनता से अपील की है कि निक्कू नंगल के इंदिरा नगर में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर और जंगम आश्रम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। महादेव के भक्त इस पुण्य कार्य में सहयोग कर सकते हैं। बिट्टू जंगम, सुनील जंगम और काला जंगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि भगवान शिव के इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का समय बहुत पहले ही बीत चुका था। अब नए सिरे से इस पौराणिक धरोहर को सहेजने के कार्य चल रहे हैं। नंगल डैम का यह मंदिर सतयुग काल से इस इलाके में श्रद्धा का केंद्र रहा है। जंगम समुदाय तन मन धन के साथ इस कार्य में जुटा है लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग के बिना यह पुन्य पूरा नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए महादेव के भक्त 9915258816 और 9991056470 पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं।