Blog

  • मैमोग्राफी व सर्वाइकल जांच शिविर का शुभारंभ

    मैमोग्राफी व सर्वाइकल जांच शिविर का शुभारंभ

    पहले दिन 96 महिलाओं के हुए टेस्ट, डा. संजय मनकोटिया ने की बतौर चीफ गैस्ट शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय मैमोग्राफी एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। महिलाओं में बढ़ रही कैंसर संबंधी बीमारियों को देखते हुए इस शिविर का उद्देश्य समय रहते लोगों को जांच सुविधा उपलब्ध करवाना है। पहले ही दिन शिविर में भारी उत्साह के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शिविर का उदघाटन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. संजय मनकोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि किया। डा. संजय मनकोटिया ने रोटरी क्लबों द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत जरूरी है, विशेषकर महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समय रहते बीमारी की पहचान में भी मददगार साबित होते हैं।

    इस शिविर में जालंधर से पहुंची विशेष मोबाइल मैमोग्राफी वैन के माध्यम से महिलाओं की मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। रोटरी की ओर से लगाए गए तकनीकी दल कॉर्डिनेटर ई. कुलदीप सिंह, रेडियोग्राफर जरनैल सिंह, विक्रम सिंह और लवप्रीत ने जांच प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया। शिविर में पहले दिन 54 मैमोग्राफी तथा 42 सर्वाइकल कैंसर टेस्ट किए गए, कुल मिलाकर 96 जांचें संपन्न हुईं।

    रोटरी क्लब ऊना के प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह तथा रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना की प्रधान अनु वाला ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय की पहल पर 6 से 18 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऐसे कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में रोगों की समय पर पहचान व जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत ऊना में दो दिवसीय शिविर लगाया गया है, जिसमें महिलाओं की ओर से बेहतर भागीदारी देखने को मिल रही है। ठाकुर यशपाल सिंह व अनु बाला ने बताया कि इस शिविर से महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय व पूरी रोटरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना से रंजीत जसवाल, एचएन चीटू, सुरेंद्र ठाकुर, मोनिका सिंह, बलदेव डोगरा, बलदेव चंद, रोटरी क्लब ग्रेटर से अजय कुमार, एमके वर्मा, शशि शर्मा, डीसी चौधरी, अश्वनी ऐरी, हरीश साहनी, अरविंद ठाकुर उपस्थित थे।

  • Punjab News: बस अड्डे पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

    Punjab News: बस अड्डे पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

    नवांशहरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बंगा शहर के बस अड्डे पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोलियां लगने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
    मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि गोलियां चलने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार आई-20 कार से नौजवान उतरे और उसने स्कॉर्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में घायल नौजवानों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान स्कॉर्पियों में 5 नौजवान मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर 15 से 16 गोलियां नौजवानों द्वारा चलाई गई। लोगों के अनुसार घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं घटना में आई-20 कार का बंपर मौके पर गिरा मिला।  
  • Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः देश में त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद भी छुट्टियों का सिलसिला जारी है। दरअसल पंजाब के कर्मचारियों के लिए एक और महत्वपूर्ण सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब में मंगलवार यानी 25 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

    इस दिन राज्य सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहिदी दिवस को श्रद्धा के साथ मना रही है। इसलिए राज्यभर में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, 350वें शहिदी दिवस के मद्देनजर, न सिर्फ पंजाब में बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जो साल के अंत तक जारी रहेंगे।

  • Punjab: पंजाब मंडी बोर्ड का JE टर्मिनेट, SDO को नोटिस जारी

    Punjab: पंजाब मंडी बोर्ड का JE टर्मिनेट, SDO को नोटिस जारी

    मानसा: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने आज कार्रवाई करते हुए जेई को टर्मिनेट कर दिया है। दरअसल, मार्केट कमेटी भीखी के माखा चहलां विशेष संपर्क मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण में खामियां पाई गई। जिसके बाद जेई के खिलाफ सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि खराब क्वालिटी की सड़क निर्माण के कारण पंजाब मंडी बोर्ड के जेई गुरप्रीत सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है।

    इसी के साथ ही उपमंडल अधिकारी SDO चमकौर सिंह को नोटिस जारी किया गया है। वहीं एसडीओ के अधीन आने वाले सभी कार्य तुरंत प्रभाव से वापस लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में उनके द्वारा लगातार सड़क की जांच की जाएगी और इसी तरह से लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, टीम ने चेकिंग के दौरान SDO को कहा कि बर्म के साथ कुछ तो लगा दो, जब हैवी ट्रैफिक निकलेगा, तो सड़क टूट जाएगी।

    इसके बाद टीम ने सड़क के सैंपल लिए। एक वर्ग गज एरिया की पैमाइश कर सड़क को उखाड़कर उसकी लुक निकाली गई। फिर कॉन्ट्रैक्टर से पूछा गया आपने क्या किया है, पीसी डाली है। अधिकारी ने उससे पूछा कि क्या आपको अंदाजा है कि कितना वेट चाहिए?। ठेकेदार ने कहा 4800 ग्राम। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सील कोट डालने के बाद 5250 ग्राम वेट होना चाहिए, जबकि सड़क पर सील कोट बिल्कुल फ्रेश पड़ा था। इसके बाद सैंपल को सील किया गया और अटैच किया गया। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे एक्शन लिया गया।

     

     

  • सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों हेतु साक्षात्कार 21 और 22 को

    सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों हेतु साक्षात्कार 21 और 22 को

    ऊना/सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइज़र के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली और 22 नवम्बर को उप रोज़गार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 163 सेंटीमीटर और वेतन 17,500 से 23,000 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और मूल प्रमाणा पत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

  • टब्बा पंचायत के आंशिक क्षेत्र को नगर निगम ऊना में शामिल करने का प्रस्ताव

    टब्बा पंचायत के आंशिक क्षेत्र को नगर निगम ऊना में शामिल करने का प्रस्ताव

    सरकार ने अधिसूचना जारी की, दो सप्ताह में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने नगर निगम ऊना के विस्तार को लेकर अधिसूचना जारी की है। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 3(3) के अंतर्गत जारी अधिसूचना में पटवार वृत्त भड़ोलियां कला, महाल टब्बा तथा ग्राम पंचायत टब्बा के आंशिक क्षेत्र को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह जानकारी नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रस्तावित क्षेत्र का कुल रकबा 0-40-18 हेक्टेयर है, जिसमें कुल 30 खसरा नंबर शामिल हैं। इनमें खसरा नंबर 2597/80 से 2607/80, 2608/81 से 2616/81 तथा 2617/82 से 2626/82 तक के हिस्से शामिल हैं।

    दो सप्ताह में दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां

    आयुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रस्तावित सम्मिलन से प्रभावित होता है और उसके पास कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वह ई-गजट में अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से दो सप्ताह के भीतर अपनी लिखित आपत्ति उपायुक्त ऊना के माध्यम से प्रधान सचिव (शहरी विकास) को भेज सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त आपत्तियों पर ही राज्य सरकार विचार करेगी। इसके बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति या आक्षेप पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • दिल्ली ब्लास्ट मामले में शू बम के इस्तेमाल की आशंका, मिले अहम सबूत

    दिल्ली ब्लास्ट मामले में शू बम के इस्तेमाल की आशंका, मिले अहम सबूत

    नई दिल्लीः दिल्ली के लाल किले के पास ब्लास्ट के मामले में लगातार खुलासे हो रहे है। दरअसल, इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे ही हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर मोहम्मद ने इस हमले को एक शू बम (जूता बम) की तरह अंजाम देने की कोशिश की हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को विस्फोट वाली कार से एक जूता मिला है।

    इसकी जांच में अमोनियम नाइट्रेट और TATP के ट्रेस मिले हैं। एजेंसियों के पुख्ता सूत्रों ने बताया कि धमाके वाली जगह पर खड़ी उसकी I20 कार के राइट फ्रंट टायर और ड्राइविंग सीट के नीचे से एक जूता मिला है। यह जूता जांच का अहम हिस्सा बन गया है क्योंकि इसमें धातु जैसे पदार्थ के निशान मिले हैं जो धमाके से जुड़े हो सकते हैं।

    एजेंसियां इसे शुरुआती सुराग मान रही हैं और इस एंगल से भी जांच कर रही हैं। TATP एक बेहद खतरनाक और सेंसेटिव विस्फोटक माना जाता है, जिसे आतंकी अक्सर इस्तेमाल करते हैं। यह मामूली झटके, रगड़ या थोड़ी सी गर्मी से भी फट सकता है। इसी वजह से इसे आतंकी दुनिया में “Mother of Satan” यानी ‘शैतान की मां’ कहा जाता है।

    10 नवंबर को दिल्ली धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 24 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इधर, NIA ने रविवार को बताया कि कार चला रहा डा. उमर उल नबी एक आत्मघाती हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) था। यह पहली बार है, जब किसी सुरक्षा एजेंसी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि की है। इससे यह तय हो गया है कि ब्लास्ट सुसाइड अटैक ही था।

  • Punjab News: SD College के बाहर पुलिस का एक्शन, कई वाहनों के काटे चालान, नाका देख भागे हुल्लड़बाज, देखें वीडियो

    Punjab News: SD College के बाहर पुलिस का एक्शन, कई वाहनों के काटे चालान, नाका देख भागे हुल्लड़बाज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के वुमन एसडी कॉलेज के बाहर मोटरसाइकिल पर गेड़ी मारने और शोर-शराबा करके हुल्लबाजों के खिलाफ आज पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई। दरअसल, यह कार्रवाई एसपी डी.के. चौधरी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसपी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने हाईटेक नाका लगा कर बुलेट मोटरसाइकिल की आवाज तेज करके बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी डीके चौधरी ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शरारती और हुल्लड़बाज़ कॉलेज के बाहर मोटरसाइकिल पर घूमकर बच्चों को परेशान करते हैं, इसलिए यह हाईटेक नाका लगाया गया। उन्होंने कहा कि हुल्लबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी भी युवा को वार्निंग नहीं दी जा रही। बुलेट के पटाखे बजाने वालों के सिलेंसर उतारे जा रहे है और उनका 5 हजार तक चालान काटा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पहले कई बार युवाओं को वार्निंग दी जा चुकी है, लेकिन अब हुल्लबाजों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सुबह शाम किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में आज कई बुलेट के सिलेंसर उतारे गए है। वहीं कुछ कार की नंबर प्लेट पुरानी होने के कारण उन्हें उतारा भी गया। उन्होंने कहा कि बुलेट पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ सभी थानों में मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में जिन वाहनों के सिलेंसर उतारे गए है, जल्द उन्हें इकट्ठा करके नष्ट किया जाएगा।

  • स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट-2025 बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर संपन्न

    स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट-2025 बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर संपन्न

    शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने गत सायं तीन दिवसीय चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के जोश, प्रतिभा, आत्मविश्वास और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों के सपनों, साहस और सकारात्मक सोच का उत्सव रहा।

    उन्होंने कहा कि हर बच्चा, चाहे उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो समान अवसर और सम्मान का अधिकारी है। प्रदेश सरकार बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। राज्य के सभी चाइल्ड केयर संस्थानों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास तथा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के व्यापक अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि बच्चे आत्मनिर्भर व सक्षम बने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम हो सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच स्पष्ट है कि हर बच्चा आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को साकार करने का साहस रखे। बच्चों के लिए नए अवसर, नई दिशाएं और नई संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, स्वास्थ्य देखभाल, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।

    इस अवसर पर नगर निगम शिमला की उप-महापौर उमा कौशल, निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ पंकज ललित, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Punjab News: सॉफ्ट हॉकी की औपचारिक शुरुआत में राधिका चुग बनीं अध्यक्ष, देखें वीडियो

    Punjab News: सॉफ्ट हॉकी की औपचारिक शुरुआत में राधिका चुग बनीं अध्यक्ष, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में सॉफ्ट हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अमेरिच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राधिका चुग को पंजाब की राज्य अध्यक्ष घोषित किया है। राधिका चुग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने इस पद की ज़िम्मेदारी संभालते हुए बताया कि सॉफ्ट हॉकी के रूप में पंजाब के लिए एक नई खेल यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि यह खेल छोटी जगह में खेला जाता है और इसमें छोटी टीमें शामिल होती हैं, जिससे बच्चे खासकर कम उम्र के आसानी से इससे जुड़ सकेंगे।

    राधिका चुग ने बताया कि लड़के और लड़कियां दोनों ही इस खेल में भाग ले सकते हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि पंजाब के हर ज़िले में सॉफ्ट हॉकी की टीम तैयार की जा सके। इसके लिए विभिन्न स्कूलों में से काबिल विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें तैयार किया जाएगा ताकि वे आगे जाकर मुख्य हॉकी में भी अपना नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रमेश सिंह ने भी खेल के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह खेल 20 बाई 40 फुट के ग्राउंड में खेला जाता है।

    खेल में उपयोग होने वाली गेंद छोटी होती है और हॉकी स्टिक सामान्य हॉकी जैसी ही होती है। हालांकि, इसमें हिट करने की मनाही है और खिलाड़ियों को सिर्फ ड्राइव और पासिंग के जरिए ही गेम चलानी होती है। रमेश सिंह ने कहा कि क्रिकेट के बढ़ते रुझान के कारण हॉकी पीछे रह गई थी, इसलिए बच्चों में हॉकी के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए यह नई सॉफ्ट हाकी लीग शुरू की गई है। इसमें 7 साल की उम्र से बच्चे शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य के हॉकी खिलाड़ियों की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।