Home Himachal व्यक्ति से 35 लाख रूपए की हुई ठगी

व्यक्ति से 35 लाख रूपए की हुई ठगी

0
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल में 420 के मामलों में बढ़ौतरी जारी है। अब हरोली तहसील के कुठारवीत गांव के एक व्यक्ति से 35 लाख रूपए की ठगी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोम लाल पुत्र दलीप चंद ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि पांच लोगों ने उसके जीवन की जमा पूंजि को धोखे से छीन लिया है। सोमलाल ने पुलिस को दी शिकायत में जिन लोगों पर ये आरोप लगाए हैं। उनमें सोनी राम पुत्र दलीप चन्द, सोनी राम की पत्नी उषा रानी, उसके पुत्र सुखविंदर सिंह और पुत्र वधु खुशी व राजेश कुमार के नाम शामिल हैं। हरोली पुलिस ने इन पांच आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 506 और 120-बी के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here