Blog

  • पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात! घर छोड़कर भागे 55 हजार लोग, लाखों कर्फ्यू में फंसे

    पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात! घर छोड़कर भागे 55 हजार लोग, लाखों कर्फ्यू में फंसे

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना का आतंक के खिलाफ अभियान में अपने ही लोगों को टॉर्चर करने का लंबा इतिहास रहा है। पाकिस्तान की सेना फिर से वही कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें हजारों लोगों को अपने घर से विस्थापित होना पड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है, जिसके चलते करीब 55,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार यह ऑपरेशन विशेष रूप से लोई मामुंड और वार मामुंड तहसीलों में चल रहा है, जो लंबे समय से TTP का गढ़ माने जाते रहे हैं। पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में शांति वार्ता चल रही थी, लेकिन तालिबान कमांडरों के साथ बातचीत नाकाम होने के बाद “ऑपरेशन सरबाकफ” फिर से शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने 27 इलाकों में 12 से 72 घंटे तक कर्फ्यू लगाया है, जिससे स्थानीय जनता की परेशानी और बढ़ गई है।

    स्थानीय लोगों और राजनेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई सीधे उनके जीवन को प्रभावित कर रही है। अवामी नेशनल पार्टी के सांसद निसार बाज ने खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में बताया कि कर्फ्यू के कारण लगभग 4 लाख लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने विस्थापित लोगों की मदद के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। बहुत से परिवारों को टेंट या सार्वजनिक इमारतों में रात बितानी पड़ रही है, जबकि परिवहन की कमी ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

    सरकारी अधिकारियों का दावा है कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाकर भोजन और आश्रय मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार मुबारक खान जैब ने बताया कि कुछ स्कूलों को अस्थायी शरणस्थल के रूप में तैयार किया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के जिला प्रशासन ने खार तहसील में 107 शैक्षणिक संस्थानों को राहत शिविरों के रूप में चिन्हित किया है ताकि विस्थापितों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    यह अभियान 29 जुलाई को शुरू हुआ था, लेकिन अगले ही दिन जनजातीय जिरगा समुदाय की मध्यस्थता के कारण शांति वार्ता के लिए इसे रोक दिया गया था। इन वार्ताओं का मकसद था आतंकियों को अफगानिस्तान भेजना और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करना। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद भी शुक्रवार को इस प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बाद सेना ने पुनः सख्त कदम उठाते हुए ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया।

    इस अभियान के चलते स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं, जिससे वहां के सामाजिक और आर्थिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है। कर्फ्यू और सैन्य कार्रवाई ने जनजीवन ठप्प कर दिया है और लोगों को अपने रोजमर्रा के काम-काज से दूर रखा है। विस्थापितों को प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराना सरकार के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

  • Punjab News: नहर के पास व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर के पास व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चिंतपुरनी रोड आदमवाल नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए गांव कोटला गौंसपुर के सरपंच ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि नहर के पास एक व्यक्ति गिरा पड़ा मिला है।

    जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वह व्यक्ति मृत पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना उन्होंने थाना सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर थाना सदर के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें आदमवाल नहर के पास व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, 100 से अधिक मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, 100 से अधिक मामले दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए युद्ध नशा विरोध मुहिम के अंतर्गत गढ़शंकर के गांव बस्ती सैसीयां में तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाकर धवस्त किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सरकारी अधिकारी ने बताया कि पंचायत द्वारा अवैध कब्जे को लेकर केस लगाया गया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर 5 माह में फैसला पंचायत के हक में आया था।

    इस दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैरकानूनी मकानों पर बीडीपीओ, माल विभाग और पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में यह कारर्वाई की गई है। इस मौके पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि युद्ध नशा विरोधी मुहिम के तहत नशा तस्करों द्वारा बनाए गए मकानों को विभिन्न विभागों के सहयोग से ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तस्कर द्वारा अवैध तरीके से 13 मरले जगह पर कब्जा किया हुआ था।

    जिसके बाद बीडीपीओ की ओर से जारी पत्र में पुलिस सुरक्षा मुहैय्या की मांग की थी। ऐसे में आज भारी पुलिस फोर्स के साथ बस्ती सैंसीया में पहुंचे है। जहां तस्कर के घर को सांझी मुहिम के तहत धवस्त किया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त परिवार में 9 सदस्य शामिल है। आरोपी के खिलाफ 100 से अधिक पर्चे दर्ज है। आरोपियों ने ड्रग मनी से अवैध इमारत को तैयार किया था। पुलिस अधिकारी ने कहाकि किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: 3 माह बाद घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 माह बाद घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने 3 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर से सोने, चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने और नगदी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि सिटी-2 के अधिकारी सरबजीत सिंह की अगुवाई में मुख्य अधिकारी थाना सिविल लाइन बठिंडा द्वारा उक्त मुकदमे में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

    दिनांक 3 मई को चरणजीत कौर पत्नी गमदूर सिंह निवासी मकान नं. 183ए/1 शांत नगर बठिंडा ने अपना बयान दर्ज करवाया कि उसके 2 बच्चे विदेश में और एक बच्चा दिल्ली में रहता है। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता सहित शांत नगर में रहती है। वह सुबह ही रामपुरा स्कूल चली जाती है और बाद में उनके माता-पिता की देखभाल नौकर करते हैं। दिसंबर में विवाह समारोह के दौरान उसने अपने सोने के गहने बैंक लॉकर से निकालकर अपने घर की अलमारी में रखे थे, लेकिन बाद में व्यस्त होने के कारण वापिस लॉकर में जमा नहीं करवा सकी।

    दिनांक 9 अप्रैल को उनके घर आखिरी बार रतनी पत्नी विनोद माहतो, निवासी दरभंगा आई और बिना बताए चली गई। बाद में घर की जांच करने पर अलमारी में रखे 4 सोने के कड़े, 3 सोने के सेट, 3 जोड़ी कान की बालियां, 3 सोने की चेन और अन्य सोने के गहने गायब थे। जिन्हें ट्रेस करते हुए आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने भी शामिल हैं।

  • Online Game से हारा 35 हजार, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

    Online Game से हारा 35 हजार, 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

    शिवपुरीः गवालियर में ऑनलाइन गेम की लत ने एक और मासूम जिंदगी को निगल लिया। दरअसल, शिवपुरी जिले के हतेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग छात्र विकेश रावत ने बुधवार को ग्वालियर के डबरा देहात क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, विकेश किसान उदयभान रावत का बेटा था और हाल ही में वह ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 35 हजार रुपये हार गया था।

    इस घटना से मानसिक रूप से टूटे विकेश ने मंगलवार शाम घर से बिना बताए बाहर कदम रखा और फिर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्वालियर-भोपाल रेल ट्रैक पर डबरा देहात इलाके में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विकेश ने ट्रेन आते देख अचानक पटरी पर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जांच में सामने आया कि विकेश लंबे समय से ऑनलाइन गेम्स में समय बिता रहा था और हाल ही में गेम के दौरान उसने बड़ी रकम गंवा दी थी। इस आर्थिक नुकसान और मानसिक दबाव ने उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना फिर एक बार यह सवाल खड़ा करती है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत किस तरह युवाओं और किशोरों को विनाश की ओर धकेल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियंत्रण और मार्गदर्शन बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सके।

  • ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे 14 अगस्त की शाम ऊना पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। विधानसभा कार्यालय शिमला से प्राप्त प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, श्री पठानिया 14 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे शिमला से ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे।

    वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे श्री पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेने के उपरांत जिलावासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में पुलिस व होमगार्ड के साथ एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी परेड में भाग लेंगे। इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

    जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां होंगी आकर्षण

    समारोह में आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक संदेशों पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन अभियान, कृषि एवं बागवानी विभाग और डीआरडीए की योजनाएं शामिल होंगी। विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और नाट्य दल रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो प्रदेश की संस्कृति और विविधता को दर्शाएंगी।

    कर्मवीरों का होगा सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल

    उपायुक्त ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह भी भाग लेंगे। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।

  • Punjab News: 2 गांवों के सरपंचों समेत 19 पर FIR दर्ज

    Punjab News: 2 गांवों के सरपंचों समेत 19 पर FIR दर्ज

    लुधियानाः रायकोट के गांव बुर्ज हकीमा में रूड़ी विवाद को लेकर आज पुलिस ने 2 गांवों के सरपंचों समेत 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सरपंच कुलदीप सिंह उर्फ कदू निवासी गांव जोहला, परगट सिंह निवासी सीओआनी, जगदीप सिंह जग्गी सरबजीत सिंह सरपंच रछपाल सिंह बलदेव सिंह अमृतपाल सिंह, चूहड सिंह बलवीर सिंह निवासी गांब बुर्ज हकीमा और 10 अज्ञात के रूप में हुई है। पीड़ित भगवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को रात करीब 8:45 बजे वह अपनी पत्नी के साथ रायकोट से गांव बुर्ज हकीमा जा रहे थे। उनके घर के बाहर दो स्कॉर्पियो गाड़ियों ने उनकी कार को रोक लिया।

    गाड़ियों से राइफल धारी कुलदीप सिंह, परगट सिंह और 8-10 अन्य लोग उतरे। कुलदीप सिंह ने रूड़ी का मामला पूछा।मामले की जानकारी देते हुए भगवंत सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है और वह इस मामले को लेकर बाद में बात करेंगे। जगदीप सिंह ने रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकी दी कि रूड़ी तुरंत उठानी होगी। कुलदीप सिंह ने दंपती को कार में ही रहने को कहा और गोली मारने की धमकी दी। दंपती किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागे।

    पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित घटना सबंधी एसएसपी को शिकायत दर्ज कार्रवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक महीने तक जांच करने के बाद अब जाकर आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2) 351(2) 190 191(3) बीएनएस और 25 27 54 59 असला एक्ट के तहत थाना सदर रायकोट में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी का कहना हैकि सभी आरोपी फरार चल रहे है, जबकि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • प्राकृतिक खेती के किसानों के लिए ऊना में विशेष कार्यक्रम, 14 अगस्त को वितरित होगा गेहूं का एमएसपी

    प्राकृतिक खेती के किसानों के लिए ऊना में विशेष कार्यक्रम, 14 अगस्त को वितरित होगा गेहूं का एमएसपी

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती में संलग्न ऊना जिले के किसानों के लिए 14 अगस्त को कृषि विभाग के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में होने वाले इस  कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों को प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान राशि का वितरण किया जाएगा।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और किसानों को एमएसपी की राशि वितरित करेंगे। यह जानकारी आत्मा परियोजना के निदेशक वीरेंद्र बग्गा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना है।

    यह कार्यक्रम 14 अगस्त को  प्रातः 11:00 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार, ऊना में होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्राकृतिक खेती को स्वरोजगार का साधन बनाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने जैसे निर्णयों का सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है।

    सरकार ने प्राकृतिक गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो और मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलो एमएसपी निर्धारित किया है, साथ ही किसानों को 2 रुपये प्रति किलो तक का परिवहन भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है।

  • अब Ukraine के राष्ट्रपति हुए ट्रंप से परेशान, PM Modi को कॉल कर कही ये बात

    अब Ukraine के राष्ट्रपति हुए ट्रंप से परेशान, PM Modi को कॉल कर कही ये बात

    नई दिल्ली: भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय कूटनीति व्यस्त चल रही है। दुनिया पर टैरिफ लादने के लिए ट्रंप की मनमानी मुहिम इस समय टैरिफ का युक्रेन युद्ध के साथ कनेक्शन भारत पर इसका असर ऐसे कई पहलू होते हैं जिससे न सिर्फ भारत को 2-4 होना पड़ रहा है बल्कि कई मामलों में भारत को कुछ देश उम्मीद भरी निगाहों से भी देख रहे हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की केे द्वारा पीएम मोदी को फोन करना इन सभी नेताओं की इस रणनीति का ही हिस्सा है। इन नेताओं की कॉल्स की टाइमिंग और संदर्भ जरुरी है क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीतियों और रुस-यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक मुद्दों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनिश्चितता पैदा की है। 7 अगस्त को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने पीएम मोदी को फोन किया। 8 अगस्त को रुसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की बात हुई है। फिर 12 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी को फोन किया। गौरतलब है कि 15 अगस्त को ही यूक्रेन के भविष्य को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में मीटिंग होनी है।

    ब्राजील पर भी अमेरिका ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ

    भारत और ब्राजील दोनों ही ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य हैं। भारत की तरह ब्राजील पर भी अमेरिका ने 50% टैरिफ लगाया है। भारत और ब्राजील दोनों ही ट्रंप की एकतरफा नीतियों का जवाब देने के लिए BRICS एकजुटता पर विचार कर रहे हैं। ब्राजील को उम्मीद है कि भारत की कूटनीतिक ताकत और ग्लोबल साउथ में उसकी स्थिति ब्रिक्स के जरिए टैरिफ युद्ध को संतुलित करने में मदद करेगी। लूला और बाकी ब्रिक्स नेता ट्रंप के आर्थिक दबाव का मुकाबला करने के लिए भारत की रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाना चाहते हैं। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी होने के नाते भारत ट्रंप की नीतियों को प्रभावित करने की क्षमता भी रखते हैं। मोदी के पास एक बैलेंसिंग एक्ट की छवि है। टैरिफ से प्रभावित राष्ट्रध्यक्ष चाहते हैं कि भारत अपने केस की पैरवी करते समय भी उनका ध्यान रखें।

    पीएम मोदी ने किया जेलेंस्की को कॉल

    पीएम मोदी ने रुस और यूक्रेन की जंग को हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाने पर जोर दिया है। ऐसे में भारत के रुस के साथ अच्छे संबंध है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रुस के राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका के अलास्का में मीटिंग भी कर रहे हैं। इस मीटिंग में अभी यूक्रेन की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हुई है कि इस बीच पीएम मोदी को जेलेंस्की का कॉल आया है। यूक्रेन चाहता है कि कोई भी समझौता उसकी भागीदारी के बिना न किया जाए और कम से कम उसके हितों का ध्यान रखा जाए जबकि ट्रंप और पुतिन की बीच सीधे डील की आशंका है। जेलेंस्की को यह भी डर सता रहा है कि ट्रंप यूक्रेन के हितों को नजरअंदाज करके रुस के साथ सौदा कर सकते हैं। उनकी उम्मीद है कि पीएम मोदी जिनका रुस और पश्चिम दोनों के साथ संबंध एक जैसा है। युद्धविराम वार्ता में यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने में मध्यस्थता कर सकते हैं या समर्थन दे सकते हैं। जेलेंस्की यही चाहते हैं कि मोदी उनकी चिंताओं को वैश्विक मंच पर रखें ताकि यूक्रेन के हितों की अनदेखी न हो।

    पीएम ने एक्स पर दी जानकारी

    जेलेंस्की के साथ फोन पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि – राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे बहुत खुशी हुई, मैंने संघर्ष के जल्द और शांतिपूर्ण समाधान की जरुरत पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत भी करवाया है। भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संंबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरुरी है कि भारत हमारे शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और इस रुख से सहमत भी है कि यूक्रेन से संबंधित हर मामले का फैसला यूक्रेन की भागीदारी के साथ होना चाहिए। अन्य तरीकों से परिणाम नहीं मिलेंगे। जेलेंस्की ने भारत से भी यह अपील की है कि वह रुस से कच्चे तेल के आयात को सीमित करे ताकि रुस की जंग लड़ने की क्षमता को सीमित किया जा पाए।

    क्या बोलती है ट्रंप की नीति

    ट्रंप की आक्रामक और कभी-कभी अपरंपरागत विदेश नीति के कारण कई देश अपने हित साधने के लिए मोदी को फोन भी कर रहे हैं। भारत की वैश्विक विश्वसनीयता और संवाद की भूमिका उसे ऐसे समय में डीलब्रेकिंग मोड में ले जाती है। यही कारण है कि लूला, जेलेंस्की और बाकी नेता लगातार पीएम मोदी के साथ संपर्क कर रहे हैं।
  • केदारनाथ यात्रा स्थगित, जाने की जिद पर अड़े श्रद्धालु, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    केदारनाथ यात्रा स्थगित, जाने की जिद पर अड़े श्रद्धालु, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। दरअसल, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु आगे जाना चाहते थे, लेकिन भारी बारिश की चेतावनी के चलते 3 दिन के लिए यात्रा रोकी गई है। जब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर एकत्रित हुए यात्रियों को रोकना चाहा तो यात्रियों ने बैरियर तोड़ दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिस पर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। बता दें कि केदारनाथ धाम जाने के लिए बड़ी संख्या यात्री सीतापुर, सोनप्रयाग पहुंचे हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    जिसे देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ की यात्रा 14 अगस्त तक के लिए स्थगित की गई है। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम के अलावा तमाम ट्रेकिंग रूट पर भी रोक लगी हुई है। रुद्रप्रयाग डीएम प्रतीक जैन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई है। बीती 12 अगस्त से अस्थायी रूप से यात्रा बंद है, जो 14 अगस्त को बंद रहेगा। आगे का फैसला मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर निर्भर करेगा। फिलहाल, मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश भर में भारी बारिश की आशंका जताई है।

    डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ हाईवे के डेंजर जोन में 24×7 मशीनें तैनात हैं। इसके अलावा टीमें भी अलर्ट मोड पर है। जो सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल उसे सुचारू करने का काम करेगी। इसके अलावा मंदाकिनी और अलकनंदा नदी के जल स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी है। साथ ही तमाम सहायक नदी नालों पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा जा रहा है। सोनप्रयाग में यात्रियों के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस हमलवार हो गई है।

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल का कहना है कि धामी सरकार को व्यवस्थाओं को ठीक करने की बजाय मेहमानों को लाठीचार्ज कर चोट पहुंचाई जा रही है। बेहतर होता पहले ही यात्रियों को बता दिया जाता कि वो केदार बाबा के द्वार तक नहीं जा सकते। सुजाता पॉल ने कहा कि यात्रियों का सम्मान करें और उनकी जीवन की सुरक्षा सरकार करें, लेकिन लाठीचार्ज कर उन्हें आघात पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोटों की राजनीति कर रही है. जबकि, इसकी जगह व्यवस्थाएं बनानी चाहिए थी। इस लाठीचार्ज के लिए सरकार जिम्मेदार है।