Blog

  • Punjab News: लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी किनारे बैठने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी, नदी किनारे बैठने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कई जिलों में नदिया उफान पर है। राज्य में कई गांवों में बाढ़ के हालात बढ़ गए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा किया जा रहा है। दरअसल, 3 दिनों से हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश में लोग अपने घर छोड़कर नदी किनारे बैठने को मजबूर हैं।

    तरनतारन के कस्बे साबरा में 3 दिनों से बारिश हो रही है और नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंड इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग अपने घर छोड़कर नदी किनारे बैठने को मजबूर हैं। दूसरी और बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। जिससे 8 जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

    बता दें कि हुसैनीवाला बैराज से 1,40,000 क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। अगर पाकिस्तान इस पानी को आगे जाने से रोकता है तो इसके वापस आने का खतरा है जिससे बाढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है। ब्यास भी डेंजर मार्क तक पहुंच गई है, जिसमें 100,161 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सुल्तानपुर लोधी के 25 गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

  • Punjab News: तीसरे दिन बारिश का कहर, घर की छत गिरने से 3 सदस्य घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तीसरे दिन बारिश का कहर, घर की छत गिरने से 3 सदस्य घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बन गए है। कई गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन द्वारा भी लोगों से बारिश को लेकर लगातार अपील की जा रही है। वहीं देर रात से लगातार हो रही बारिश ने अजनाला के गांव सरां में एक गरीब परिवार को बड़े हादसे का शिकार बना दिया। आज सुबह करीब 5 बजे परिवार के घर की कमजोर छत अचानक गिर गई। इस हादसे में घर के तीन सदस्य घायल हो गए जबकि किसी की जान नहीं गई।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅਜਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਡਿੱਗੀ

    हादसे की जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य उस समय घर में कारपेट पर सो रहे थे कि अचानक छत उन पर गिर गई। इससे पति, पत्नी और एक बच्चा मलबे के नीचे दब गए। गांव वालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद तीनों ही घर वापस आ गए हैं और अब खतरे से बाहर हैं। परिवार का कहना है कि छत काफी समय से कमजोर थी और गरीबी के कारण वे इसकी मुरम्मत नहीं करवा सके।

    उन्होंने छत पर सिर्फ अस्थायी तौर पर तिरपाल लगा रखा था, लेकिन लगातार बारिश के कारण छत पूरी तरह ढह गई। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। गांव वालों का कहना है कि अगर समय रहते लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। उन्होंने सरकार से ऐसे गरीब परिवारों के लिए आवासीय सहायता योजनाओं के तहत मदद की मांग भी की है।

  • Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, धुस्सी बांध टूटने से करवाए खाली गांव, घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, धुस्सी बांध टूटने से करवाए खाली गांव, घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब में लगातार तीसरे दिन बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं प्रशासन द्वारा कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूबे में दरिया उफान पर हैं। बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਦੀਨਾਨਗਰ ‘ਚ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੇ ਹਾਲਾਤ, ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਚੜ੍ਹਾਈ ‘ਤੇ

    जिससे आठ जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं। वहीं दीनानगर क्षेत्र में धुस्सी बांध के टूटने की खबर है। बताया जा रहा है कि गांव काहना के पास स्थित धुस्सी बांध में अचानक दरार आ गई। जानकारी के अनुसार, बांध में करीब 15 फुट चौड़ी दरार पड़ गई, जिससे तेज़ी से पानी आसपास के निचले इलाकों की ओर फैलने लगा।

    दरार पड़ते ही गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते कई खेतों और घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। प्रभावित गांवों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए प्रभावित गांवों में अनाउंसमेंट करवाते हुए लोगों से सुरक्षित और ऊंचे इलाकों में शिफ्ट होने की अपील की है।

    साथ ही, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों को भी मौके पर भेजा गया है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की स्थिति लंबे समय से खराब थी, लेकिन इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है।

  • Punjab News: 3 दिन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    Punjab News: 3 दिन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार तीसरे दिन बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से पंजाब भर के कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं प्रशासन द्वारा स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जालंधर में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने 26 अगस्त यानी आज के दिन स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं होशियारपुर में 26 और 27 को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते जिले की डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर दीपशिखा शर्मा की तरफ से जिला फिरोजपुर में सतलुज दरिया के साथ लगते गांव के 20 सरकारी स्कूलों में 3 दिनों के लिए 28 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा कर दी है, जिसके चलते ये स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    वहीं सतलुज दरिया में पानी का बहाव तेज होने से गांव टेंडी वाला और गांव हबीबके के बांधों के टूटने का डर बना हुआ है। दरिया के साथ लगते गांवों के लोगों ने बताया कि अगर आज रात पीछे से पानी और पानी छोड़ा जाता है तो हबीबके बांध को भी नुकसान हो सकता है, जिससे आसपास लगते करीब 20-22 गांव पानी की चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने बताया कि गांव हबीबके और टेंडी वाला इस समय खतरे पर हैं।

    इन बांधों को बचाने और मजबूत करने के लिए काम चल रहा था। लेकिन लगातार 2 दिन से हो रही तेज बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ है। दरिया के साथ लगते गांवों के लोगों ने बताया कि इस एरिया के गुरुघरों में अनाउंसमेंट करके लोगों को ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है जबकि दूसरी और इन गांवों के लोग अपने ही घरों में डटे हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार हरि के हेड से हर घंटे के बाद 4000 से 5000 क्यूसेक पानी हुसैनीवाला की ओर छोड़ा जा रहा है और आज रात अगर पीछे से और भी पानी छोड़ा जाता है तो फिरोजपुर दरिया के साथ लगते कई गांव पानी की चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने बताया कि आज की रात उनके लिए चिंता से भरी हुई रात है। दूसरी ओर फिरोजपुर प्रशासन का दावा है कि उनकी ओर से लोगों को सुरक्षित निकालने और पानी को रोकने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों ने कहा कि फिरोजपुर शहर को बाढ़ से बचने के लिए हबीबके बांध महत्वपूर्ण माना जाता है।

  • बाजार खुलते ही Sensex-Nifty आई भारी गिरावट, बिखरे ये 10 शेयर

    बाजार खुलते ही Sensex-Nifty आई भारी गिरावट, बिखरे ये 10 शेयर

    नई दिल्लीः शेयर बाजार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स्ट्रा टैरिफ का असर साफ देखने को मिला है, जो आज से लागू होने वाला है। बता दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और रूसी तेल की खरीद पर एक्स्ट्रा 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो आज 27 अगस्त से प्रभावी होने वाला है। ऐसे में भारत पर कुल मिलाकर अब 50 फीसदी टैरिफ हो जाएगा। इसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और BSE Sensex जहां 570 अंकों से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं NSE Nifty 170 अंक तक टूट गया।

    शेयर मार्केट में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,635.91 की तुलना में बुरी तरह फिसलते हुए 81,377.39 पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट और बढ़ गई और महज 10 मिनट के कारोबार के बाद ही Sensex गिरकर 81,063.26 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स के जैसा ही असर Nifty इंडेक्स पर भी देखने को मिला और एनएसई का ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 24,967.75 के मुकाबले टूटकर 24,899.50 पर ओपन होने के बाद अचानत 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 24,763 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

    Trump Tariff से सहमे बाजार में अचानक आई तेज गिरावट के बीच कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटकर कारोबार करते हुए नजर आए। इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Sunpharma Share 2.56%, Adani Ports Share 1.80%, Tata Steel Share 1.60% और Tata Motors Share 1.10% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। मिडकैप कैटेगरी में शामिल PEL Share 2.82%, Emcure Share 2.65%, Bharat Forge Share 2.54%, Mazgaon Dock Share 2.48% फिसलकर कारोबार कर रहा था। स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा KITEX Share 4.99% फिसला, तो वहीं Praveg Share 4.80% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

  • आज का राशिफल, 26 अगस्त 2025

    आज का राशिफल, 26 अगस्त 2025

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। आज के सितारे मेष राशि वालों का दिन अच्छा व्यतीत होने के संकेत दे रहे हैं। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

    मेष राशि :मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगें। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा । आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आप कुछ समय बड़ों के साथ बितायेंगें , जिससे आप दुनियादारी की चीजों को बेहतर समझ पायेंगें।

    वृषभ राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा । आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी । इस राशि के विदेश जाने की इच्छा रख रहे व्यक्तियों को अच्छा मौका मिल सकता है, आपकी फैमली आपको पूरा सपोर्ट करेगी । आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें, इसलिए बेहतर होगा आप अपने सामान की लिस्ट पहले से बना लें, जिससे आप व्यर्थ की चीजों को उठाकर न ले आयें। आज आप डिनर के लिए दोस्त के घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।

    मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगें, जिससे आपके काम की तारीफ होगी । आज आप थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज शाम को आप माता जी से भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी । आज आप अपने अन्दर के डर को किनारे रख रखकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे जिसके आपको अच्छे परिणाम मिलेगें।

    कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की मदद से आपके सरकारी कार्य बनेंगें । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके नए व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनेगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होंगें। आज आपके ऑफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा, इसलिए आप भी अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखकर ही बात करें। आज आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा ।

    सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार कर सकतें हैं। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। इस राशि के जो छात्र घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है | आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, आपके किसी काम से बॉस आपसे खुश रहेंगें। आज आपके कॉलेज का मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके द्वारा किये गए निवेश में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें आपके लिए अच्छा रहेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, जिससे आपको धन संचय करने में आसानी रहे। आज आपको किसी व्यक्ति से जीवन का अहम् सबक सीखने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में आपसी ताल – मेल बना रहेगा | आज आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में आपके लिए नए रास्ते खुलेंगें, जिनका लाभ लेकर आप अपनी मंजिल तक पहुँच सकतें हैं। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगें। आज पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा और अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपको अपनी परवरिश पर गर्व होगा।

    धनु राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगें, तो इससे आपके काम जल्दी निपट जायेंगें। आज आप किसी काम को करने में सफल रहेंगें, जिससे आपको तारीफ मिलेगी। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल में रखें और बेवजह की चीजों में उलझने से बचें। आज अचानक किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, इसलिए आप जरुरी डॉक्यूमेंट साथ ही रखें।

    मकर राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप दिन भर का शेड्यूल तैयार कर लें। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी वरिष्ठ के माध्यम से आपको मान – सम्मान मिलेगा। आज आप प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना पसंद करेंगें, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा।

    कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको संतान से खुशखबरी प्राप्त होगी, ये उनके करियर को लेकर भी हो सकती है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

    मीन राशि :आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज व्यापारिक से दृष्टि आपका दिन अच्छा है, आज आप बड़ा धन लाभ कमायेंगें। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे, तो सब ठीक होगा। आज आप शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, इसलिए आप अपने रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करें।

  • Jalandhar News: कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Jalandhar News: कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जालंधर में भी जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद जालंधर में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं।

    जारी आदेशों के अनुसार डीसी ने कहा है कि पूरे पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और आने वाले समय में भी भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह ध्यान में आया है कि भारी बारिश के कारण कई स्कूलों तक जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है, जिससे स्कूलों में तैनात स्टाफ और बच्चों का स्कूल आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों में दिनांक 26.8.2025 को छुट्टी की घोषणा का ऐलान किया जा रहा है। इन आदेशों को जिला जालंधर में पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा/एलिमेंट्री शिक्षा) को जिम्मेदार बनाया जाता है।

    बता दें कि इससे पहले होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का व पठानकोट जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था, लेकिन देर रात अब जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते कल यानि 26 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

    बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन को आशंका है कि भारी बारिश के चलते जलभराव और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीसी ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छुट्टी की घोषणा की है।

  • पंजाब के इस ज़िले से छोड़ा गया 1.84 लाख क्यूसेक पानी, बाढ़ का खतरा बड़ा

    पंजाब के इस ज़िले से छोड़ा गया 1.84 लाख क्यूसेक पानी, बाढ़ का खतरा बड़ा

    फ़िरोज़पुर: हरिके हेड से हुसैनीवाला की ओर लगभग 1 लाख 84 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा दिया गया है, जिसके चलते नदी किनारे बसे गाँवों में हालात बिगड़ने लगे हैं। गुरुद्वारा साहिबों की ओर से लगातार एलान कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे निचले क्षेत्रों को खाली कर सुरक्षित ऊँचे स्थानों की ओर चले जाएँ और अपने जरूरी कागज़ात, कीमती सामान तथा पशुओं को भी साथ ले जाएँ।

    हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी जारी की है और बाढ़ प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी का दावा किया है। एनडीआरएफ व अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आपात स्थिति में लोग तुरंत संपर्क कर सकें, वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बारिश जारी रही तो बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

  • 48 घंटे की भारी बारिश से लोनिवि बंगाणा का 7 करोड़ का नुक्सान

    48 घंटे की भारी बारिश से लोनिवि बंगाणा का 7 करोड़ का नुक्सान

    दो करोड़ जल शक्ति एवं दस लाख राजस्व का नुक्सान

    लोनिवि बंगाणा के नुक्सान का आंकड़ा 45 करोड़ पार,कुटलैहड़ के चार दर्जन से ज्यादा जगहों पर हुई लैंड स्लाइडिंग

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में बीते 48 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश ने जहां ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ाई हैं, वहीं विभागीय स्तर पर भी करोड़ों का नुक्सान हुआ है। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा को ही 48 घंटे में लगभग 7 करोड़ रुपए के नुक्सान का सामना करना पड़ा है। अधिशाषी अभियंता अरविंद लखनपान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बरसात में अब तक लोनिवि बंगाणा को कुल मिलाकर 45 करोड़ रुपए का नुक्सान दर्ज हो चुका है। इनमें अधिकांश नुक्सान लिंक सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और पुलियों के बह जाने से हुआ है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही ठप पड़ गई है।

    वहीं दूसरी ओर जल शक्ति विभाग मंडल थानाकला को भी भारी नुक्सान झेलना पड़ा है। मात्र 48 घंटे की बरसात ने विभाग को लगभग दो करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनों के टूट जाने से जल योजनाएं बाधित हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी का संकट गहराने लगा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षति की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है ताकि समय पर राहत व मरम्मत कार्य शुरू किए जा सकें। बरसात से हुए नुक्सान को देखते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जनता से अपील की है कि सभी लोग धैर्य और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, ऐसे हालात में सबसे जरूरी है कि लोग सतर्क और सुरक्षित रहें। विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा कि हुए नुक्सान की भरपाई जल्द से जल्द की जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय टीमें लगातार मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रही हैं और प्राथमिकता के आधार पर जरूरी मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। भारी बारिश से उपमंडल बंगाणा के कई गांवों में घरों और खेतों को भी क्षति पहुंची है। पहाड़ी क्षेत्रों से पत्थर और मलबा गिरने से कई ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ गई हैं। कुछ स्थानों पर निचले इलाकों में पानी घुस जाने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास न जाएं। इस समय उपमंडल बंगाणा में सबसे बड़ी चुनौती टूटी हुई सड़कें और बाधित पेयजल आपूर्ति है।

    लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग की टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं, लेकिन लगातार हो रही बरसात से राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर, 48 घंटे की बारिश ने बंगाणा क्षेत्र में तबाही मचा दी है। करोड़ों का विभागीय नुक्सान और जनता की परेशानियां आने वाले समय में भी चुनौती बनी रहेंगी। हालांकि, सरकार और स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव मदद दी जाएगी और धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य किया जाएगा।

  • ऊना में आयोजित किया जा रहा ‘हिमाचल की आवाज़’ ग्रैंड फिनाले स्थगित

    ऊना में आयोजित किया जा रहा ‘हिमाचल की आवाज़’ ग्रैंड फिनाले स्थगित

    ऊना/सुशील पंडित: दिव्य हिमाचल मीडिया समूह द्वारा 27 अगस्त को ऊना में आयोजित किया जा रहा ‘हिमाचल की आवाज़’ ग्रैंड फिनाले स्थगित। नई तिथि की शीघ्र की जाएगी घोषणा।

    ऊना,25 अगस्त: ऊना के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में 27 अगस्त,2025 को प्रस्तावित दिव्य हिमाचल मीडिया समूह की प्रस्तुति ‘हिमाचल की आवाज़’  का ग्रैंड फिनाले प्रदेश में खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश भर में खराब मौसम,भारी वर्षा,अनेक स्थानों पर बाढ़, भूस्खलन एवं प्रदेश के अनेक स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने के दृष्टिगत कार्यक्रम के प्रतिभागियों, विशेष कर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

    मीडिया समूह के इवेंट विभाग से अनुज सोनी ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और बताया कि नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।