Blog

  • मामूली बात को लेकर बाइक सवार युवकों ने Petrol Pump के कर्मचारी को पीटा

    मामूली बात को लेकर बाइक सवार युवकों ने Petrol Pump के कर्मचारी को पीटा

    नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बीती रात शहर में लव गार्डेन के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की। इस दौरान बदमाशों ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मौके पर लगे सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश में जुटी है। पेट्रोल पंप कर्मचारी भूसालाल गारू ने बताया कि रात को लगभग 10:15 बजे बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने आए और उन्होंने ऑनलाइन पेट्रोल का भुगतान किया। उसके बाद बिना किसी बात के वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

    थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि लव गार्डन के पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया है कि रात को 10:15 बजे के करीब तीन युवक पेट्रोल भराने बाइक से आए थे। इस दौरान पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर आपस में कुछ कहा सुनी हो गई। थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर के मुताबिक उनमें से एक युवक ने कर्मचारियों को चाकू दिखाकर डराया धमकाया।

  • इब्राहिम देश के 17वें महाराज बने, 47.33 लाख करोड़ की है संपत्ति

    इब्राहिम देश के 17वें महाराज बने, 47.33 लाख करोड़ की है संपत्ति

    मलेशियाः इब्राहिम इस्कंदर देश के 17वें महाराज बन गए। जिसके बाद उनकी मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के नेशनल पैलेस में हुए समारोह में ताजपोशी की गई। इस्कंदर अगले 5 साल तक मलेशिया के राजा रहेंगे। 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से मलेशिया में मलय राज्य के शासक बारी-बारी से 5 साल के कार्यकाल के लिए राजगद्दी संभालते आए हैं। ताजपोशी समारोह में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के अलावा पड़ोसी देश ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकियाह और बहरीन के राजा हमद-बिन-इसा-अल-खलीफा भी मौजूद थे। किंग इस्कंदर ने सुनहरे धागों से सजा कोट और साफा पहना हुआ था।

    ताजपोशी के बाद उन्होंने संविधान का पालन करने, इस्लाम को आगे बढ़ाने और मलेशिया में शांति सुनिश्चित करने की शपत ली। समारोह के अंत में 3 बार ‘लॉन्ग लिव द किंग’ के नारे लगाए गए। इससे पहले 31 जनवरी को इस्कंदर को मलेशिया का नया राजा घोषित किया गया था। सुल्तान इस्कंदर मोटरसाइकिल पर पूरे देश की यात्रा करने के लिए जाने जाते हैं। इसके जरिए वे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानते हैं।

    बता दें कि 65 साल के इस्कंदर जोहोर के शाही परिवार से आते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनके पास 47.33 लाख करोड़ की संपत्ति है। सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर के सबसे बड़े बेटे और मलेशिया के क्राउन प्रिंस टुंकू इस्माइल भारतीय सेना में कैप्टन भी रह चुके हैं।

  • शराब के नशे में पति ने पत्नी पर तेजधार हथियार से किया हमला, मौ’त

    शराब के नशे में पति ने पत्नी पर तेजधार हथियार से किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बगाड़ी गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी इस बात से नाराज था कि पत्नी ने उसे खाना नहीं दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला बलरामपुर के बगाड़ी का है।

    एक शराबी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा, इसके बाद पत्नी ने जवाब दिया कि खाना नहीं है। इस पर शराबी गुस्से में आ गया और उसने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने जब घटना को अंजाम दिया, उस वक्त घर पर कोई भी नहीं था। अगले दिन सुबह जब उसकी नातिनी ने खून से सना शव देखा तो चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और भीड़ लग गई।

    जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस का कहना है कि रूपेश गिरी नाम के शख्स ने थाने में आकर बताया था कि सुरेश गिरी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

  • Punjab: देर रात फायरिंग में दो लोग जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab: देर रात फायरिंग में दो लोग जख्मी, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरुः पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। ताजा मामला अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव मैनिया का है। जहां देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है और दो लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ रसूकदार लोगों द्वारा उन पर हमला किया गया है और उन्हें जाति सूचक शब्द बोलते हुए उन पर सीधे फायरिंग कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि गांव में हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन फिर भी उन पर सरेआम गोलियां चलाई गईं।

    वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जंडियाला गुरु के अंतर्गत मैनिया गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दो लोग घायल हुए हैं। हम घायलों के बयान दर्ज कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र आज से शुरू, भारत करेगा मेजबानी

    विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र आज से शुरू, भारत करेगा मेजबानी

    नई दिल्लीः दिल्ली में रविवार को विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। भारत पहली बार 21 से 31 जुलाई तक इस सत्र की मेजबानी करेगा और यह यूनेस्को का एक प्रमुख आयोजन है। इस बैठक में 150 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं मोदी सत्र में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। 11 दिन तक चलने वाले इस सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों का नामांकन प्रस्ताव, मौजूदा 124 विश्व धरोहर संपत्तियों की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सहायता और विश्व धरोहर निधि के उपयोग आदि पर चर्चा की जाएगी।

    बतादें कि विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है और यह विश्व धरोहर स्थलों से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय लेती है। 46वें सत्र में दुनिया भर से प्राप्त 27 नए स्थलों के नामांकनों की जांच की जाएगी, जिनमें 19 सांस्कृतिक स्थल, चार प्राकृतिक स्थल और दो मिश्रित स्थल हैं। सत्र में भारत की ओर से साल 2023-24 के लिए सांस्कृतिक संपत्ति श्रेणी में नामांकित असम के ‘मोइदम्स’ से संबंधित आवेदन की पड़ताल की जाएगी।

    प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ‘रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गईं कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अब तक 350 से अधिक कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। जिसमें गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव, कैलाश मंदिर, एलोरा गुफाएं, महारा और होयसल मंदिर, हलेबिड, कर्नाटक शामिल हैं।’

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।ड्राइवर का शव ट्रक से लोगोंं को बरामद हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान सुखविंदर सिंह (41) के तौर पर हुई है। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस थाना साहनेवाल को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक के अंदर मुंह के बल गिरा हुआ था। ट्रक की तालाशी ली तो पता चला है कि ट्रक अंबाला से लुधियाना के लिए चला था। ट्रक के मालिक और मृतक सुखविंदर के परिजनों को अंबाला में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही ट्रक को खोल कर चैक किया जाएगा।

    सुखविंदर की मौत किस तरह हुई है अभी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में किसी तरह के कोई मारपीट के निशान मरने वाले के शरीर पर नजर नहीं आए। डाक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण पता चल सकेंगे। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सोंप दिया जाएगा।

  • फिर हुआ Train हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    फिर हुआ Train हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रेल हादसा होने से टला है, यहां पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, जिसके बाद दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन की दोनों लाइन बंद हो गई है। जिसके बाद दिल्ली से लखनऊ तक के रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अमरोहा रेलवे स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सारी ट्रेनों के रूट बदले गए।

    जानकारी के अनुसार रास्ते में चल रही ट्रेनों को भी रोका गया है, इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। मालगाड़ी ट्रेन के डब्बे उतरने के बाद हड़कंप मच गया। यह हादसा अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है। इस हादसे को लेकर एडीएम अमरोहा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अमरोहा में मालगाड़ी पलटी है और इसके 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। दो डिब्बों में केमिकल भरा है और कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पर तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई और मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं, जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई।

  • Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, देखें वीडियो

    लुधियाना : साहनेवाल नजदीक हाईवे पर देर शाम एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनाक्षी के तौर पर हुई है। जबकि उसके पति के मामूली चोटें आई। महिला पति के साथ पटियाला काली माता मंदिर से माथा टेककर वापस जालंधर घर जा रही थी। हादसा इतना भयावक था कि ट्रक ने महिला को काफी दूर तक खसीट कर बुरी तरह कुचल दिया। थाना साहनेवाल के अधीन पड़ती पुलिस चौकी कंगवाल की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायल विशाल कुमार ने बताया कि वह जालंधर के इलाका वर्कशॉप चौक स्थित संत नगर कॉलोनी में रहता है। वह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ शनिवार की सुबह पटियाला में स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने गया था। जहां रास्ते मे साहनेवाल नजदीक महिंद्रा कार के शोरुम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक को टक्कर मारी दी।

    जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया, तो वह बाइक के साथ सड़क किनारे जा गिरा और बाइक की पिछली सीट पर बैठी उसकी पत्नी ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गई। पुलिस चौकी कंगनवाल के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह ने बताया कि मृतका महिला के पति के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल कर जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

    सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

    हज़ारीबागः  झारखंड के हजारीबाग जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। बरही उपमंडल के पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान देवानंद उर्फ ​​देवचंद चौहान (50) और सौरव चौहान (30) के रूप में हुई है, दोनों एक ही परिवार के थे।

    तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कार्सो गांव के पास उस समय हुई जब श्रद्धालु रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के दर्शन के बाद बिहार के नवादा लौट रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। सभी घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Punjab: मौसम विभाग ने 12 जिलों मेें बारिश का येलो Alert किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने 12 जिलों मेें बारिश का येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि माैसम विभाग के मुताबिक आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से सोमवार से कई जिलों में तेज बारिश भी सकती है। विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गत 24 घंटे में मानसून कमजोर होने से अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं हिमाचल या पहाड़ी एरिया से लगते जिले पठानकोट, गुरदासपुर, अम़ृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में सोमवार से बारिश का अलर्ट रहेगा।

    कम बारिश होने की वजह से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। अधिकतर बारिश नवांशहर और लुधियाना के खन्ना में दर्ज की गई है। कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश के आसार है। इसके अलावा इस मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी अधिक रहता है।