Blog

  • Punjab: नहीं थम रहे हादसे, नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ने दीवारी में ठोकी School Bus

    Punjab: नहीं थम रहे हादसे, नशे में धुत्त होकर ड्राइवर ने दीवारी में ठोकी School Bus

    बच्चों में मची चीख पुकार, मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को किया काबू

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार स्कूल बस के हादसे सामने आ रहे है। हाल ही में जगराओं और कपूरथला में स्कूल बस के हादसे का मामला सामने आया था। इस घटना को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है कि अब ताजा मामला दोबारा जगराओं के गांव बुचकर से सामने आ गया है। बताया जा रहा हैकि शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने दीवार में स्कूल बस ठोक दी। घटना दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बच्चे हादसे का शिकार नहीं हुए। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे गांव वासियों ने ड्राइवर को काबू कर लिया। गांव वासियों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था। वहीं ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी। रात के समय कुछ शराब बच गई तो, उसने सुबह उठते पी ली। जिसके बाद वह गांव बर-साल से होते हुए अलग अलग 4 गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। जहां पर शराब का नशा ज्यादा होने के कारण बस डोलती हुई सीधे घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन कर गांव के घरों से बाहर आ गए। लोगो ने पहले बच्चों को बस से बाहर निकला, फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत बस चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
  • अब मंदिर और मठों की संपत्ति का देना होगा ब्यौरा, नहीं तो होगा एक्शन

    अब मंदिर और मठों की संपत्ति का देना होगा ब्यौरा, नहीं तो होगा एक्शन

    पटनाः बिहार सरकार ने प्रदेश के सभी मंदिरों, मठों और ट्रस्टों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और उनकी अचल संपत्तियों का ब्यौरा बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएसबीआरटी, राज्य के कानून विभाग के अधीन काम करता है।

    कानून मंत्री नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को कहा, मैंने हाल ही इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा था। अब तक 18 जिलों का डाटा बीएसबीआरटी के पास जमा हो चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार हिंदू धार्मिक ट्रस्ट अधिनियम 1950 के अनुसार, सभी सार्वजनिक मंदिरों, मठों, ट्रस्टों और धर्मशालाओं को बीएसबीआरटी के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

    सरकार पंजीकृत मंदिरों, मठों या ट्रस्टों की अवैध संपत्ति के लेन-देन में शामिल लोगों के साथ-साथ अपंजीकृत संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मंत्री ने कहा कि पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों मंदिरों की जमीन सहित संपत्ति को अनधिकृत दावों से बचाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

  • Punjab : युवक को जलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : युवक को जलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा – गत दिनों बाघापुराना के समाध भाई गांव में अहाते के बाहर एक को युवक आग लगाने का मामला सामने आया था। पीड़ित की पहचान ज्योति(22) के तौर पर हुई है। पीड़ित की मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित की मां ने कहा कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है, उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

    आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह लाडी, कर्म सिंह, कोमलदीप, गुरविंदर के तौर पर हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि चारों आरोपी किसी और व्यक्ति को आग लगाने के इरादे से एक अहाते पर बैठे थे। पीड़िता ज्योति भी वहीं बैठा था। जब पीड़िता ने आरोपियों को घटना को अंजाम देने से रोका तो चारों आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

    जिससे ज्योति के हाथ, मुंह और पैर झुलस गए। ज्योति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद परिजन ज्योति को बाघा पुराना अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में ज्योति का शरीर 55 फीसदी जल गया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

  • Jalandhar: Action में आए RTO, एक ही School के 12 वाहनों के काटे चालान

    Jalandhar: Action में आए RTO, एक ही School के 12 वाहनों के काटे चालान

    जालंधर, ENS: सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत भोगपुर में स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई। यह चैकिंग अभियान क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) जालंधर अमनप्रीत सिंह की हिदायतों पर किया गया। इस चैकिंग के दौरान एक ही प्राइवेट स्कूल के एक दर्जन स्कूली वाहनों के चालान किए गए। वहीं इस कार्रवाई को लेकर आरटीओ अमनप्रीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 12 स्कूल वाहन ऐसे पाए गए, जो सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तों पूरी नहीं करते थे।

    उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ स्कूल बसों के चालकों ने वर्दी नहीं पहनी थी, जबकि कुछ वाहनों में अटेंडेंट नहीं थे, वहीं कुछ वाहन अनफिट पाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूल वाहनों के जरूरी दस्तावेज पूरे न होने के कारण उनके चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त प्राइवेट स्कूल के वाहनों के बारे में उनको ई-मेल द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्यवाही की गई है। आरटीओ अमनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी किस्म का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आने वाले दिनों में भी स्कूली वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधक ये सुनिश्चित करें कि स्कूल वाहन, रोड सेफ्टी नियमों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की शर्तें पूरी करते हों। इस दौरान उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील है कि यदि उनके बच्चों की स्कूल वैन या बस में किसी प्रकार की कमी नजर आती हो तो स्कूल मैनेजमेंट के ध्यान में लाएं, ताकि सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को सौ प्रतिशत लागू किया जा सके।

  • PM Modi ने की नए अभियान की शुरूआत, लोगों से की ये अपील

    PM Modi ने की नए अभियान की शुरूआत, लोगों से की ये अपील

    नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नया अभीयान शुरू किया है। इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़ किया गया है। पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर की जगह तिरंगे की तस्वीर लगा दी है। 28 जुलाई को प्रधान मंत्री ने ‘मन की बात’ रेडियो प्रसारण में हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बात की थी और लोगों से harghartiranga.com वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया था।

    भाजपा ने अभियान के लिए “व्यापक तैयारियां” की हैं और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सभी पदाधिकारियों को इसकी सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक बयान में कहा था कि भाजपा 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

  • Punjab: इलाके में दिखे संदिग्ध, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, देखें वीडियो

    Punjab: इलाके में दिखे संदिग्ध, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, देखें वीडियो

    पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऐसे में पठानकोट जिले में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगह पर संदिग्ध देखे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं बीती रात भी भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पढ़ते रमकालवां गांव में स्थानीय लोगों द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध देखे गए। जिसकी जानकारी गांव वासियों ने पुलिस को दी।

    जिसके चलते पुलिस की ओर से गांव में पहुंचकर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी जिन्होंने रात के समय इन संदिग्धों को देखा था। चश्मदीद युवक ने कहा कि रात के समय उसने अपनी गली में कुछ लोगों की आहट सुनी जब उन्होंने देखा तो संदिग्ध लोगों ने सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने थे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

  • Jalandhar: दोगुने पैसे का झांसा देकर 17.41 करोड़ ठगे, केस दर्ज

    Jalandhar: दोगुने पैसे का झांसा देकर 17.41 करोड़ ठगे, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: अब पैसे दोगुने करने का लालच देकर लोगों से ठगी मारने के मामलों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं अर्बन स्टेट फेस-2 के व्यक्ति को कुछ लोगों ने उसके पैसे दोगुने करने का लालच देकर उससे करोड़ों रुपए की ठगी मार ली। पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने 5 माह पहले पुलिस को शिकायत दे दी थी। वहीं काफी देर तक चली जांच के बाद अब थाना 7 पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसे दोगुने पैसे कमाने का झांसा देकर उससे कई बार पैसे इनवेस्ट करवाए।

    गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पहले आरोपी मुनाफा भी दिला देते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ज्यादा पैसे इनवेस्ट करवाकर कोई मुनाफा नहीं दिया। काफी समय बाद उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दी। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के अमरावती बढनेरा के रहने वाले श्रीरांग, तिलक राज, बाबू सिंह, यश, शुभम, प्राजक्ता, शिशिर, चंदरचूड़, अंजलि, दीपाली, पाराग, अविनाश के रूप में हुई है।

  • Jalandhar: घर से 95 हजार की नगदी और 15 तोले गहने लेकर चोर फरार

    Jalandhar: घर से 95 हजार की नगदी और 15 तोले गहने लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में रोष पाया जाने लगा है। रोजाना बेखौफ लुटेरे व चोर वारदातों को अंजाम देने में सफल हो रहे है। वहीं पुलिस लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाती हुई नहीं दिखाई दे रही है। भले ही पुलिस द्वारा शहर के चौंको पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लेकिन कुछ ही वारदातों को पुलिस सुलझा पा रही है।

    वहीं ताजा मामला बस्ती शेख के पास स्थित मनजीत नगर से सामने आया है। जहां घर के ताले तोड़कर चोर घर से सोने के गहने व कैश चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अक्षय कुमार ने बताया कि वह रात को कहीं गए हुए थे। जब सुबह घर वापस आए तो देखा कि उनके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो स्टोर में पड़ी अलमारी से 15 तोले सोने के गहने व 95 हजार रुपए गायब थे।

    पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: लंगर को लेकर हुई थी कहासुनी, चाकूओं से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: लंगर को लेकर हुई थी कहासुनी, चाकूओं से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर की बिंद्रा कालोनी के रहने वाले दो युवकों पर करीब 15 युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में अक युवक के सिर पर दातर लगने से वह गंभीर ज़ख्मी हो गया व दूसरे युवक की टांग कट गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। की पहचान सोनू और दिलीप के रूप में हुई है। सोनू सीएमसी अस्पताल में दाखिल है जबकि दिलीप को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण दोनों युवकों को घेर कर हमला किया है। एक सप्ताह पहले इलाके में धार्मिक समारोह में लंगर पैकिंग करवाने को लेकर हमलावरों की दोनों युवकों से बहसबाजी हुई थी। जानकारी देते हुए राकेश कुमार ने कहा कि बिंद्रा कालोनी में एक सप्ताह पहले मंदिर में धार्मिक समारोह करवाया गया था। जिसमें सभी को मंदिर प्रबंधकों के द्वारा आदेश थे कि जिस किसी ने लंगर खाना है वह बैठ कर खाए। घर पैकिंग की अनुमति किसी को नहीं है। इलाके का ही नरेश नाम का युवक उनसे कहने लगा कि उसके दोस्तों को लंगर पैक करके दे दो, मना करने पर उसने एक सप्ताह पहले भी धार्मिक समारोह (मेला) खराब किया। उस दिन भी उन युवकों को लोगों ने पीटा था। अब बीते रात सोनू और दिलीप को घेर कर उन लोगों ने दातर और चाकूओं से घायल कर दिया है। सोनू की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। थाना दरेसी की पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाकर हमलावरों पर कार्रवाई जाएगी।
  • Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया बरामद, देखें वीडियो

    मोगा : एसएसपी अंकुर गुप्ता आईपीएस ने मोगा में ज्वाइन करते ही नशा तस्करों के नाक में दम कर दिया है और नशा तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गांव दौलेवाल में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गांव में रेत की खड्ड में खड़ी महिंद्रा पिकअप वैन में भारी मात्रा में चूरा पोस्त है। अगर छापेमारी की जाए तो नशा तस्कर को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया जा सकता। 

    जिसके बाद पुलिस पार्टी ने छापेमारी की तो नशा तस्कर पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वैन को कब्जे में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो 30 बोरियां डोडा पोस्त की बरामद की है, जो कुल 6 क्विंटल डोडा पोस्त है। पुलिस ने डोडा पोस्त को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की नशा तस्करों की पहचान हो चुकी है।

     आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह और जोग्गा सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़ी गई डोडा पोस्त को मानयोग अदालत में पेशकर, आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।