Blog

  • मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    नई दिल्ली : राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मानसून से बारिश का दौर लगातार जारी है। भरतपुर, करौली, धौलपुर, जयपुर, अलवर, दौसा जिलों में 6 इंच तक बरसात दर्ज हुई। तेज बारिश के कारण करौली के पांचना बांध में एक बार फिर पानी आना शुरू हो गया, जिसके कारण 3 गेट फिर से खोल गए है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के नदबई एरिया में 160 एमएम (6 इंच) दर्ज हुई।

    दौसा के महुवा में 134 एमएम, शहर में 95, बेजुपाड़ा में 78, सिकराय में 65, जयपुर के विराटनगर में 103, कोटपूतली में 64, अलवर के कठूमर में 70, थानागाजी में 69, बहरोड़ में 67, नीमराणा में 53, कोटकासिम में 55 एमएम के अलावा अन्य जगहों पर भी तेज बारिश हुई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

     राज्य में एक जून से 8 अगस्त तक औसत बारिश 261.4MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 362.7MM बरसात हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भी राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। जयपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हल्की बरसात हो रही है। करौली के पांचना बांध के 3 गेट खोलकर करीब 4 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

  • Punjab : इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    दीनानगर : सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सेक्टर के आसपास संदिग्ध लोगों के देखे जाने का मामला सामने आया है। बमियाल अंतर्गत रामकलमा गांव में बीती रात एक महिला और युवक द्वारा 4 संदिग्ध लोगों को देखा गया है। जानकारी के अनुसार बमियाल से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रमकालमा में बीती रात कमला देवी और अभिषेक ने अपने घर के अंदर से गली में करीब 4 संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखने का दावा किया है। उनका बताया  कि यह घटना रात करीब 12 बजे की है।

    महिला कमला देवी और अभिषेक द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी के साथ कार्गों पजामे डाले हुए थे और इसके साथ ही जंगल बूट डाले हुए थे। कमला देवी और अभिषेक कुमार ने सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीमावर्ती गांव रामकलमा का पूरा इलाका अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर स्वैट टीम, कमांडो टीम, एएसओजी टीम, सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की पूरी फोर्स समेत आला अधिकारी पहुंचे।

  • Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : नेपाल में एक हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने की खबर सामने आई है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा है। वह सभी भारतीय हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पांच भारतीयों को बिना कोई स्रोत बताए लाखों नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी के मुताबिक प्रकाश नारायण गुप्ता (44), अजय मिश्रा (43), आशीष गुप्ता (45), बिमल गुप्ता (46) और पंकज जायसवाल (39) को पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज नगर पालिका के रांझा हवाई अड्डे से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 24 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए। जांच के दौरान यह दावा किया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

    ऐसे में इतना अधिक कैश उन लोगों के पास कैसे और कहां से आया, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पैसा कहां और किस मद में ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और इस दौरान काठमांडू जाने वाले विमान में सवार होने वाले थे। मगर इससे पहले ही वह पकड़ लिए गए।

  • सुबह-सुबह Earthquake के झटकों से दहली धरती

    सुबह-सुबह Earthquake के झटकों से दहली धरती

    नई दिल्ली : सिक्किम में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.4 आंकी गई। भूंकप का केंद्र भले ही सिक्किम में था, लेकिन इसके झटके बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी।

    इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के भी बेहद करीब था। ऐसे में इसका असर भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार में भी रहा। वहीं, नेपाल और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • आज का राशिफल, 9 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 9 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज नाग पंचमी है।

    मेष राशि -आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और जीवन साथी के साथ आप डिनर डेट पर जा सकते हैं।आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। आज आप शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। वृष राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप मन में चल रही है बातों को किसी के सामने उजागर नहीं होने देंगे, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको शोल्युशन मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उसको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे, आपको खुशी होगी। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछखास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको जीवन के कुछ नए सबक सिखायेगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है, जिससे मिलने के लिए आप इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको समस्या होगी लेकिन आप समय रहते इस को संभाल लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता की पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे आपके माता जी को भी खुशी होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना होगा। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है। तुला राशि- परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई चिंता दूर होगी। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है, लेकिन इसके बावजूद आप परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान से आपको किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। मकर राशि-आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। किसी समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। कुंभ राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मीन राशि-आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।  मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांचना होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी।
  • Punjab : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर लगा बधाइयों का तांता, देखें वीडियो

    Punjab : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर लगा बधाइयों का तांता, देखें वीडियो

    अमृतसर। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 41 सालों के बाद भारत ने टोक्यो 2020 में जर्मनी को हराकर हॉकी कांस्य पदक जीता था और अब एक बार फिर इस कारनामे को दोहराया है।

    वहीं, इस जीत को लेकर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर में खुशी का माहौल है। वहीं गांव वाले भी हरमनप्रीत सिंह के परिजनों को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं और एक-दूसरे का मुंह भी मीठा करा रहे हैं। इस दौरान परिवारिक सदस्यों ने जब भी हरमन प्रीत सिंह भारत अपने गांव लौटेंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

  • Punjab : पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे पांच युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की गाड़ी और धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। बटाला पुलिस के अधीन आते थाना घुमान के दड़ावाली पेट्रोल पंप से कल दोपहर दो बजे पिस्तौल की नोक पर बिना पैसे दिए भागे पांच युवकों को घुमान की पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया।

    प्रेसवार्ता कर डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि इन पांचों युवकों को काबू कर पूछताछ में पता चला कि ये युवक दूसरे जिले से आकर यहां लूटपाट करते थे और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधर निगम के MTP सहित 30 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर निगम के MTP सहित 30 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS:पंजाब भर में सरकारी अफसरों का तबादला होने का सिलसिला जारी है। इसी बीच आज 30 अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में नगर निगम जालंधर के एमटीपी बलविंदर सिंह का नाम भी शामिल है, जो जालंधर नगर निगम के एमटीपी बलविंदर सिंह को कपूरथला नगर निगम में भेजा गया है।

    वहीं, स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित नगर कौंसिल, नगर परिषद, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है। निचे दी गई सूची में सभी अधिकारियों के नाम निम्न है।

  • Jalandhar : भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद खिलाड़ी सुखजीत के घर छाई खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Jalandhar : भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद खिलाड़ी सुखजीत के घर छाई खुशी की लहर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 41 सालों के बाद भारत ने टोक्यो 2020 में जर्मनी को हराकर हॉकी कांस्य पदक जीता था और अब एक बार फिर इस कारनामे को दोहराया है। वही इस जीत को लेकर खिलाड़ी सुखजीत सिंह के घर खुशी का माहौल बना हुआ है।

    मीडिया से बात करते हुए पिता ने बताया कि जर्मन से मिली हार के बाद थोड़ी निराशा जरूर हुई थी लेकिन आज स्पेन के खिलाफ मैच में जीत हासिल करके हॉकी टीम ने भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया। पिता ने कहा कि आज मैच के दौरान टीम को और उन्हें इस मैच में जीत हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने का पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान हुए अपने सतगुरु के आगे अरदास कर रहे थे कि आज खेले जाने वाले मैच में वही टीम की लाज रखेंगे। पिता ने कहा इस जीत के साथ हॉकी टीम ने भारत का नाम रोशन किया है।

    वहीं परिवार के सदस्य ने कहा कि आज के मैच में भारतीय टीम की जीत हासिल करने पर उन्हें काफी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि वह इतने खुश है कि उनसे शब्दों में खुशी जाहिर नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

  • Jalandhar : इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का DC Dr. Himanshu Aggarwal ने किया शुभारम्भ

    Jalandhar : इंडियन आयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का DC Dr. Himanshu Aggarwal ने किया शुभारम्भ

    डीसी द्वारा नया जिम और सिंथेटिक कोर्ट भी खिलाडियों को किया समर्पित।

    जालंधर। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से रायजादा हंसराज स्टेडियम में इंडियन ऑयल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 11 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने अत्याधुनिक एयर कंडीशंड जिम्नेजियम एवं सिंथेटिक कोर्ट भी खिलाडिय़ों को समर्पित किया। इस अवसर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खेलने से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है और खिलाडी जीवन को बेहतर ढंग से जीना सीखते हैं। खेल हमें जीवन में अच्छे मूल्य, नैतिकता और कौशल भी सिखातें है। स्टेडियम में हुए विकास कार्यों के लिए ज़िलाधीश ने अंतरिम कमेटी को बधाई दी। आने वाले समय में हंसराज स्टेडियम में और विकास कार्य करवाए जायेंगे।

    इस मौके पर डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि आज शुरू हुई चैंपियनशिप में 35 प्रतिस्पर्धाओं में 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर- 11,13,15,17,19 में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जा रहे हैं। वेटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 65 प्लस आयु वर्ग के इवेंट है। अगले चार दिनों में 500 मुक़ाबले खेलें जायेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। 11 अगस्त को डीसी जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल और इंडियन आयल के जालंधर डिवीज़न हेड राजन बेरी चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 5 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

    उद्घाटन समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रल्हण, अभिनव ठाकुर और राम लखन को डीबीए की तरफ से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे पूर्व खेल मंत्री स. गुरमीत मीत हेयर ने स्टेडियम के सुधार के लिए 23.16 लाख रुपए की ग्रांट दी थी। इसके अलावा क्रिकेटर एवं सांसद हरभजन सिंह ने भी स्टेडियम के जिम की मशीनरी के लिए 15.60 लाख रुपए दिए थे।

    इस 40 लाख रूपए की ग्रांट से स्टेडियम में नया एयर कंडिशन्ड जिम्नेजियम, सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया और हॉस्टल का नवीकरण किया जिसे आज खिलाडियों को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर अंतरिम कमेटी के चेयरमैन डॉ.जय इन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, राकेश खन्ना, मुकुल वर्मा, अमन मित्तल, रवनीत तखर, कुसुम केपी, नरेश बुद्धिया और धीरज शर्मा उपस्थित थे।