Blog
-
शास्त्री अध्यापकों के पदों हेतू आयोजित होने वाली काउंसलिंग स्थगित
ऊना सुशील पंडित :भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से शास्त्री अध्यापकों के 6 पदों हेतू 28 फरवरी को आयोजित होने वाली काउंसलिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने दी। -
150 की स्पीड में मर्सिडीज चालक के कहर से व्यक्ति की मौ+त
दूर तक घसीटकर ले जाने से टांग हुई अलग, आंखें निकलीं बाहर
अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में तेज रफ्तार मर्सिडीज की चपेट में आने से दूधिया की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चलाक दूधिया को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में दूधिया की एक टांग कटकर अलग हो गई और आंखें निकल गईं। इस भयंकर हादसे में दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महेश नगर थाना एरिया में अंबाला कैंट-जगाधरी रोड पर रविवार देर रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मर्सिडीज की 150 से अधिक स्पीड थी। मृतक की शिनाख्त गांव पिलखनी निवासी गुरमेज सिंह (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा महेश नगर थाना एरिया में अंबाला कैंट-जगाधरी रोड पर रविवार देर रात हुआ. हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। महेश नगर थाना एसएचओ जगदीश चंद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि देर रात महेश नगर थाना एरिया के अंतर्गत एक एक्सीडेंट हुआ। गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति की ज्यादा चोटें लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
एसएचओ ने बताया कि कार चालक अंबाला कैंट का ही रहने वाला है और जल्दी उसे गिरफ्तार कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पिलखनी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत दी और बताया कि वह दूध बेचने के काम करते हैं। उसके चाचा पूजा विहार निवासी गुरमेज सिंह भी दूध बेचते थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर रविवार रात सवा 10 बजे दूध बेचकर घर जा रहे थे, वह तो बर्फ लेने के लिए दुकान पर रुक गए। उन्होंने बताया कि चाचा ने पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर दी थी और पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और कार के साथ काफी दूर तक घसीटता हुए लेग गए। चालक ट्रैफिक लाइट पर कार छोड़कर फरार हो गया था।
-
पंजाब : महिला ने कोर्ट के बाहर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
लुधियाना : समराला कोर्ट के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब महिला के पति को पुलिस किसी केस में उठाकर ले जा रही थी तो महिला ने ड्रामा कर दिया। महिला पुलिस की चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। पुलिस महिला के पति को उठा ले जाने में कामयाब रही। जानकारी के अनुसार अमलोह का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ समराला कोर्ट में पेशी पर आया था। जैसे ही पति-पत्नी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बाहर आए तो वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति सड़क पर लेट गया।
उसके ऊपर ही महिला लेटकर ड्रामा करने लगी। इसी बीच पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में फेंका और लेकर वहां से निकल गए। जब महिला के पति को पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई तो महिला चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। कुछ दूरी पर जाकर महिला सड़क पर गिर गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर चोरी का झूठा केस दर्ज करके उसे उठाया गया है। तीन केस पहले दर्ज किए गए हैं।
-
पंजाबः निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने बच्ची से किया शारीरिक शोषण, हुआ हंगामा, देखें वीडियो
अमृतसरः मजीठा रोड बाईपास स्थित एक निजी स्कूल में 5 साल के छात्र से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि शारीरिक शोषण करने वाला छात्र कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है, उसकी उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। जब लड़की ने अपने घर जाकर अपने परिजनों को बताया कि परिजनों ने आकर स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने मौके की नजाकत को देखते हुए छात्रा को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया।
बता दें कि इस दौरान वहां के निवासियों और परिजनों ने स्कूल के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूल में पढ़ रहे छोटे बच्चों और टीचरों को स्कूल से बाहर निकाला। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में इतना रोष था कि उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले लड़के के परिवार का सिगरेट बीड़ी का खोखा तोड़ दिया और सारा सामान पास के गंदे नाले में फेंक दिया। लड़की के पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़के को उन्हें सौंप दिया जाए, लेकिन पुलिस द्वारा घटनास्थल और अधिक बल मंगवाया गया, जिसके बाद, उन्होंने लड़के को बड़ी मुश्किल से स्कूल से बाहर निकाला और पुलिस स्टेशन ले गए।
वहां पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी 5 साल की बच्ची के साथ जो शारीरिक शोषण किया गया है, उसके लिए हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि एक 5 साल की बच्ची के साथ माइनर स्कूल में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र ने शारीरिक शोषण करने की कोशिश की, जिसके बाद लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया गया। एसीपी ने कहा कि लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर जो भी बनती कार्रवाई होगी, उनके द्वारा वह जायेगी। उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल कराया जायेगा, उसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
-
पंजाबः घर से किडनैप कर हमलावारों ने किया व्यक्ति का क+त्ल, देखें वीडियो
तरनतारनः भिक्खी विंड गांव की चेला कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 5 हमलावारों ने व्यक्ति को घर से बुलाकर व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र मेजर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह भिक्खीविंड का रहने वाला था, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उन्होंने कहा कि पठानकोट से रेत-बजरी लाकर भिक्खीविंड में देता था। उसकी भाभी ने भिक्खी विंड थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि कल रात करीब 12 बजे 5 लोग हमारे घर आये और सतनाम का अपहरण करके ले गए।
इस दौरान वह कहने लगे कि इसका उनकी लड़की से साथ अवैध संबंध है और सतनाम सिंह उस लड़की को ट्रक में लेकर घूम रहा था। उन लोगों ने सतनाम सिंह को उसके घर से मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि हमने रात भर उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह हमें नहीं मिला। आज पुलिस को सूचना मिली कि भिखीविंड दाना मंडी में एक व्यक्ति का शव मिला है, जो चाली चेला कॉलोनी निवासी सतनाम सिंह का निकला। मृतक सतनाम सिंह की गर्दन और सिर पर तेजधार हथियारों से वार किया हुआ था। इस घटना में सतनाम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सतनाम सिंह की भाभी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है।
-
‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ से मशहूर गजल गायक पंकज उधास का हुआ नि+धन
नई दिल्लीः मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल चिट्ठी आई है से मिली थी।

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। लंबे समय से वो बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।
बता दें कि पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा।
पंकज ने कभी नहीं सोचा था कि वो अपना करियर सिंगिंग में बनाएंगे। उन दिनों भारत और चीन के बीच युद्ध चल रहा था। इसी दौरान लता मंगेशकर का ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना रिलीज हुआ था। पंकज को ये गाना बहुत पसंद आया। उन्होंने बिना किसी की मदद से इस गाने को उसी लय और सुर के साथ तैयार किया। एक दिन स्कूल के प्रिंसिपल को पता चला कि वो गायिकी में बेहतर हैं, जिसके बाद उन्हें स्कूल प्रेयर टीम का हेड बना दिया गया। एक बार उनकी कॉलोनी में माता रानी की चौकी बैठी थी। रात में आरती-भजन के बाद वहां पर कल्चरल प्रोग्राम होता था। इस दिन पंकज के स्कूल के टीचर आए और उन्होंने कल्चरल प्रोग्राम में पंकज से एक गाने की फरमाइश की।
पंकज ने ऐ मेरे वतन के लोगों गाना गया। उनके इस गीत से वहां बैठे सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्हें खूब वाहवाही भी मिली। दर्शकों से एक आदमी ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई और इनाम के रूप में उन्हें 51 रुपए दिए। पंकज के दोनों भाई मनहर और निर्जल उधास म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। इस घटना के बाद पेरेंट्स को लगा कि पंकज भी अपने भाइयों की तरह म्यूजिक फील्ड में कुछ बेहतर कर सकते हैं, जिसके बाद पेरेंट्स ने उनका एडमिशन राजकोट में संगीत एकेडमी में करा दिया।
-
पंजाबः बरात लेकर आए दूल्हे के पिता और भाई पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला
फाजिल्काः गांव चक्रवाला झूगा में एक बारात पर हमले का मामला सामने आया है। हमले में दूल्हे के पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिविल अस्पताल फाजिल्का में दाखिल सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे की बरात लेकर फाजिल्का के गांव चक्रवाला झुगा में आया था।
इसी दौरान जब वह कार विहार समारोह की रस्म कर रहे थे तो उन्हें पगड़ी बांधी जा रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लड़के हाथों में कृपाण लेकर आए। उन्होंने आते ही बिना कुछ कहे उन पर हमला कर दिया और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उन पर और उनके छोटे बेटे पर कृपाणों से हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका छोटा लड़का घायल हो गये। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि दूल्हा-दुल्हन को वहां से एक तरफ एक कमरे में ले जाया गया। जिससे वह किसी भी तरह की चोट से बच गए।
दूल्हे के पिता ने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। इसलिए उन्हें नहीं पता कि उन पर किसने और किस कारण से हमला किया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से हमला कर गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई दोबारा ऐसी गुंडागर्दी ना कर सके।
-
ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸੰਗਰੂਰ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਕਾਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜ ਟਰੈਕਟਰ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਖੜਾ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਕਾਲ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅਸੀਂ ਇਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।
ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਵੀ ਤੁਸੀਂ ਦੇਖੋਗੇ ਚਾਹੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਹੁਣ ਬਰਨਾਲਾ ਕੈਂਚੀਆਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੜਬੜ ਤੱਕ ਤੁਸੀਂ ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਦੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਚਾਹੇ ਧੂਰੀ, ਬਰਨਾਲੇ ਤੇ ਖਨੌਰੀ ਤੱਕ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਹਰ ਪਾਸੇ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਅੱਜ ਟਰੈਕਟਰ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਦਿਖਣਗੇ।
-
प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
फिलिस्तीनीः प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों पर लगातार इजराइली हमले हो रहे हैं, जिससे वह दुखी हैं और इसे देखते हुए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंप दिया है। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे को राष्ट्रपति महमूद अब्बास स्वीकार करेंगे। जिसके बाद देश में सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल राष्ट्रपति कार्यालय ने मोहम्मद शतायेह के इस्तीफे को स्वीकार करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन में हमास और फतह दो राजनीतिक पार्टियां हैं। हमास गाजा पट्टी पर बलपूर्वक साल 2007 से सत्ता में है। उधर, फतह वेस्ट बैंक और यरुशलम में फिलिस्तीनी अथॉरिटी के नेतृत्व में शासन करती है। इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि यरूशलेम और वेस्ट बैंक में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लोगों के जानमाल का खतरा मंडरा रहा है। आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि गाजा पट्टी में पिछले कुछ समय से लगातार इजराइली हमले हो रहे हैं, जिससे यहां लोग फिलिस्तीनी परेशान हैं। उनके पास खाने तक का अनाज नहीं है, वह भूख से तड़प रहे हैं। मोहम्मद शतायेह के इस्तीफा को स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति महमूद अब्बास को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करनी होगी। फिलिस्तीन में राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री का नाम संसद के सामने पेश करना होता है। फिर संसद उस पर अपनी सहमति प्रदान करती है।
-
मरियम ने रचा इतिहास, बनी पंजाब प्रांत की CM
लाहौर: नवाज शरीफ की बेटी मरियम पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली सूबे पंजाब की मुख्यमंत्री बन गई हैं। मरियम नवाज शरीफ को दो तिहाई यानि कुल 220 वोट मिले और उन्हें मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। इससे पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाले सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल ने इस मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया था। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब एक महिला मुख्यमंत्री का चुनाव हुआ है। इससे पहले विवादित चुनाव में मरियम की पार्टी पीएमएल एन ने सेना की मदद से चुनाव जीत लिया था। मतदान के बहिष्कार की वजह से मरियम के विरोधी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के नेता राणा आफताब अहमद को कोई भी वोट नहीं मिला।

इससे पहले पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने रविवार को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था। पाकिस्तान में राजनीतिक रूप से पंजाब प्रांत महत्वपूर्ण है। पीएमएल-एन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए मरियम नवाज शरीफ का नामांकन पत्र जमा कर दिया गया है।” पंजाब प्रांत की कुल आबादी 1.2 करोड़ से अधिक है। पंजाब विधानसभा में कुल 337 निर्वाचित विधायक हैं।
इस चुनाव में इमरान की पार्टी पीटीआई ने ‘सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल’ के साथ हाथ मिला लिया था। एसआईसी-पीटीआई विधायकों ने ”जनादेश चोर” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एक बार जब अदालत इस मामले में अपना फैसला सुना देगी तो वे सरकार बना लेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि नवाज शरीफ ने अपनी बेटी के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में सीएम का पद लेना स्वीकार किया। माना जाता है कि सेना ने नवाज शरीफ की जगह पर शहबाज शरीफ को पीएम पद के लिए आगे बढ़ाया और मजबूरन नवाज शरीफ को पीएम बनने के अपने कदम पीछे खींचने पड़े।
मरियम नवाज की सफलता का विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान ने ऐलान किया। इससे पहले स्पीकार ने एसआईसी के सदस्यों को सदन के अंदर बोलने नहीं दिया जिससे उन्होंने बहिष्कार कर दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद मरियम ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने अपनी जीत का पूरा श्रेय पिता नवाज शरीफ को दिया। माना जा रहा है कि मरियम भले ही पंजाब की सीएम बन गई हैं लेकिन पर्दे की पीछे से हर फैसला खुद नवाज शरीफ करेंगे जो पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन के इमरान खान के हाथों खिसकने से परेशान हैं।