Blog

  • स्टूडेंट ने पेट्रोल डालकर प्रिंसिपल को जिंदा जलाया, जाने मामला

    स्टूडेंट ने पेट्रोल डालकर प्रिंसिपल को जिंदा जलाया, जाने मामला

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल छिड़ककर जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर में बीएम कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने अपनी मार्कशीट मिलने में देरी होने पर कॉलेज की प्रिंसिपल को आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार की है जब आरोपी पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने 49 वर्षीय प्रिंसिपल पर पेट्रोल डाला और उन्हें आग लगा दी।

    प्रिंसिपल की हालत गंभीर

    पीड़िता प्रिंसिपल कॉलेज की इमारत की ओर भागी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने कहा कि वह 80 प्रतिशत जल गई हैं और उनकी हालत गंभीर है। घटना के दौरान आरोपी भी झुलस गया और उसने खाई में कूदने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मार्कशीट नहीं मिलने से नाराज था और उसने पिछले साल अक्टूबर में एक प्रोफेसर पर भी चाकू से हमला किया था।

    80 प्रतिशत जल गई प्रिंसिपल

    आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। इंदौर के एसपी (ग्रामीण) भगवत सिंह बिरदे ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी जल गई हैं। पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, जिससे वह 80 प्रतिशत जल गईं। उनका इलाज चल रहा है।

    आरोपी गिरफ्तार, किया खुदकुशी का प्रयास 

    उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र ने घटना के बाद खुद को मारने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्र सातवें सेमेस्टर में फेल हो गया था। आठवें सेमेस्टर में उसने परीक्षा दी और पास भी हो गया, लेकिन मार्कशीट नहीं मिली। घटना के बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    चलती बस में ड्राइवर को आया Heart Attack, कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः फेज-4 स्थित मदनपुरा चौक पर एक बस चालक ने चंडीगढ़ नंबर कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है बस दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज की थी, जो रोजाना की तरह स्टॉफ को छोड़ने मोहाली आई थी। पुलिस से पूछताछ में यह बात सामने आई कि बस चालक को अचानक माइनर हार्ट अटैक आया और बस अनियंत्रित होकर कार से टकराई।

    घटना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और बस चालक को लेकर अस्पताल गई। घटना के बाद मदनपुरा चौक पर चारों तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां खड़ी हो गई, जिससे जाम लग गया। उसके बाद पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहनों को चौक से हटाया। बस में सवार कॉलेज स्टाफ ज्योति शर्मा ने कहा उसे फेज-4 उतरना था, लेकिन एकाएक बस ड्राइवर को अटैक आ गया।

    इसके बाद बस हादसाग्रस्त हो गई। ज्योति ने पिछले स्टाप पर उतरी किरणजीत कौर को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसने पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांगी। फेज-1 थाना पुलिस के एसएचओ सुमित मोर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। ड्राइवर अभी बयान देने के काबिल नहीं था। बयान दर्ज करने उपरांत जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

  • जालंधरः इस इलाके में सरेआम बिकता नशा, 3 काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में सरेआम बिकता नशा, 3 काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सख्त कार्रवाई करने के भले ही दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयान कर रही है। दरअसल, आज थाना नबंर 2 के अंतर्गत आते गांधी कैंप के इलाका वासियों ने इलाके में सरेआम नशा बिकने के आरोप लगाए है। जिसके तहत इलाका निवासी काफी समय से इलाके में नशे बिकने से परेशान चल रहे है। आज एकजुट होकर इलाकानिवासियों ने नशे का टीका लगाते हुए 3 व्यक्तियों को काबू किया है। गांधी कैंप के निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके इलाके के पास छप्पड में नशेड़ी नशा करने के लिए हर रोज आते हैं।

    जिन्हें कई बार उन्होंने पकड़ने की कोशिश थी, लेकिन मौका पाकर वह वहां से भाग जाते थे। आज भी कुछ युवक वहां पर बैठकर नशा कर रहे थे जिसकी भनक मोहल्ला वासियों को लग गई और उसी दौरान उन्होंने वहां पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त नशे का टीका लगाते तीनों व्यक्तियों को काबू कर थाने ले गई है। इलाका निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में रात 10 बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकला सकता। नशे के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

    उनका कहना है कि अगर शिकायत करते है तो उक्त नशेड़ी युवकों को साथ लेकर मोहल्ला वासियों से लड़ाई करना शुरू कर देते है, लेकिन आज सभी ने इकट्ठे होकर मोहल्ले में बिकने वाले नशे को खत्म करने के लिए मुहिम छेड़ी है और इसी के तहत बाहर से मोहल्ले में आए व्यक्तियों को नशे का टीका लगाते काबू किया है। बता दें कि आज ही पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने अपनी टीम के साथ काजी मंडी और आसपास के इलाकों में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत रेड की थी। इस दौरान उन्होंने कई घरों की तालाशी भी ली थी।

  • आवारा कुत्तों का कहरः 4 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, देखें CCTV

    आवारा कुत्तों का कहरः 4 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, देखें CCTV

    हैदराबादः जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कुत्तों के एक झुंड ने चार साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को नोचा, उसे घसीटा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया। इसके बाद वे बच्चे को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत हो गई। 

    निजामाबाद के रहने वाले गंगाधर हैदराबाद में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। यहां उनका परिवार भी रहता है। गंगाधर जिस बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड हैं, वहीं पर कुत्तों ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्चा कहीं जा रहा है, तभी पीछे से तीन कुत्ते आकर उसपर एक एक कर हमला कर देते हैं।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कुत्तों के हमले के बाद बच्चा जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद कुत्ते उसे नोचना और घसीटना शुरू कर देते हैं। बच्चा खून से लथपथ हो जाता है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता गंगाधर दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं। इसके बाद वे बच्चे को अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    चश्मदीद ने बताया कि वह पास के कॉलेज में सिक्योरिटी पर तैनात था। रविवार को ड्यूटी के दौरान उसने एक वॉचमैन को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना। इसके बाद वह वहां पहुंचा तो देखा कि वॉचमैन के हाथ में उसका खून से लथपथ बेटा था। इसके बाद चश्मदीद ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

  • GMSH में डॉक्टरों की कमी के कारण मनोरोगियों के इलाज में भारी दिक्कत

    GMSH में डॉक्टरों की कमी के कारण मनोरोगियों के इलाज में भारी दिक्कत

    चंडीगढ़ः सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH) में मनो चिकित्सकों की कमी के चलते चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मनोरोगियों को इलाज में काफी दिक्कत हो रही है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 16 अस्पताल के अंतर्गत आते बाकी तीन सिविल अस्पताल में भी कोई मनो चिकित्सक नहीं है। ऐसे में शहर भर में अनेकों मनोरोगियों का अच्छे से इलाज नहीं हो पा रहा है। GMSH-16 में सिर्फ 2 ही मनो चिकित्सक हैं। इस अस्पताल में रोजाना लगभग 150 मनोरोगी आते हैं। वहीं कई मरीज टेली-कंसलटेशन के जरिए भी इलाज ले रहे हैं। हालांकि इन सभी मरीजों को अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।

    मनोरोगियों की मानसिक स्थिति को समझने और टेस्ट आदि में काफी वक्त लगता है। ऐसे में कई मरीज इलाज के अभाव में ही लौट जाते हैं। एक मरीज की परेशानी और मानसिक दिक्कत को अच्छे से समझना पड़ता है। ऐसे में सिर्फ 2 मनो चिकित्सकों द्वारा इतने मरीजों को देख पाना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे मनोरोगी इलाज के अभाव में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर खुद के लिए और कई बार समाज के लिए भी खतरा बन जाते हैं। यह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं।


    यूटी हेल्थ विभाग नियमित मनो चिकित्सकों की भर्ती के लिए प्रयास कर रहा है मगर कई बार विज्ञापन जारी करने के बावजूद अभी तक यह पद नहीं भरे जा सके हैं। प्रशासन को विज्ञापन जारी करने के बावजूद रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कई डॉक्टर्स इंटरव्यू के लिए आते हैं मगर वह ड्यूटी जॉइन नहीं करते। वहीं कई प्राइवेट सेक्टर्स का रुख कर लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, मनो वैज्ञानिक काफी कम हैं और कई प्रकार की बिहेवियरल थैरेपी जानने वाले प्राइवेट सेक्टर्स में जा रहे हैं। चंडीगढ़ की डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि सेक्टर 16 अस्पताल में 4 मनो चिकित्सक और तीनों सिविल अस्पताल में 1-1 मनो चिकित्सक होना चाहिए।

  • भारत और सिंगापुर के बीच डिजिटल पेमेंट हुआ आसान, PM Modi ने लॉन्च की ये सर्विस

    भारत और सिंगापुर के बीच डिजिटल पेमेंट हुआ आसान, PM Modi ने लॉन्च की ये सर्विस

    नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर पीएम ली सियन लूंग ने भारत के UPI और सिंगापुर के PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी को लॉन्च कर दिया है। दोनों देशों के पीएम ने वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आज यूपीआई भारत में सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बन गई है.”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि यूपीआई और सिंगापुर के ‘पे नाउ’ को आपस में जोड़ना भारत-सिंगापुर के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है।
    इस सर्विस को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि UPI-PayNow लिंकेज दोनों देशों के नागरिकों के लिए तोहफा है, जिसका उन्हें काफी दिनों से इंतजार था। मैं इसके लिए भारत और सिंगापुर दोनों देशों को बधाई देता हूं। अनेक विशेषज्ञों का ऐसा अनुमान है कि डिजिटल वॉलेट से होने वाला लेनदेन जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगा।

    भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रवि मेनन ने इस सुविधा को शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से प्रवासी भारतीयों, छात्रों, पेशेवरों और उनके परिवारों को विशेष रूप से लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यूपीआई के जरिए इतनी अधिक संख्या में होने वाला लेनदेन यह दिखाता है कि स्वदेशी स्तर पर तैयार यह भुगतान प्रणाली बहुत सुरक्षित है।’’

  • गमाड़ा पर आरोपः विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं मिल रहा मुआवजा, देखें वीडियो

    गमाड़ा पर आरोपः विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण नहीं मिल रहा मुआवजा, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः पंजाब के मोहाली जिले के गांव वासियों द्वारा गमाडा में पटवारियों और अन्य कर्मचारियों की कमी को लेकर मीडिया के सामने रूबरू हुए। प्रदीप सिंह ने इस दौरान बताया कि गमाडा द्वारा 2021 में कई गांवों की ज़मीन अधिकृत की गई थी। जिनके मुआवजे को रकम अभी तक अदा नहीं की गई।

    जबकि अब 2023 में गमाडा की तरफ से कई अन्य गांवों की ज़मीन अधिकृत करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार और गमाडा पहले विभाग में कर्मचारियों की भर्ती पूरी करे ताकि भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो सके और गांव वासियों को उनका बनाता हक मिल सके।

  • पंजाबः NIA के बाद CBI की रेड, 30 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

    पंजाबः NIA के बाद CBI की रेड, 30 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आज सुबह एनआईए की दबिश के बाद अब सीबीआई ने कई जिलों में रेड की है। सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब में राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सुनाम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर सहित 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों पर रेड की गई है। पूरा मामला एफसीआई को भारी रिश्वत के भुगतान के संबंध में बताया जा रहा है।

    इस मामले में सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद यह दूसरा मौका है जब एफसीआई से जुड़े अधिकारियों के अलग-अलग ठिकानों छापा पड़ा है। इससे पहले जनवरी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 50 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी के दौरान 60 लाख रुपए भी बरामद किए गए थे। तब इस छापेमारी को ऑपरेशन कनक नाम दिया गया था।सूत्रों की माने तो सीबीआई को मिले कई शिकायतों के बाद जांच एजेंसी ने एफसीआई में भ्रष्टाचार के गठजोड़ के खिलाफ यह अभियान शुरू किया है।

  • 20 करोड़ की हेराफेरी मामले में जल बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

    20 करोड़ की हेराफेरी मामले में जल बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली जल बोर्ड के घोटाले के मामले में संयुक्त निदेशक नरेश सिंह को एंटी-करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली जल बोर्ड के संयुक्त निदेशक नरेश सिंह से मामले में पूछताछ की। इसके बाद, एसीबी ने उनको चल रही जांच में गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मामले में 20 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई थी। इस बात की जानकारी एसीबी की ओर से दी गई है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के पानी के बिल में 20 करोड़ रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की भष्टाचार विरोधी टीम ने कार्रवाई करते हुए जल बोर्ड के संयुक्त निदेशक नरेश सिंह से पूछताछ की थी। इसके अलावा, मामले में एसीबी ने राजेंद्रन नायर, गोपी कुमार केडिया और अभिलाष वासुकुट्टन पिल्लई को भी गिरफ्तार किया था।

  • कंगना ने उड़ाया Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh का मजाक, कही बड़ी बात

    कंगना ने उड़ाया Hrithik Roshan और Diljit Dosanjh का मजाक, कही बड़ी बात

    मुंबई : बॉलीवुड की फेमस  अभिनेत्री कंगना रनौत कब कौनसी बात बोल दें, यह कहा नहीं जा सकता। जब कभी बात उनके एक्स यानी ऋतिक रोशन की हो तो वे उन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऋतिक के लिए बड़ी बात कह दी। इतना ही नहीं इस बीच उन्होंने दिलजीत दोसांझ को लेकर भी कमेंट किया। दरअसल, शाहरुख खान की तर्ज पर ‘आस्क कंगना’ सेशन शुरू किया है।

    कंगना रनौत ने सोमवार को आस्कएसआरके की तरह ही एक सेशन रखा था। इसमें उन्होंने फैंस और यूजर्स के सवालों के बड़ी बेबाकी से जवाब दिए। इसी दौरान जब एक यूजर ने उनसे जब पूछा कि ‘ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ में से आप किसे बेस्ट एक्टर मानती हैं?’ इसपर कंगना ने बहुत ही अलग जवाब दिया। कंगना रनौत ने यूजर के इस सवाल पर अपने एक्स को अच्छे एक्टर की श्रेणी से ही हटा दिया। कंगना का कहना था, ‘मुझे लगता है कि एक एक्शन करता है और दूसरा गाने बनाता है। ईमानदारी से मैंने दोनों को एक्टिंग करते नहीं देखा। क्या कोई बता सकता है जिन्होंने इन्हें एक्टिंग करते हुए देखा है, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मुझे भी बताएं, थैंक्स.’

    कंगना ने अवॉर्ड समारोह को भी सही नहीं ठहराया और अपनी एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में उन्होंने बेस्ट डायरेक्टर का खिताब एसएस राजामौली को ‘आरआरआर’ के लिए दिया। वहीं ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और तब्बू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बताया। इसके साथ ही मृणाल ठाकुर को फिल्म ‘सीता रामम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस बताया। वहीं, ऋषभ शेट्टी को ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर माना।