Blog

  • इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

    इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

    विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

    ऊना/ सुशील पंडित : इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया।

    यह जानकारी देेते हुए वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक अमनदीप भारद्वाज ने बताया कि इसी कड़ी में आज ईसीएमएस पॉलीक्लिनिक ऊना, हिमाचल अग्निशमन सेवा ऊना और महिला पुलिस स्टेशन ऊना में 15 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि यह सहयोगात्मक प्रयास इंडियन ऑयल ऊना की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और एक हरित हिमाचल प्रदेश बनाने के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह पहल 2046 तक इंडियन ऑयल के नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सामूहिक कदम का प्रतीक है।

  • जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक : डीसी

    जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक : डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए पहाडों की कटाई पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 व 34 के तहत जारी किए हैं।

    उन्होंने कहा कि मानसून मौसम के दौरान अनियमित पहाड़ों की कटाई और अनियोजित निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। इस तरह की गतिविधियों के चलते जहां जमीनी परतें ढीली या कमजोर हो जाती हैं तो वहीं जान-माल के नुक्सान का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने इस संबंध में जिला के समस्त एसडीएम को इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इन आदेशों की उल्लंघना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab : मोहल्लों व बाजारों से कूड़ा न उठने से लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab : मोहल्लों व बाजारों से कूड़ा न उठने से लोग परेशान, देखें वीडियो

    नगर निगम के ड्राइवर बोले, कचरा उठाने वाली कई गाड़ियां पड़ी हैं खराब

    बठिंडा। शहर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के खराब होने से मोहल्लों व बाजारों से कूड़ा न उठाने का मामला सामने आय़ा है। जिससे दुकानदार व लोग परेशान हैं। वहीं, नगर निगम के ड्राइवरों ने कहा कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है, गाड़ियों की मरम्मत ठेकेदार नगर निगम को करनी चाहिए, लेकिन हमारी ओर से लोगों के घरों और बाजारों से कूड़ा उठवाया जा रहा है। कचरा उठाने के लिए कुल 72 गाडियां हैं। जिनमें से 49 वाहन चल रहे हैं। बाकी बचे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हैं जिन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है। हम अपना काम बखूबी कर रहे हैं। हम लोगों के घरों से भी कूड़ा उठा रहे हैं और दुकानदारों से भी कूड़ा उठा रहे हैं। हमारी सरकार से मांग है कि पहले हमारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और खराब पड़ी गाड़ियों को सही करवाई जाए। एक महिने से हो रही परेशानी दुकानदारों व मौहल्ला वासियों का कहना है कि पिछले एक माह से घरों में परेशानी हो रही है, कूड़ा गाड़ी नहीं आ रही है, जिससे काफी परेशानी हो रही है, जब हम कर्मचारियों से पूछते हैं तो वे टाल-मटोल करते हैं ट्रक खराब हो गए हैं और हमें खुद ही अपने घरों से कूड़ा उठाकर बाहर फेंकना पड़ता है।
  • Jalandhar: व्यक्ति की मौत लेकर परिजनों थाने में किया हंगामा, नरिंदर थापर पर लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar: व्यक्ति की मौत लेकर परिजनों थाने में किया हंगामा, नरिंदर थापर पर लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: अजीत नगर में व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं इस मामले में बीते दिन महिला और उसके साथ आए शिवसेना नेता नरिंदर थापर के साथ मृतक के परिजनों के साथ काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में बीते दिन राजीनामा होने का मामला भी सामने आया था। वहीं आज मृतक व्यक्ति के परिजनों ने थाना 3 में काफी हंगामा किया है। परिजनों ने आज फिर से नरिंदर थापर पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने कहा कि उनकी बहू ने पति के दफ्तर में जाकर हंगामा किया, जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं आज मोहल्ला निवासियों के साथ आकर थाना 3 के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह बेटे का संस्कार नहीं करेंगे। वहीं अब पुलिस ने परिवार को 2 दिन का समय दिया है। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि नरिंदर थापर के साथ उनकी बहू के अवैध संबंध है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर नरिंदर थापर से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • Punjab: हत्या के मामले में Jalandhar के 2 आरोपी गिरफ्तार, 22.75 लाख रुपए बरामद, जांच में हुआ खुलासा

    Punjab: हत्या के मामले में Jalandhar के 2 आरोपी गिरफ्तार, 22.75 लाख रुपए बरामद, जांच में हुआ खुलासा

    कपूरथला: सब डिवीजन सुलतान्पुर लोधी में बीते दिनों कारोबारी चरणजीत सिंह चत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। दोनों सगे भाई हैं। हत्या के बाद घर से लुटे गए 25 लाख रुपयों में से पुलिस ने आरोपियों से 22.75 लाख बरामद भी कर लिए हैं। एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि मृत व्यक्ति के हत्यारोपियों की मां से संबंध थे एसएसपी बताया कि सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलियां के नजदीक हैंडलूम का कारोबार करने वाले 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चत्र डिपो वाला का उसके घर में खून से लथपथ शव मिला था। मृत के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी बबनदीप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी तथा अन्य तथ्यों पर काम करते हुए जांच शुरू की, तो मालूम हुआ कि मृत चरणजीत सिंह का जालंधर वासी एक महिला रीटा (60 वर्ष) के साथ संबंध थे। जिसके दो बेटे अमित शारदा तथा मोहित शारदा पुत्र राकेश कुमार वासी जालंधर का उनके घर आना जाना था।

    घर में अकेला रहता था, प्रॉपटी बेच घर में रखे थे पैसे

    एसएसपी ने बताया कि मृतक चरणजीत सिंह की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उसकी एक बेटी है जोकि विवाहित है तथा विदेश में रहती है। मृत चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना वाली रात आरोपी अमित तथा मोहित दोनों चरणजीत सिंह के घर में र में ठहरे थे। उन्हें यह भी मालूम था कि चरणजीत सिंह ने क ने कुछ दिन पहले अपनी एक प्रॉपर्टी बेचीं थी और लाखों रुपये की नकदी घर में ही पड़ी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात वाली रोटी पकाने वाले तवे और अन्य तेजधार हथियार से चरणजीत सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घर में पड़े 25 लाख से अधिक की नकदी तथा कुछ गहने चोरी करके ले गए।

    आरोपियों की मां से चरणजीत सिंह की होनी थी शादी

    एसएसपी ने बताया कि मृतक की उम्र 65 वर्ष थी। वही जिस महिला रीटा के साथ उसके सबंध थे। उसके साथ कुछ दिनों बाद शादी करनी थी। महिला तथा उसके दोनों बेटे चत्र के घर आते जाते रहते थे। लेकिन महिला के दोनों बेटों में रुपयों को लेकर लालच आ गया। जिसके चलते दोनों भाईयों ने मिलकर चरणजीत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी तथा अन्य टेक्निकल तथ्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों अमित शारदा तथा मोहित शारदा वासी जालंधर को काबू कर उनके पास से 22 लाख 75 हजार रूपये, कुछ सोने के गहने, एक लोहे का तवा तथा एक आई-20 कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने माना है कि चरणजीत सिंह के घर से चोरी किए गए लाखों रुपयों में से डेढ़ लाख रुपए का जुआ खेल दिया तथा कुछ पैसों का नशा भी खरीद कर पिया है।
  • NEET-PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी दो पालियों में परिक्षा

    NEET-PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी दो पालियों में परिक्षा

    नई दिल्ली। एनटीए ने नीट-पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एनटीए के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में करवाई जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने परीक्षा की तारीख को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। जबकि पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी।

    बता दें, एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद नीट पीजी की नई तारीख का ऐलान किया गया है। वहीं परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी कैंडीडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

    दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 22 जून को स्थगित कर दी थी। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाते हुए यह फैसला लिया गया था।

  • BJP ने प्रभारियों-सह प्रभारियों का किया एलान, Tarun Chugh को मिली अहम जिम्मेदारी

    BJP ने प्रभारियों-सह प्रभारियों का किया एलान, Tarun Chugh को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारी और सह-प्रभारियों के नाम का एलान कर दिया है। जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव देखने जा रहे बिहार में पार्टी ने विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है, वहीं सांसद दीपक प्रकाश सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए तरुण चुघ को प्रभारी बनाया है। वहीं हरियाणा में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है। पंजाब में पार्टी ने प्रदेश प्रभारी विजयभाई रूपानी को बनाया है। जबकि सह प्रभारी का पद डॉ. नरिंदर सिंह को दिया गया है।

  • Punjab: नदियों, नहरों में नहाने पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    Punjab: नदियों, नहरों में नहाने पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

    रूपनगर: सतलुज दरिया और रूपनगर जिले की सीमा के भीतर अन्य सभी नदियों, नहरों और सुयों में बच्चों और आम लोगों के नहाने और घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर पूजा सियाल ग्रेवाल ने जारी किए है। पूजा स्याल ग्रेवाल ने कहा कि गर्मी और मानसून का मौसम चल रहा है, जिसके कारण कई बच्चे और आम लोग लू से बचने के लिए नजदीकी सतलुज दरियाओं/अन्य नदियों, नहरों और सुयों में नहाने/तैरने जाते हैं, लेकिन इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है, जिससे भाखड़ा बांध में पानी तेजी से आ रहा है, जिसके कारण भाखड़ा बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड भी सतलुज दरिया/नहरों में पानी छोड़ रहा है।

    इससे आम जनता को पता ही नहीं चलता कि दरिया/नहरों और सुयों में पानी का स्तर अचानक कब बढ़ जाता है या कई लोगों को पता ही नहीं चलता कि पानी कितना गहरा है। जिससे उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है और डूबने से मौत का खतरा रहता है। इसलिए, धारा 144 के तहत सतलुज दरिया/जिला रूपनगर की सीमा के भीतर आने वाली अन्य सभी नदियों, नहरों और सुयों में बच्चों और आम लोगों का स्नान करना और उनके तटों पर जाना सख्त वर्जित है। ये आदेश 2 सितम्बर 2024 तक लागू रहेंगे।

     

  • Punjab : Excise विभाग ने 32 शराब के ठेकों को किया सील; जानें मामला

    Punjab : Excise विभाग ने 32 शराब के ठेकों को किया सील; जानें मामला

    मानसाः जिले में एक्साइज विभाग ने एक्शन लेते हुए शराब ठेकेदार के 32 ठेकों को 3 दिनों के लिए सील कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब की बोतलों पर लगी ट्रैकिंग को उतार कर 200 पेटी शराब की ठेके पर पहुंचने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने शराब की बोतलों पर लगी ट्रैकिंग को उतार कर जलाने के अलावा बोतलों पर लगे बैच नंबर को भी छुपा दिया।

    विभाग की ओर से यह कार्रवाई सूचना मिलने के बाद की गई। इसके चलते 200 पेटी शराब की बरामद कर ठेकेदार का चालान काट दिया। असल में शराब ठेकेदार को अलाट की गई शराब की बोतलें सही जगह पर पहुंची है या नहीं इसके लिए विभाग की ओर से हर बोतल पर एक ट्रैकिंग लगाई जाती है। इसके साथ यह पता लगता है कि जहां से शराब निकली है, वह सही ठेके पर कब और कितने बजे पहुंची।

    यहां तक की जिस गाड़ी में शराब जाती है, उसकी भी पूरी जानकारी होती है। लेकिन मानसा में शराब ठेकेदार ने बोतलों पर लगी ट्रैकिंग को हटाकर जला दिया और बैच नंबर को छिपाने की कोशिश की। इसकी जानकारी जब एक्साइज विभाग के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने गांव मूसा के शराब ठेके पर छापामारी की। जिस दौरान देखा गया कि शराब की बोतलों पर ट्रैकिंग को हटाकर उसको जला दिया और बैच नंबर पर कालिख लगाकर छिपाने की कोशिश की। इसके बाद विभाग की टीम ने 200 पेटी शराब को बरामद कर उसको अपने कब्जे में ले लिया।

    मानसा सिटी दो ग्रुप के अधीन आते 32 ठेकों को तीन दिनों के लिए सील कर दिया। विभाग की ओर से यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की अगुआई की में की गई थी। यहां बता दें कि मानसा सिटी दो ग्रुप के अधीन 32 ठेके आते हैं। जिनको साल 2024-25 के लिए करीब 35 करोड़ रुपए के रेवेन्यू के साथ अलाट किया गया है। इन ठेकों के तीन दिन बंद रहने के चलते करीब 50 लाख रुपये का कारोबार भी प्रभावित होगा। हालांकि विभाग को इसका रेवेन्यू मिलेगा।

    इस मामले को लेकर ईटीओ मनीष कुमार का कहना है कि विभाग को सूचित सूचना मिली थी कि ठेकेदार द्वारा ट्रैकिंग सिस्टम को हटाकर गलत ढंग से शराब पहुंचाई गई है। इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई करते हुए 200 पेटी शराब की बरामद कर 32 ठेकों को सील कर दिया। उनका कहना है कि ऐसा कर शराब का गलत इस्तेमाल हो सकता था। वहीं सारे मामले की एक्साइज डिप्टी कमिश्नर को जानकारी देकर चालान काट दिया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को कोई जुर्माना नहीं लगाया गया, क्योंकि शराब विभाग से ही आई है और इसकी एक्साइज ड्यूटी भी दी गई है।

     

  • Punjab: Thar में अफीम की तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

    Punjab: Thar में अफीम की तस्करी करते मां-बेटा गिरफ्तार

    लुधियानाः नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं खन्ना पुलिस ने अफीम के साथ मां बेटे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों काले रंग की थार गाड़ी में अफीम की खेप लेकर आ रहे थे। इन्हें नेशनल हाईवे पर केएफसी के पास गिरफ्तार किया गया। थार गाड़ी में से 2 किलो 9 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान करणजीत सिंह वालिया और उसकी मां दर्शना निवासी न्यू शिवपुरी लुधियाना के रूप में हुई है।

    एसएचओ दोराहा गुरप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी कद्दों की तरफ से बेआबाद कालोनी में से होते हुए जीटी रोड पर पहुंची तो खन्ना की तरफ से काले रंग की थार कालोनी के अंदर जाने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर इन्हें रोका।तलाशी लेने पर थार गाड़ी में से 2 किलो 9 ग्राम अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां बेटा बाहरी राज्यों से अफीम लाकर लुधियाना और अन्य इलाकों में सप्लाई करते थे। इनका रिमांड लेकर आगे की तफ्तीश की जाएगी।