Blog

  • निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट करेगी पेश, रचेंगी इतिहास

    निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट करेगी पेश, रचेंगी इतिहास

    नई दिल्ली : कल यानी सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह बजट सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होंगी। मंगलवार यानी 23 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करेंगी तो वह एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी होंगी। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब यह रिकॉर्ड बनेगा।

    सूत्रों से मिली अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के साथ अपना सातवां केंद्रीय बजट पेश करके इतिहास रच देंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करके इतिहास रचने के लिए तैयार है। वह लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था।

    सीतारमण जब अपना बजट पेश करेंगी तो वह मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। देसाई ने साल 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

  • देश में कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश जारी

    देश में कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश जारी

    नई दिल्लीः बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सरकार ने दंगाइयों को ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय परिसरों से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया ​है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रदर्शनकारियों की तुलना उन लोगों से करके तनाव को और बढ़ा दिया, जिन्होंने 1971 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पाकिस्तान का सहयोग किया था।

    बांग्लादेश की शीर्ष आज अदालत उस विवादास्पद कोटा सिस्टम पर अपना फैसला सुना सकती है, जिसने विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा देशव्यापी आंदोलन को जन्म दिया है। सुप्रीम कोर्ट इस बात पर फैसला सुनाने वाला है कि सिविल सर्विस जॉब कोटा को खत्म किया जाए या ना।

    बता दें कि बांग्लादेश में 1971 मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। साल 2018 में इस कोटा सिस्टम के विरोध में बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन हुआ था। शेख हसीना सरकार ने तब कोटा सिस्टम को निलंबित करने का फैसला किया था। मुक्ति संग्राम स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने सरकार के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पिछले महीने शेख हसीना सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था और कोटा सिस्टम को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था.

    हसीना के आवास पर 14 जुलाई को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, जब प्रधानमंत्री से छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया, कि ‘यदि स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों को (कोटा) लाभ नहीं मिलेगा, तो क्या रजाकारों के पोते-पोतियों को मिलेगा?’ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र और उग्र हो गए, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बढ़ गई। उन्होंने जवाब में ‘तुई के? अमी के? रजाकार, रजाकार! (आप कौन? मैं कौन? रजाकार, रजाकार!) के नारे लगाने शुरू कर दिए।’

    अदालत के इस फैसले के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, बसों और ट्रेनों में आग लगा दि। हालात इतने बेकाबू हो गए कि हसीना सरकार को सड़कों पर सेना उतारनी पड़ी। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं। इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है और 3000 से ज्यादा घायल हुए हैं, जो अब भी जारी है। देश में रेल सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

    बांग्लादेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे लगभग 1000 भारतीय छात्र स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बांग्लादेश में कुल 15000 के करीब भारतीय हैं। स्थानीय भारतीय दूतावास ने किसी भी मदद के लिए भारतीयों से संपर्क करने को कहा है। साथ ही 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • Diabetes के लिए फायदेमंद हो सकती है इस सब्जी की कड़वाहट

    Diabetes के लिए फायदेमंद हो सकती है इस सब्जी की कड़वाहट

    दिल्ली: डायबिटीज लोगों में आम बात हो गई है। जिसके बचाव के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट और दवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता, लेकिन एक हरी सब्जी है, जो आपको डायबिटीज से बचा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार करेला खाना डायबिटीज के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    करेला भले ही कड़वा लगे, लेकिन इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इसमें विटामिन, मैग्नीशियम, फोलेट, जिंक, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं, जोकी डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी वरदान समान होता है। करेले में डायबिटिक्स प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसमें मौजूद मोमर्सिडीन और चरनटीन से खून में ग्लूकोज का लेवल कम होता है।

    करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी या पी-इंसुलिन होता है, जो डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करने में हमारी मदद कर सकता है। वेट लॉस करने में भी करेला आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से करेले का सेवन करते हैं, तो करेला आपको वेट लॉस में भी मदद करेगा। करेले में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये लिवर से फैट की मात्रा को घटाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा करेले का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकल जाते हैं।

  • Punjab : Hotel Heaven में कारोबारी की नकदी हुई चोरी

    Punjab : Hotel Heaven में कारोबारी की नकदी हुई चोरी

    लुधियाना : होटल के कमरे से मुम्बईं से गारमेंट्स कारोबारी के 97 हजार रुपए चोरी हो गए। कारोबारी जब किसी काम के सिलसिले से होटल से बाहर जाने लगा तो स्टाफ ने उससे कमरे की चाबी मांगी और सफाई करने का बहाना बनाया। कमरे की सफाई करने के बहाने उसके बैग से 97 हजार रुपए चुराए गए। पीड़ित नितेश किशोर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी शांति नगर, सानेगुरू जी मार्ग का रहने वाला है।

    वह गारमेंट्स का कोरोबारी है। लुधियाना में वह मार्केटिंग करने आया है। उसने घंटा घर नजदीक होटल हैवन में कमरा नंबर 404 लिया था। वह काम के सिलसिले में जब होटल के कमरे से बाहर जाने लगा तो कर्मचारियों ने उसे कहा कि वह कमरे की चाबी रिसेप्शन पर जमा करवा कर जाए। उन लोगों ने कमरे की सफाई करनी है। शाम को जब वह वापस कमरे में आया तो उसने देखा उसके बैग से 97 हजार रुपए नकदी गायब थी।

    तालाश करने पर पता चला कि होटल का नौकर चंद्र शेखर सफाई करने के दौरान बैग से पैसे चुरा कर भाग गया है। सीसीटीवी चैक किए तो आरोपी बिना किसी के पास रुके होटल से भाग गया। इसी दौरान उस पर सभी को शक हुआ। फिलहाल पुलिस ने चंदर शेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • Punjab: पीले पंजे की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: पीले पंजे की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछली दिनी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से न्यू अमृतसर इलाके में घरों के बाहर किए अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया था। जिसके विरोध में न्यू अमृतसर के लोगों ने पंजाब सरकार व ट्रस्ट के खिलाफ नारेबाजी करते अपना रोष जाहिर किया। लोगों ने बताया कि ट्रस्ट की कार्रवाई से उनके घरों का काफी नुक्सान हुआ है। कई घरों के लैंटर तक हिल गए है। वहीं घरों के बाहर जो कयारियां बनाई गई थी उन्हें भी अवैध रूप से तोड़ा गया है।

    लोगों ने बताया कि जब हमने जगह खरीदी थी और रजिस्ट्री में घर के बाहर ग्रीन बेल्ट के लिए पांच फीट की जगह छोड़ी गई थी। एक तरफ सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जो पेड़ लगाए गए है उन्हें उखाड़ा जा रहा है।

    कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जल्द ही हम हाईकोर्ट में एक रिट दायर करने जा रहे हैं जिसमें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा लोगों के घरों को पहुंचाए नुकसान के लिए मुआवजा की मांग करेंगे। अगर ट्रस्ट के अधिकारी दोबारा अमृतसर में अपना पीला पंजा लेकर आएंगे तो विरोध में सड़क जाम करके प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार प्रशासन की होगी।

  • Punjab: नशा तस्कर की 1.35 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज, देखें वीडियो

    Punjab: नशा तस्कर की 1.35 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत नशा तस्करों की प्रॉपर्टी को सीज किया जा रहा है। नशा तस्कर पिछले एक साल लुधियाना जेल में बंद है। पुलिस ने गांव के कोकरी वेहनीवाल के नशा तस्कर की पुलिस ने 1.35 करोड़ प्रॉपर्टी को सीज किया है।

    डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि गांव कोकरी वेहनीवाल के रहने वाले नशा तस्कर बिकरमजीत सिंह के ऊपर 2019 में 2 मामले दर्ज हुए थे। जिसको लेकर जिला लुधियाना की साहनेवाल पुलिस ने पिछले साल विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। नशा तस्कर पर कार्रवाही करते हुए दिल्ली से उसकी 1 करोड़ 35 लाख की प्रॉपर्टी को सीज करने के ऑर्डर आए थे।

    जिसके बाद उसके घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया और उनके घर वालों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी नशा बेचकर प्रॉपर्टी बनाई है, उन प्रॉपर्टी को सीज किया जा रहा है। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab : ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने किया बुड्ढा नाले का निरीक्षण, देखें वीडियो

    Punjab : ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने किया बुड्ढा नाले का निरीक्षण, देखें वीडियो

    लुधियानाः ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह लुधियाना पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने बुड्ढा नाला का दौरा किया और वहां के प्रदूषण का जायजा लिया। उनके साथ नरोआ पंजाब मंच और पब्लिक एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। ईडी के पूर्व निदेशक ने कहा कि बुड्ढे नाले का पानी पानी लगातार काला और केमिकल वाला होता जा रहा है।

    पब्लिक एक्शन कमेटी और अन्य समाज सेवी संस्थाओं की ओर से बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए मोर्चा लगाने की भी तैयारी की जा रही है। इसी के तहत वह निरीक्षण करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आज उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब की नदियों, खासकर सतलुज के प्रदुषण को लेकर था। करोड़ों रुपए बुड्ढा नाले को साफ करने पर खर्च किए जा रहे है, इसमें भ्रष्टाचार का संदेह है, इसलिए इस मामले में ईडी के हस्तक्षेप की संभावना बन चुकी है। अगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी या निजी उद्योग मालिक नदियों या भूजल को प्रदूषित करने की साजिश करते हैं, तो ईडी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

  • बिजली विभाग के 4 अधिकारियों सहित 5 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    बिजली विभाग के 4 अधिकारियों सहित 5 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    नई दिल्ली : कानपुर विद्युत विभाग वैसे तो कई बार अपनी कारगुजारियों से चर्चा में आ चुका है। फिर चाहे किसी भी शहर की बात हो। लेकिन इस बार कानपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हुई दिखाई दी। कानपुर में बिजली विभाग का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। जिसमे बिजली विभाग के 4 बड़े अधिकारियों पर जांच की तो, गड़बड़ी करने में लिप्त पाए जाने पर विभाग की ओर से एफआईआर कर दी गई।

    जिसमें 2 जेई  और 2 टीजी अधिकारी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य शख्स पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया  गया है।गुप्त सूचना पर विभाग के अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली की विभाग के कुछ अधिकारी विभाग में पावर कार्पोरेशन की ओर से भेजे गए, बिजली के मीटर को किसी गोपनीय स्थान पर बड़ी संख्या में इकट्ठा कर रहे है। जिसकी सूचना पर केस्को कानपुर और विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। जहां उन्हें एक मकान में बिजली के मीटर की बड़ी खेप होने की सूचना मिली।

    छापे मारी के दौरान जांच टीम को मकान में 41 नए बिजली के मीटर बरामद हुए। जिसने विभाग ने दो दिन पूर्व ही मंगवाया था. लेकिन जिन मीटरों को केस्को के स्टोर में होना चाहिए था, वो किसी के निजी आवास पर कैसे पहुंचे. इसकी जांच कराई जाएगी। धारा 136 में चार अधिकारियों सहित जिस आदमी के घर पर ये मीटर बरामद हुए हैं, उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

  • Punjab: बेकाबू कार ने पहले Bike फिर Swift को मारी टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab: बेकाबू कार ने पहले Bike फिर Swift को मारी टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

    खन्नाः देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी अनुसार दोराहा में नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले पहले बाइक को और फिर स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। बाइक और स्विफ्ट सवार बाल-बाल बचाव हो गया।

    दोराहा के कद्दो चौक में यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ग्रैंड निओस तेज रफ्तार से आ रही थी। राहगीरों ने कार सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। दोराहा थाना के एसएचओ गुरप्रताप सिंह ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर सतपाल सिंह को मौके पर भेजा। हादसे की जांच की जा रही है कि यह कैसे हुआ। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • सुबह- सुबह Kedarnath मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, मलबा गिरने से श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    सुबह- सुबह Kedarnath मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, मलबा गिरने से श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली : केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह अचानक एक हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसा उस समय हुआ जब गौरीकुण्ड से तकरीबन 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पैदल ही जा रहे थे, इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया। वहीं मलबे की चपेट में आने से की यात्रियों की मौत हो गई है। ये हादसा चीरवासा नामक स्थान पर हुआ है।

    हादसे की सूचना मिलते ही चौकी गौरीकुण्ड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने पाया कि पहाड़ी से आए मलबा पत्थर की चपेट में आए 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया गया। वहीं अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे हो सकते हैं। फिलहाल जानकारी मिली है कि उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे। इसी बीच चीरवासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आ गया और ये सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर 8 घायलों को निकाल लिया है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।