Home Himachal उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

0
उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग,  मचा हड़कंप

नई दिल्ली : उड़ान के दौरान एक विमान के इंजन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड में  उस समय एक बड़ा विमान हादसा टल गया सोमवार को एक यात्री विमान का इंजन बंद हो जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

  फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड के शिफ्ट सुपरवाइजर लिन क्रॉसन ने बताया कि क्वीन्सटाउन से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद जब विमान इन्वरकार्गिल पहुंचा तो फायर ब्रिगेड कर्मियों को पहले से ही वहां तैनात किया गया था। एयरपोर्ट की प्रवक्ता कैथरीन निंड ने बताया कि इंजन में आग लगने का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 

53,000 की आबादी वाला क्वीन्सटाउन न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो स्कीइंग, एडवेंचर टूरिज्म और अल्पाइन विस्टा के लिए प्रसिद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here