Home Himachal अम्ब: मैड़ी में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए चोर

अम्ब: मैड़ी में मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए चोर

0
ऊना/ सुशील पंडित: मैड़ी में शुक्रवार को मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। सतनाम सिंह निवासी  हरवाल तहसील घनारी ने थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया है कि वह अपना मोटरसाईकिल मैड़ी में खड़ा करके कहीं गए हुए थे। जब उन्होंने वापिस आकर देखा तो बाइक वहां से किसी ने चुरा ली थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here