Home Himachal अम्व:घास कुतरने वाली मशीन से लगा करंट,पति की मौत, पत्नी घायल

अम्व:घास कुतरने वाली मशीन से लगा करंट,पति की मौत, पत्नी घायल

0
अम्व:घास कुतरने वाली मशीन से लगा करंट,पति की मौत, पत्नी घायल
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव अकरोट में घास कुतरने वाली मशीन से करंट लगने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव अकरोट के राकेश कुमार (35)पुत्र हंस राज अपने घर में मशीन से घास कुतर रहा था कि मशीन में करंट आ गया व करंट लगने से उसकी मौत हो गई ।पति को मशीन से छुड़ाते समय राकेश की पत्नी रेखा देवी भी करंट चपेट में आने से घायल हो गई जोकि सिविल अस्पताल अम्व में उपचाराधीन है। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here