Home Himachal अनुराग ठाकुर ने संत समाज सहित ऊना से हरिद्वार ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

अनुराग ठाकुर ने संत समाज सहित ऊना से हरिद्वार ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
ऊना/सुशील पंडित: ऊना से हरिद्वार रेलगाड़ी को सोमवार को ऊना जिला के प्रमुख संत महापुरुषों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों  के अलावा बड़े शहरों को रेल नेटवर्क से कनेक्ट किया गया है।

अनुराग ठाकुर ने ऊना से हरिद्वार रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाने से पहले ऊना में एक जनसभा में कहा कि उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा नेता प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से मिले थे। ऊना के लिए पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और रेलवे विस्तार की योजनाएं उसका ही नतीजा है। इससे पहले उन्होंने ऊना भाजपा कार्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान और नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए सांकेतिक रोड रैली की निकाली। साथ में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने ऊना भाजपा कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक बाइक के साथ रोड रैली निकालकर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर संदेश दिया। इस अवसर पर डेरा बाबा  रुद्रानंद के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवा नंद जी के परम शिष्य आचार्य हेमा नंद जी, ब्रह्मौती के संत समेत कई धार्मिक संत, रेलवे के डीआरएम नवीन भाटिया और रेलवे वरिष्ठ अधिकारी नदीम, प्रदेश भाजपा नेता सतपाल सत्ती, सुमित शर्मा, वीरेंद्र कंवर, बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर, डेरा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here